Wednesday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

झाँसी

जालौन में ट्रक-लोडर की टक्कर से चार लोगों की मौके पर मौत और पांच की हालत गंभीर

जालौन में ट्रक-लोडर की टक्कर से चार लोगों की मौके पर मौत और पांच की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
ब्रैकिंगःः    समरनीति न्यूज, जालौनः जिले में हुए शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में लोडर-ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के आला अधिकारी मौके पर हैं। शुक्रवार सुबह हुआ हादसा, मृतकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस यह हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र के गोविंदम ढावा के पास हुआ। हादसे में घायल लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उनकी मदद की। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। मरने वालों की शिनाख्त की जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है। ये भी पढ़ेंः बांदा में भांजे की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत, पत्नी और बेटा-बेटी समेत चार घायल  ...
बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

बुंदेलखंड समेत पूरे यूपी के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे मोदी के हनुमान अमित शाह, कानपुर में सम्मेलन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन और प्रियंका गांधी की इंट्री के बीच चुनावी समर में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इसी सबके बीच प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान कहलाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जीत का मंत्र लेकर आ रहे हैं। आगामी 30 जनवरी को कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में बीजेपी का बूथ सम्मेलन होगा। 30 जनवरी को कानपुर में बुंदेलखंड के विधायकों से बात करेंगे अमित शाह    इसमें शाह बूथ प्रभारियों समेत सेक्टर अध्यक्ष तक को जीत का मंत्र देंगे। इस सम्मेलन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी मौजूद रहें। इसके अलावा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 10 सांसद और सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। ये सम्मेलन लगभग 5 घंटे चलेगा। ये भी पढ़ेंः ..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का ...
गणतंत्र दिवसः डीजीपी ने दिया 10 पुलिस अधिकारियों को वीरता पुरस्कार, 53 को दिया गया प्रशंसा चिह्न

गणतंत्र दिवसः डीजीपी ने दिया 10 पुलिस अधिकारियों को वीरता पुरस्कार, 53 को दिया गया प्रशंसा चिह्न

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में डीजीपी मुख्यालय पर पुलिस महानिदेशन ओपी सिंह ने झंडारोहण किया। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से की गई। इस दौरान पुलिस महानिदेशन ने अच्छा करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। बताया जाता है कि 26 जनवरी के मौके पर बीते पांच वर्षों में पहली बार 10 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया। गणतंत्रता दिवस पर हुई घोषणा  पदक पाने वालों में एडीजी एलओ आनंद कुमार, एडिशनल एसपी विकासचंद्र त्रिपाठी, विशाल विक्रम सिंह तथा सीओ धर्मेश शाही के साथ इंस्पेक्टर आनंद शाही शामिल रहे। इन 10 पुलिस अधिकारियों को डीजी प्रशंसा चिह्न प्लैटिनम तथा 53 पुलिसकर्मियों को डीजी प्रशंसा चिह्न स्वर्ण के अलावा 776 पुलिसकर्मियों को डीजी प्रशंसा चिन्ह रजत दिया गया। ये भी पढ़ेंः वोटर लिस्ट में आपक...
मायावती-अखिलेश ने संयुक्त प्रेसवार्ता में किया गठबंधन का ऐलान, कहा मोदी और शाह की नींद उड़ेगी

मायावती-अखिलेश ने संयुक्त प्रेसवार्ता में किया गठबंधन का ऐलान, कहा मोदी और शाह की नींद उड़ेगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः आने वाले लोकसभा चुनाव-2019 की लड़ाई बसपा-सपा के साथ मिलकर लड़ने का बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेसवार्ता में एलान कर दिया। दरअसल, बीते लगभग 23 साल से एक-दूसरे के विरोधी रहे सपा-बसपा आज एक साथ एक मंच पर खड़े नजर आए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती दोपहर 12 बजे गठबंधन को लेकर संयुक्त प्रेसवार्ता की। कांग्रेस गंठबंधन से आउट लेकिन रायबरेली-अमेठी सीटें छोड़ीं    राजधानी लखनऊ में आज यहां मायावती ने प्रेसकांफ्रेंस में शुरूआत करते हुए कहा कि उनकी प्रेसकांफ्रेंस प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की नींद उड़ाने वाली साबित होगी। इतना ही नहीं मायावती ने कहा कि यूपी की राजनीति में आज वह हुआ है जिसकी शायद ही पहले किसी ने कल्पना की होगी। ये भी पढ़ेंः संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे राहुल गांधी का जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे फैन्...
यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले, प्रमोशन के बाद भी पुरानी तैनाती पर ही रहेंगे कई अधिकारी

यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले, प्रमोशन के बाद भी पुरानी तैनाती पर ही रहेंगे कई अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने राज्य के पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादलों के इस क्रम में एडीजी से लेकर कई जिलों के एसपी र डीआईजी भी बदल दिए हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिनको हाल ही में प्रमोशन तो मिला लेकिन तरक्की वाली पोस्टिंग ना देते हुए पुरानी जगह पर ही रोक दिया है। सरकार ने एडीजी से आईजी स्तर तक कुल 16 आईपीएस अधिकारियों तथा डीआईजी स्तर के 32 व एसएसपी स्तर के 16 आईपीएस अधिकारोयं के तबादले किए हैं। एडीजी-आईजी और एसएसपी स्तर पर भारी बदलाव  इस दौरान आईपीएस अधिकारी बीके सिंह को एडीजी पीएसी नियुक्त किया गया है जबकि सुजीत पांडे को लखनऊ से हटाकर अब एसके भगत को लखनऊ रेंज के नया आईजी बनाया गया है। वहीं रमित शर्मा को मुरादाबाद रेंज के आईजी बनाया गया है। लंबे समय से डायल 100 में तैनात एडीजी आदित्य मिश्रा को सीबीसीआईडी में भेज दिया ग...
बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, बांदा-कानपुर-इलाहाबाद के यात्रियों को होगी सुविधा

बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, बांदा-कानपुर-इलाहाबाद के यात्रियों को होगी सुविधा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः कुंभ मेले के आयोजन को देखते हुए रेलवे ने बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए स्पेशन ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 15 जनवरी से बुंदेली श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं टेनों के संचालन के समय भी अनारक्षित टिकट खिड़कियां खुली रहेंगी। बताते हैं कि यह गाड़ियां जनवरी माह में 15, 16, 21,22 और फरवरी में 4,5,6,10,11,12 तारीख को चलेंगी। 15 जनवरी से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन  कुंभ स्पेशल ट्रेनों के संचालन के क्रम में गाड़ी संख्या 01805 झांसी से सुबह 6.15 बजे चलेगी। वहां से चलकर चिरगांव, उरई,  कानपुर होकर इलाहाबाद पहुंचेगी। इसके बाद मानिकपुर से बांदा होती हुई झांसी वापस लौटेगी। इसी तरह दूसरी गाड़ी संख्या 01806 झांसी से दोपहर 3 बजे चलेगी। वहां से बांदा, मानिकपुर होकर इलाहाबाद पहुंचेगी। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड से तीर्थ नगरी हरि...
बांदा के आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह बने एडीजी, बांदावासियों को दी नए साल की बधाई

बांदा के आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह बने एडीजी, बांदावासियों को दी नए साल की बधाई

Breaking News, Today's Top four News, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के आईपीएस अधिकारी राजा बाबू सिंह अब एडीजी यानी एडिश्नल डायरेक्टर जनरल बन गए हैं। हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ है। मध्यप्रदेश कैडर के तेज-तर्रार और सख्त अधिकारियों में गिने जाने वाले राजा बाबू सिंह को इंदौर की कमान मिल सकती है। बताते चलें कि श्री सिंह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इंदौर की मिल सकती है कमान   अबतक उनकी तैनाती जबलपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर थी। गृह जनपद बांदा से विशेष लगाव रखने वाले श्री सिंह जिले में रामकथा और दूसरे सामाजिक कार्यों को बढ़-चढ़कर कराते हैं। उनकी पहचान जिले में एक बड़े समाजसेवक के रूप में भी है। ये भी पढ़ेंः बांदा के आईपीएस राजा बाबू सिंह ने संभाली एसएएफ के आईजी की जिम्मेदारी इस मौके पर बातचीत के दौरान उन्होंने बांदा के लोगों को नववर्ष की बधाई दी। कहा कि वह ईश्वर से कामना करते हैं कि बांदा समेत पूरे बुंदेलखंड के लिए नया सा...
प्रदेश में बुंदेली बेटियों का दबदबा, झांसी में योगा प्रतियोगिता में सभी टीमों को पछाड़ जीती राज्यस्तरीय चैंपियनशिप

