Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा के जेएन कॉलेज में छात्रा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

बांदा के जेएन कॉलेज में छात्रा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के डिग्री कालेज पंडित जेएन कॉलेज में आज एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई। बताते हैं कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की अचानक हालत बिगड़ गई। क्लास में पढ़ाई के दौरान उसे चक्कर आए और गश खाकर गिर पड़ी। छात्रा के गिरने के बाद वहां बाकी सहपाठियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कालेज स्टाफ और अन्य छात्र-छात्राओं ने उसे संभाला। इसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। वहां छात्रा का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि छात्रा का इलाज किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कालेज स्टाफ के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। क्लास में पढ़ाई के दौरान गश खाकर गिरी बताया जाता है कि छात्रा पड़ोसी जिले महोबा के कहरा गांव की रहने वाली है। छात्रा का नाम रीवांसी सिंह (18) है। उसके पिता का नाम जगपत सिंह हैं। छात्रा बांदा में अपनी दादी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहकर...
बांदा के कमासिन में बुजुर्ग ने कुए में लगाई छलांग, मौत

बांदा के कमासिन में बुजुर्ग ने कुए में लगाई छलांग, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने कुएं में छलांग लगा दी। इससे उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने जब देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे। किसी तरह शव को बाहर निकाला गया। परिजन उनको अस्पताल भी ले गए, लेकिन तबतक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे। बताया जाता है कि घटना देर शाम की है। घटना की वजह के बारे में परिजन खुलकर कुछ नहीं बता सके हैं, लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि वह परिवार के लोगों से परेशान रहते थे। मौके पर पुलिस ने छानबीन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना जिले के कमासिन थाना क्षेत्र की है। बुजुर्ग का नाम शिवपाल (60) बताया जा रहा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट क...
बांदा में बिजली पर भड़के किसान, डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी

बांदा में बिजली पर भड़के किसान, डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय के बाहर बिजली का मुद्दा उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही अपनी समस्या बताते हुए इसके जल्द निस्तारण की मांग भी की। बताते हैं कि किसानों को जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी की अगुवाई में पलरा क्षेत्र के किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान बोले, 4 घंटे भी नहीं बिजली इसके बाद किसान जिलाधिकारी से मिलने उनके चेंबर में पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने जिलाधिकारी हीरालाल को बताया कि विद्युत उपकेंद्र पलरा से 24 घंटे में महज चार घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। ऐसे में किसान बहुत परेशान हैं और समस्या का साम...
बांदा में मोबाइल चार्जर निकालते वक्त लगा महिला को करंट, भर्ती

बांदा में मोबाइल चार्जर निकालते वक्त लगा महिला को करंट, भर्ती

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के खांईपार मोहल्ले में रहने वाली एक महिला आज सोमवार को बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने इलाज के लिए भर्ती कर लिया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि खांईपार मोहल्ले में रहने वाले प्रभु दयाल की पत्नी मीरा (40) सोमवार सुबह घर में बिजली के बोर्ड में लगे मोबाइल चार्जर को निकाल रही थीं। झटके के बाद हुईं बेहोश इस दौरान चार्जर निकालते समय उनको तेज करंट लग गया। करंट का झटका लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिजनों ने देखा तो दौड़कर उनको संभाला। इसके बाद आनन-फानन में उनको उठाकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। उनकी हालत को देखते हुए उनको भर्ती कर लिया गया है। उनकी हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। इलाज चल रहा है। दूसरी ओर परिवार के...
बांदा में दरिंदा बन बैठा रिश्ते का चाचा, 9 साल की भतीजी से..

बांदा में दरिंदा बन बैठा रिश्ते का चाचा, 9 साल की भतीजी से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक हिला देने वाली वारदात सामने आ रही है। अतर्रा थाना क्षेत्र में एक 9 साल की बच्ची के साथ उसी के रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने दरिंदगी करते हुए कुकर्म कर डाला। रोती-बिलखती बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी तो परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। घटना के संबंध में अतर्रा के थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है। आरोपी की धर-पकड़ में जुटी पुलिस बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 9 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसके रिश्ते का चाचा 23 वर्षीय युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर बुला ले गया। वहां बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ कुर्कम किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। रोते-बिलखते बच्ची घर पहुंची...
बांदा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

