Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कोर्ट मैरिज के 6 महीने बाद ही दंपति समेत महिला ने खा लिया जहर, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर बनी रही। आखिरकर मौत से लड़ते-लड़के पति ने दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एक अन्य महिला ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाकर जान दे दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखा दिया गया है।

पति की मौत, पत्नी की हालत खतरे से बाहर   

बताया जाता है कि कालिंजर के गुड़ाकला गांव के रहने वाले कुलदीप (28) ड्राइवर था। वह वाहन चलाकर अपनी जीविका चलाता था। बताते हैं कि लगभग छह महीने पहले ही जानकी (24) नाम की युवती से उसने शादी की थी लेकिन दोनों की ज्यादा समय तक बनी नहीं। 

ये भी पढ़ेंः बांदा में हवस में अंधे ससुर ने दरिंदगी में नाकाम रहने पर बहू को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत 

आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच आपसी विवाद रहने लगा। रविवार को विवाद के बाद कुलदीप ने जहर खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पति की हालत बिगड़ने पर कुछ देर बाद जानकी ने भी जहर खा लिया। परिवार के लोग दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 

Banda news samarneeti news woman eat poision
प्रतिकात्मक फोटो।

विवाहिता ने भी जान दी  

वहां कुलदीप ने दम तोड़ दिया। जबकि जानकारी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, बबेरू के भदेदू गांव की रहने वाली अर्चना (26) पत्नी नंदकिशोर ने आज सल्फास खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः STF के शिकंजे में शातिर दिमाग MMBS डाक्टर – भारत में साजिश-नेपाल में कत्ल, प्यार-धोखा और सेक्स की हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। ससुराल पक्ष के लोग घटना का कारण नहीं बता पाए हैं। उनका कहना है कि घटना का कारण अज्ञात है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।