प्रदेश में बुंदेली बेटियों का दबदबा, झांसी में योगा प्रतियोगिता में सभी टीमों को पछाड़ जीती राज्यस्तरीय चैंपियनशिप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः/झांसीः बांदा की बुंदेली बेटियों ने पूरे प्रदेश में दबदबा कायम कर दिया है। 20-21 दिसंबर को झांसी के मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम में आयोजित 32 राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में इन बेटियों ने अपनी काबलियत का लोहा मनवाते हुए योगा बालिका वर्ग में 18 मंडलों की टीमों के साथ प्रतिभाग किया। इतना ही नहीं इस प्रतियोगिता में सभी टीमों को पछाड़ते हुए चैंपियनशिप हासिल की। न सिर्फ अपने माता-पिता का बल्कि जिले और बुंदेलखंड का भी पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया। झांसी में 32वीं राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता दरअसल, इन्हीं बच्चों के द्वारा प्रतियोगिता सत्र में मंचासिन अतिथितियों के सामने योग का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रदेशभर की टीमों को पछाड़ते हुए चैंपियनशिप हासिल करने वाले बच्चे बांदा के नरैनी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबरिया के विद्यार्थी हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में...
झांसी में पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा फेरबदल, 23 थानेदारों के तबादले

झांसी में पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा फेरबदल, 23 थानेदारों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः बीती देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा फेरबदल किया। इस दौरान 23 थानेदारों और उप निरीक्षकों के तबादले किए गए। अपने काम में सुस्ती और गैरजिम्मेदारी बरतने वाले कुछ थानेदारों को किनारे भी किया गया। कई नाकाम थानेदार हटाए गए  सेंट्रल बैंक में सेंधमारी की घटना को खोलने में नाकाम रहने वाले नवाबाद थाना प्रभारी को हटा दिया गया। वहीं सदर कोतवाली थानाध्यक्ष गगन गौड़ को प्रेमनगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अपराध शाखा में तैनात आशीष मिश्रा को मोठ थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह सीपरी बाजार थाना प्रभारी को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हटा दिया है। ये भी पढ़ेंः झांसी में जान को खतरा बताकर सिपाही ने उठाया ऐसा कदम कि हिल गया महकमा..  ...
सोच-समझकर करें टूर प्लेनिंगः कोहरे के कारण यूपी में 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक 20 ट्रेनें निरस्त

सोच-समझकर करें टूर प्लेनिंगः कोहरे के कारण यूपी में 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक 20 ट्रेनें निरस्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अगर सर्दियों का मजा लेने के लिए कहीं टूर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो जरा सोच-समझकर प्लेनिंग करें। क्योंकि कोहरे का कहर यात्रा के दौरान आपकी दिक्कतें बढ़ा सकता है। जी हां, रेलवे ने भी इस बात को स्वीकार किया है। रेलवे  कोहरे की समस्या को देखते हुए 13 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी 2019 तक एक-दो नहीं बल्कि पूरी 20 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन निरंस्त कर दिया है। निरस्त की गईं ट्रेनों में झांसी से चलने वालीं आधा दर्जन ट्रेनें अगले 3 माह तक बंद रहेंगी। यात्रियों को होगी दिक्कतें  इतना ही नहीं गोरखपुर से होकर जाने वाली 8 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं कुल 14 ट्रेनें ऐसी हैं जिनके फेरे कम कर दिए गए हैं। ऐसे में निश्चित है कि सर्दी के मौसम में ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। झांसी से होकर ये ट्रेनें नहीं चलेंगी झांसी से चल...