Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में युवक की हत्या कर फेंका गया शव के मिलने से हड़कंप

बांदा में युवक की हत्या कर फेंका गया शव के मिलने से हड़कंप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक लगभग 35 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसका शव बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा नहर में बाघा पारा माइनर झाल के पास पड़ा मिला है। वहां जानवर चरा रहे चरवाहों ने शव को देखा तो इसकी सूचना सीधे पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। ये भी पढ़ेंः दुखों का वज्रपात – ललितपुर में एक ही परिवार के तीन भाई-बहन की मौत से हाहाकार  पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को बुलवाया। ताकि शव की शिनाख्त हो सके। लेकिन बड़ी संख्या में इकट्ठा लोग शव की शिनाख्त नहीं कर पाए। लोगों का कहना था कि युवक को पहले कभी इस इलाके में नहीं देखा गया है। मरने वाला युवक नीले रंग की चेकदार शर्ट और नीली पैंट पहने हुए है। चरवाहों ने देखकर पुलिस को दी सूचना   सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ बबेरू राजीव प्रताप सिंह और चौ...
बांदा में Science की बारीकियों और उसकी जरूरतों से रूबरू हुए Students

बांदा में Science की बारीकियों और उसकी जरूरतों से रूबरू हुए Students

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बच्चों में बेहद लोकप्रिय वैज्ञानिक गतिविधि राष्ट्रीय बाल विज्ञान को सफल बनाने को एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह आयोजन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ कालेज की प्राचार्य अमिता सिंह ने किया। इस मौके पर साइंस रिसर्च क्लब के प्रमुख शनि कुमार भी मौजूद रहे। स्वस्थ राष्ट्र और विज्ञान प्रोद्योगिकी विषय पर विशेषज्ञों ने रखी अपनी राय  कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को प्रोजेक्ट बने की विधा सिखाना था। साथ ही स्थानीय समस्याओं पर वैज्ञानिक समाधान की तालश को बच्चों को प्रेरित करना भी। ये भी पढ़ेंः देखें लाइव वीडियोः लखनऊ में ला स्टूडेंट्स पर क्लास में कैसी गिरी फाल्स सीलिंग, टला बड़ा हादसा इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य अमिता सिंह ने कहा कि विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से बच्चे अपने परिवेश की समस्याओ...
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपह्रत व्यवसाई को कराया मुक्त, गोली लगने से दरोगा घायल-पांच गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपह्रत व्यवसाई को कराया मुक्त, गोली लगने से दरोगा घायल-पांच गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः शहर से बीती 21 सितंबर को चिल्ला रोड से अगवा हुए टाइल्स व्यवसाई को रविवार को बांदा पुलिस ने एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुक्त करा लिया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान बदमाशों से गोलीबारी भी हुई। इसमें एक एसओजी प्रभारी को गोली लग गई। साथ ही एक बदमाश की टांग में भी गोली लगी है। सुबह मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को पकड़ा    दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस दौरान अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए पाचों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके कब्जे से अंग्रेजी असलहे और कारतूस बरामद हुए हैं। ये भी पढ़ेंः 36 घंटे बाद लगभग 120 किमी दूर मिली व्यापारी प्रदीप के अपहरण में प्रयुक्त इनोवा कार इस बात की जानकारी चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी मनोज तिवारी ने आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताय...
बांदा में दीपों की जगमगाती रोशनी में गरबा और डांडिया की मची धूम

बांदा में दीपों की जगमगाती रोशनी में गरबा और डांडिया की मची धूम

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय सारंग होटल प्रांगण में बीती रात तक चले गरबा व डांडिया रास नाइट ने धूम मचा दी। इस दौरान हजारों दर्शकों के बीच रंग-बिरंगी रौशनी में जगमगाते प्रांगण में स्टूडियों व महिला हार्पर क्लब के 150 से अधिक कलाकारों ने गरबा और डांडिया रास मिक्स डांस का प्रस्तुतिकरण किया। प्रस्तुति इतनी मनमोहक थी कि दर्शकों का मनमोह लिया। लोगों ने तालियों की तड़तड़ाहट से कलाकारों को उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने शानदार प्रस्तुति पर कलाकारों को किया सम्मानित   छोटी-छोटी बच्चियों से लेकर दादी की उम्र तक की महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ नृत्य प्रस्तुत किए। नृत्य के जरिये सभी ने मां भगवती की अराधना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता दिवेदी थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवी आनंद, रुचि सिंह मौजूद रहीं। डांडिया नाइट का संचालन सुनील कुमार सनी व पूनम गुबर...
बांदा में पुलिस मुठभेड़ में दरोगा को लगी गोली, बदमाश भी घायल, 5 गिरफ्तार

बांदा में पुलिस मुठभेड़ में दरोगा को लगी गोली, बदमाश भी घायल, 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में आज तड़के सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सतना रोड पर हुई इस मुठभेड़ में दोनों और से कई राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान एसओजी प्रभारी संतोष सिंह के हाथ में गोली लग गई। जब कि पुलिस की गोली राकेश सिंह नाम के बदमाश के लगी। पुलिस ने बदमाशों को बचकर भागने का मौका नहीं किया। रविवार तड़के सुबह हुई मुठभेड़, दरोगा और बदमाश दोनों जिला अस्पताल रेफर  पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से मुठभेड़ में एसओजी और स्वाट टीम के साथ साथ-साथ एसटीएफ के लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक एस आनंद मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। ये भी पढ़ेंः A mad dog with Gun ! गुरुग्राम में बड़ी वारदातः गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारी गोली वहीं डीआईजी मनोज झा भी मौके पर पहुंच रहे हैं। उधर, गोली लगने से घायल एसओजी प्र...
हमीरपुर में सड़क हादसे में मां-बेटे की ट्रक से कूचलकर दर्दनाक मौत