बांदा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः खेत से चारा लेकर घर जा रहीं एक वृद्ध महिला की तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। वहीं मौके मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कार चालक की तलाश की जा रही है। यह हादसा रविवार शाम को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव के पास हुआ। खेत से चारा लेकर लौट रही थीं वृद्धा वहां रहने वालीं शांती देवी (60) पत्नी शिवकुमार पटेल खेतों से जानवरों के लिए चारा लेने गई थीं। चारा सिर पर रखकर पैदल ही अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बबेरू से अतर्रा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार इंडिका कार ने पीछे से उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कार चालक तो भाग निकला, लेकिन घायल महिला को ...
बांदा में डायल-100 के सिपाही-होमगार्ड से मारपीट, रिपोर्ट

बांदा में डायल-100 के सिपाही-होमगार्ड से मारपीट, रिपोर्ट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव में दो पक्षों में मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंची डायर-100 के सिपाहियों से मारपीट का मामला सामने आया है। सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं कि घटना के समय होमगार्ड मौके से भाग निकला, जिसने थाना पुलिस को सूचना दी। सिपाही ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गांव के बाहर उसे भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि महोखर में शनिवार रात ग्रामीणों के दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने फोन कर 100 डायल से मदद मांगी तो बाइक से डायल-100 के सिपाही संजय कुमार होमगार्ड के साथ महोखर गांव पहुंचे और बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। अचानक हमले में भागकर बचाई जान बताते हैं कि विवाद गांव के भागवत गुप्ता व राजेश कुमार के बीच हुआ था। सिपाहियों के ...
महोबा में बेटी के कथित प्रेमी की हत्या-घर में छिपाई लाश, ऐसे खुला राज..

महोबा में बेटी के कथित प्रेमी की हत्या-घर में छिपाई लाश, ऐसे खुला राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः एक सनसनीखेज वारदात में बुंदेलखंड के महोबा जिले में अपनी नाबालिग बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद एक पिता ने युवक की हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, लड़के के परिवार के लोग उसकी काफी देर रात तक तलाश करते रहे। बाद में युवक के मोबाइल पर कॅाल की तो घंटी की आवाज पड़ोस के घर से आई। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्र का मामला पुलिस सूत्रों का कहना है कि बताया जाता है कि महोबा में कुलपहाड़ कोतवाली नगर के सेनापति महल रहने वाले रविंद्र अनुरागी (27) का अपने पास में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की और लड़के के परिवारों में आना-जाना था, इसलिए दोनों...
जीजा को पेड़ से बांधकर साली से गैंगरेप, वीडियो वायरल

जीजा को पेड़ से बांधकर साली से गैंगरेप, वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः जिले में एक महिला के साथ छह युवकों द्वारा गैंगरेप का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के वायरल होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हरकत में आई पुलिस ने छह में चार आरोपियों को पहचान करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि यह वीडियो बीती 28 अक्टूबर का है, जब पीड़ित महिला अपने जीजा के साथ जा रही थी। रास्ते में छह युवकों ने उनको रोका, लूटपाट की। बाद में विरोध करने पर महिला के जीजा को पेड़ से बांध दिया। बाद में महिला से छह आरोपियों ने गैंगरेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं वीडियो को वायरल भी कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। साथ ही चार आरोपियों की पहचान करने के बाद उनकी तलाश भी तेज कर दी है। 28 को रिश्तेदारी में जाते वक्त हुई है वारदात मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ...
बांदाः विधायक ने शाट लगाकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

बांदाः विधायक ने शाट लगाकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा बिसंडा क्षेत्र के बिलगांव में जबरदस्त शाट लगाकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि खेलकूद युवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के साथ ही उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण का भी विकास होता है क्यों कि खिलाड़ी का जीवन एक स्वस्थ प्रतिद्ंवदिता से गुजरता है। तीन परियोजनाओं का भी लोकार्पण इस मौके पर सदर विधायक द्विवेदी द्वारा तीन परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। इसके बाद उपस्थित ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं जानते हुए निस्तारण किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, रंजीत सिंह, रघुवीर सिंह, राजर्षि शुक्ला, भोला खेंगर आदि मौजूद रहे। सभी ने खेल का आनंद लिया। ये भी पढ़ेंः बांदा में बुखार-मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े, 1200 पर्चे कटे ये भी पढ़ेंः बांदा में डीएम बंगले के पास लूट, बदमाशों ने लूट...