Saturday, July 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित, 23 सितंबर को मतदान और परिणाम..

हमीरपुर विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित, 23 सितंबर को मतदान और परिणाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/हमीरपुरः बुंदेलखंड की हमीरपुर विधानसभा के लिए उप चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। 23 सितंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि 27 सितंबर को परिणाम आ जाएंगे। इस चुनाव के लिए 28 अगस्त को अधिसूचना लागू कर दी जाएगी। 28 से ही नामांकन भी शुरू हो जाएगा। बताया जाता है कि हमीरपुर उप चुनाव के लिए 4 सितंबर तक नामांकन होगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला की ओर से दी गई। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी का काम 7 सितंबर तक होगा। उन्होंने कहा कि बाकी 12 सीटों पर उप चुनाव की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। क्यों हो रहे हैं हमीरपुर सीट पर उप चुनाव बताते चलें कि हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक चंदेल को सामूहिक हत्याकांड के एक मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। उनको सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। फिलहाल वह जेल म...
बांदा में प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने खाया जहर, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

बांदा में प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने खाया जहर, पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आजकल प्रेमी युगल के लिए वक्त कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ दिन पहले बांदा में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। इसके बाद अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके परिवार के लोगों द्वारा गोली मारने की घटना सामने आई। अब शुक्रवार रात जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में कथित रूप से एक शादीशुदा प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद डाई पीकर जान देने की कोशिश की। हालांकि समय रहते पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई और उसकी जान बच गई। बताया जाता है कि बिसंडा कस्बा निवासी 30 वर्षीय पप्पू (काल्पनिक नाम) शादीशुदा व्यक्ति है और वह बिसंडा कस्बे में ही अंडे की दुकान चलाता है। पुलिस ने बताया, दोनों हैं शादीशुदा   उसका पास में ही रहने वाली एक शादीशुदा महिला से कथित रूप से प्रेमप्रसंग चल रहा है। बताते हैं कि शुक्रवार रात ...
बांदा में दो दोस्त नहाते वक्त डूबे, एक का शव मिला और दूसरा..

बांदा में दो दोस्त नहाते वक्त डूबे, एक का शव मिला और दूसरा..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शुक्रवार को हुए एक हादसे में इंटरमीडिएट के दो छात्र डूब गए। इनमें से एक छात्र को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे की डूबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बचाए गए छात्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों छात्र गहरे दोस्त थे और दंगल देखने के बाद नहाने के लिए गड़रा नाले में उतर गए थे। इसके बाद यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव में शुक्रवार को दंगल का आयोजन था। गांव के बाहर नाले में नहाते वक्त हादसा  वहां रहने वाले लल्लन के पुत्र लक्ष्मन (18) ने दंगल देखने के लिए कमासिन में रहने वाले अपने दोस्त अजय मिश्र (18) को भी बुला लिया। दोनों दोस्तों ने दंगल देखा और बाद में गांव के बाहर गड़रा नाले में नहाने के लिए उतर गए, पानी के तेज बहाव के बीच गहरे पानी में दोनों पहुंचकर डूबने लगे। आसपास मौजूद...
रेलवे ने दी राहतः कानपुर से चित्रकूट तक 3 दिन चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने दी राहतः कानपुर से चित्रकूट तक 3 दिन चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरय/बांदाः चित्रकूटधाम जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। कानपुर से तीन दिनों तक चित्रकूट कर्वी तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 29 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी। कानपुर से यह ट्रेन तीनों दिन दोपहर में सेंट्रल स्टेशन से 2:40 बजे चलेगी। साथ ही गोविंदपुरी स्टेशन से 2:57 बजे और भीमसेन से 3:12 बजे चलेगी। इसी तरह सिरही इटारा से 3:21 बजे और कठारा रोड से 3:32 बजे चलेगी। रात 8.55 बजे पहुंचेगी चित्रकूट, 9.25 बजे होगी वापस  इसके बाद पतारा स्टेशन से 3:45 बजे चलकर घाटमपुर पहुंचेगी और वहां से 3:59 बजे तथा डोहरू से 4:09 बजे चलेगी। हमीरपुर रोड से 4:20 बजे और दपसौरा से शाम 4:30 बजे चलेगी। भरुआ सुमेरपुर से 4:54 बजे चलने के बाद रागौल से 5:15 बजे और इचौली से 5:45 बजे चलेगी। फिर खैरार से 6:10 बजे चलकर बांदा से 6:40 बजे छूटेगी। खुरहंड से 7:14 बजे चलकर अतर्रा से 7:29 बजे...
मुख्यमंत्री योगी ने बांटे विभाग, नकारा साबित हो रहे मंत्रियों को किया किनारे, तो कर्मठों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी ने बांटे विभाग, नकारा साबित हो रहे मंत्रियों को किया किनारे, तो कर्मठों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार के मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 37 विभाग अपने पास रखे हैं जबकि बाकी विभागों को मंत्रियों के बीच बांट दिया है। बताते चलें कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। अब मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। खास बात यह है कि विभागों के बंटवारे में कुछ नकारा साबित हो रहे मंत्रियों से उनके विभाग छीन लिए गए हैं, वहीं कुछ मंत्रियों का शानदार प्रदर्शन देखते हुए उनको महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। केंद्र की तर्ज पर बना जल शक्ति विभाग  बताते चलें कि मंत्रिमंडल विस्तार में 18 नए मंत्री भी शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन ने भी मंत्रियों के बीच बंटे विभागों को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि केंद्र की तर्ज पर बने ...
बांदा में जन्माष्टमी की खुशियों पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का ग्रहण, सरकारी छुट्टी के बावजूद खोले स्कूल