हमीरपुर में सड़क हादसे में मां-बेटे की ट्रक से कूचलकर दर्दनाक मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : जिले में हुए एक ह्रदय विदारक हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक दूसरे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कानपुर को सागर से जोड़ने वाले एनएच-34 पर शुक्रवार को हुआ। बताया जाता है कि सुमेरपुर थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसपर सवार मां-बेटे उछलकर ट्रक के नीचे आ गए। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दूसरा बेटा घायल  इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। ये भी पढ़ेंः जालौन में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की छात्रा का अपहरण, मचा हड़कंप बताया जाता है कि मौदहा तहसील के फत्तेपुर गाव निवासी अभिषेक तिवारी शुक्रवार को अपने भाई उपेंद्र व मां सरोज के साथ बाइक से पास के गा...
जालौन में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की छात्रा का अपहरण, मचा हड़कंप   

जालौन में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की छात्रा का अपहरण, मचा हड़कंप   

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः बुंदेलखंड जालौन में बदमाशों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। शुक्रवार को दिनदहाड़े घर से स्कूल जा रही एक 13 वर्षीय छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता कार से आए और छात्रा को जबरन उठाकर ले गए। यह वारदात उरई के कालपी शहर की है। छात्रा के अपहरण की जानकारी से पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। स्कूल जाते समय कक्षा-8 की लड़की को कार में उठा ले गए बदमाश    बताया जाता है कि उरई के कालपी के कोतवाली क्षेत्र के मगरौल गांव में स्कूल जाते समय कार सवार लोगों ने 13 साल की एक छात्रा का अपहरण कर लिया। यह छात्रा गांव के परिषदीय स्कूल में कक्षा-8 में पढ़ती थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। लेकिन तक छात्रा का पता नहीं चला है। ये भी पढ़ेंः कलयुगी मां का राक्षसी रूप, 4 मासूमों को बांधकर जिंदा जलाया, खुद को भी फूंका, 3 मौतें   न ही अपहरणकर्ताओं की पहचान हु...
कलयुगी मां का राक्षसी रूप, 4 मासूमों को बांधकर जिंदा जलाया, खुद को भी फूंका, 3 मौतें

कलयुगी मां का राक्षसी रूप, 4 मासूमों को बांधकर जिंदा जलाया, खुद को भी फूंका, 3 मौतें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में घरेलू कलह के बीच एक कलयुगी मां ने राक्षसी रूप ले लिया। इस महिला ने महिला ने दिल दहला देने वाला कदम उठाया। अपने चार मासूम बच्चों को रस्सी से बांध दिया। बाद में उनपर कैरोसिन डालकर उनको जिंदा जला दिया। इसके बाद खुद को भी आग लगा ली। इस घटना में महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा झांसी मेडिकल कालेज में जिंदी और मौत से जूझ रहा है। पति से विवाद के बाद उठाया दिल दहला देने वाला कदम   बताया जाता है कि अमगांव गांव निवासी प्रेमवती उर्फ सुक्खो को मायके के रिश्तेदारों के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने था। वह अपने रिश्तेदार महोबा के सूपा थाना क्षेत्र के स्वासा गांव जाना चाह रही थी। पति धर्मपाल श्रीवास ने उसको भेजने में असमर्थता जताई। ये भी पढ़ेंः आखिरी सांस तक स्वामी सानंद करते रहे पीएम मोदी का इंतजार.. इसी बात को लेकर दोनो...
बांदा में अपह्रत व्यवसाई के घर लौटने की चर्चाओं का बाजार गर्म, परिजनों ने किया इंकार

बांदा में अपह्रत व्यवसाई के घर लौटने की चर्चाओं का बाजार गर्म, परिजनों ने किया इंकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बुंदेलखंड के बांदा शहर से बीते दिनों अगवा हुआ टाइल्स कारोबारी सकुशल घर लौट आया है। इस तरह की चर्चाएं आज दिनभर बांदा शहर में छाई रहीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी अपह्रत प्रदीप से वापस घर लौट आने की खबरें छपीं। लेकिन न तो पुलिस ने इसकी पुष्टि की और न ही अपह्रत के परिजनों ने। परिवार के लोग प्रदीप के लौटने की बात से साफ इंकार करते रहे। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी जानकारी से इंकार किया। परिवार के लोगों का अपह्रत के लौटने से इंकार  बताते चलें कि बांदा के अतर्रा में रहने वाले टाइल्स कारोबारी प्रदीप सिंह सेंगर उर्फ नीलू को बदमाशों ने बीती 21 सितंबर को रात लगभग साढ़े 8 बजे उस समय अगवा कर लिया था जब वह चिल्ला रोड स्थित अपनी टाइल्स के शोरूम पर मौजूद थे। बांदा शहर से कारोबारी के अपहरण की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था। खासकर व्यापारी वर्ग के लोग और पुलिस महकमे के लोग सक...
जागरूक मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी..

जागरूक मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एल बेंकटेश्वर लू ने कहा कि मतदाताओं में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके और किसी भी कारण से छूटे हुए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य अंकित करा लें। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्यनिर्वाचन अधिकारी बोले..  इसके लिए अपने बीएलओ को फार्म भर कर दें । कहा कि मतदाता का जागरूक रहना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती इसी में है कि हर कोई अपने मताधिकार का प्रयोग करे। घर बैठकर अपने इस अधिकार को खत्म न करें। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस के कमरे में बंद करके पीटा  उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह की दिक्कत है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर इसे दूर किया जा सकता है। इस मौके पर अपर आयुक्त डीएस उपाध्याय, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या...