बांदा में जन्माष्टमी की खुशियों पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का ग्रहण, सरकारी छुट्टी के बावजूद खोले स्कूल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शिक्षा का व्यवसाईकरण इस कदर हावी हो चुका है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, अब दुस्साहस बनकर प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों के सिर चढ़कर बोल रही है। गर्मियों की छुट्टियों की भी फीस वसूली का पाप करने वाले प्राइवेट स्कूल मनमाने ढंग से जबतब फीस बढ़ाते रहते हैं, यह अलग बात है। अब यही स्कूल खुलेआम सरकारी आदेशों को ठेंगा भी दिखाने लगे हैं। इसका उदाहरण शुक्रवार को जन्माष्टमी के त्योहार के मौके पर देखने को मिला। बचपन से हम सभी जन्माष्टमी की खुशियां घर में बड़े शौक से मनाते आए हैं, दिन में व्रत और शाम होते ही रात 12 बजे का इंतजार। यही बचपन की खुशियां होती हैं, लेकिन बांदा मंडल मुख्यालय पर इस बार जन्माष्टमी पर स्कूल खोले गए। पहले भी तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते रहे हैं प्राइवेट स्कूल   खुद की सुविधाओं को देखते हुए स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों की खुशियों और अभिभावकों की जिम्मेदारियों...
बांदा में वृद्ध ने 7 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

बांदा में वृद्ध ने 7 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई बेहद घिनौनी वारदात में एक वृद्ध ने पास में रहने वाली 7 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। बताया जाता है कि जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 7 साल की बच्ची देर शाम अपने मामा के घर जा रही थी। पड़ोस में रहता था आरोपी, अब पुलिस भेज रही जेल  इसी दौरान पास में रहने वाले आरोपी रामआसरे गुप्ता (65) ने उसे बहला-फुसलाकर रोक लिया। इसके बाद बच्ची से उसने दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। परिवार के लोगों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो उनको घटना का पता चला। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंध...
बांदा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने मारी गोली, पुलिस बोली-युवक ने खुद मारी है गोली

बांदा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने मारी गोली, पुलिस बोली-युवक ने खुद मारी है गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ी वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया। चित्रकूट जिले का रहने वाला एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। लड़के पक्ष का आरोप है कि लड़की के घर वालों ने जब उसे लड़की के साथ देखा तो गोली मार दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद ही अपने को गोली मारी है। गोली युवक के कंधे में लगी और वह खून से लतपत होकर गिर पड़ा। युवक का नाम संजय श्रीवास (25) है जो कि चित्रकूट जिले के शिवरामपुर का रहने वाला है। वह गुरुवार को ही सुबह-सुबह चुपचाप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अतर्रा कस्बे में बदौसा रोड पर आया था। शादीशुदा प्रेमिका रक्षाबंधन पर आई हुई थी मायके  बताया जा रहा है कि युवक की प्रेमिका की कुछ दिन पहले कहीं दूसरी जगह शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी दोनों छिप-छिपकर मिलते रहे हैं। आज भी ऐसा ही था कि तभी लड़की के घरवालों ने देख लिय...
चित्रकूट में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सैकड़ों अन्ना जानवरों को स्कूल में बंदकर लगाया ताला, सड़क पर अध्यापक-बच्चे

चित्रकूट में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सैकड़ों अन्ना जानवरों को स्कूल में बंदकर लगाया ताला, सड़क पर अध्यापक-बच्चे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले में अन्ना जानवरों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सैकड़ों अन्ना जानवरों को सिकरी विकासखंड के रामनगर सरकारी स्कूल में बंद करके बाहर से ताला डाल दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखतेे बाकी ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। इसके बाद ग्रामीण सड़क पर खड़े प्रदर्शन करने लगे। उधर, स्कूल के खुलने के समय जब विद्यालय के बच्चे और अध्यापक वहां पहुंचे तो हालात देखकर स्तब्ध रह गए। शिक्षकों के कहने पर भी ग्रामीण स्कूल का गेट खोलने पर राजी नहीं हुए। हालांकि शिक्षकों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। बाद में शिक्षकों ने विभाग के अधिकारियों को इसकी सूूचना दी। प्रशासनिक अधिकारी भी जानकारी मिलने पर सक्रिय हुए। बाद में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। साथ ही ग्रामीणों को उनकी समस...
बांदा में रोजगार सेवकों ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए उठाईं मांगें

बांदा में रोजगार सेवकों ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए उठाईं मांगें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां ग्राम रोजगार सेवक बेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में संविदा पर नियुक्त 37000 ग्राम रोजगार सेवकों को राज्यकर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई गई। बुधवार को सैंकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या निस्तारण की मांग की गई। राज्य कर्मचारी का रोजगार सेवकों ने मांगा दर्जा एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि रोजगार सेवक बीते 12 सालों से अपना योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6000 ग्राम पंचायतें सृजित हैं। इन ग्राम पंचायतों में सीधी भर्ती से नियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों की कुल संख्या 15,000 है। इस दौरान आलोक द्विवेदी, रामकृष्ण निषाद, रामलखन तिवारी, रामकिशोर साहू, पीयूष सिंह, संघप्रिय गौतम, अभिषेक, जुबैर, गया प्रसाद, जीत बाबू, अच्छेलाल, उदयभान सिंह, नर...