Tuesday, September 8सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध का दवाब, पुलिस करेगी जांच

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध का दवाब, पुलिस करेगी जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : शहर कोतवाली क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसके लिए वह इंकार कर रही है तो युवक उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि लड़के ने लड़की का वीडियो छिपकर बनाया है या उसकी मर्जी से बना है। लड़की के आरोपी की सच्चाई जानने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। डांस पार्टी में साथ काम करते थे दोनों बताया जाता है कि लड़की का आरोप है कि शहर के सदरबाजार के रहने वाले तलब खान (काल्पनिक नाम) ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इंकार पर वायरल करने की धमकी दी। ये भी पढ़ें : यूपीः पंजाब की मह...
सीतापुर : हादसे में जीजा-साले की मौत से मचा कोहराम

सीतापुर : हादसे में जीजा-साले की मौत से मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में आज शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। यह हादसा महोली कोतवाली क्षेत्र में हरगांव मार्ग पर राजकीय कृषि फार्म के पास हुआ। हादसे में बाइक और पिकअप की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। महोली कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना बताया जाता है कि अकबरपुर गांव का रहने वाला युवक छोटू (21) अपने चचेरे भाई राजेश (24) तथा लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र के गरगटिया निवासी रिश्ते के साले रामफल (22) के साथ बाइक से महोला जा रहे थे। रास्ते में महोली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उनकी टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें : सीतापुर : पहले अवैध संबंधों में मजे लूटे, फिर पति संग मिलकर कत्ल टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। छोटू औ...
बांदा में डीएम आनंद कुमार सिंह ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 

बांदा में डीएम आनंद कुमार सिंह ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सदस्यों को रोजगार के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। यह प्रशिक्षण विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत बिल कलेक्शन करने से संबंधित था। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्देश में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कुल 166 समूहों का हुआ चयन प्रशिक्षण का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। बताते हैं कि जिले में कुल 166 समूह सदस्यों को चयन किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में आज 40 महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया। यह प्रशिक्षण 4 चरणों में दिया जाएगा। कार्यक्रम में राकेश कुमार सोनकर जिला मिशन प्रबंधक, अरुण कुमार, धर्मेंद्र जायसवाल, शालनी जैन सहित ब्लॉक प्रबन्धक प्रतीक, आकांक्षा, राकेश, विद्याभूषण, अशोक राज आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा के नए डीएम आनंद कुमार सिंह ने चार्ज संभाला&nbs...
सांसद रेखा अरुण वर्मा बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सीतापुर में उत्साह

सांसद रेखा अरुण वर्मा बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सीतापुर में उत्साह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर-लखीमपुर की धौराहरा सीट से सांसद रेखा अरुण वर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाया या है। इसे लेकर सीतापुर के भाजपा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों को खुशी है कि बड़े इलाके का कोई जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी निभाएगा। भाजपाइयों में खुशी की लहर साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याओं पर सीधे चर्चा हो सकेगी। जिले की कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल जयसवाल का कहना है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सांसद रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। इसे लेकर सभी कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी है। वह दो बार सांसद रह चुकी हैं। ये भी पढ़ें :  Update : रिश्ते कलंकित : कानपुर में किशोरी को शादी का झांसा देकर इज्जत लूटता रहा मौसेरा भाई   ...
UP : डीएम-एडीएम के खिलाफ धरना देने वाले SDM सस्पैंड

UP : डीएम-एडीएम के खिलाफ धरना देने वाले SDM सस्पैंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/प्रतापगढ़ : अपने ही जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए धरना देने वाले एसडीएम को शासन ने निलंबित कर दिया है। एसडीएम विनीत उपाध्याय को निलंबित करने के आदेश शासन ने जारी कर दिए हैं। उनके खिलाफ अनुशासनहीनता बरतने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। साथ ही मामले की जांच रिपोर्ट भी प्रयागराज कमिश्नर को सौंपी गई है। अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई बताते चलें कि शुक्रवार को उस वक्त प्रतापगढ़ जिले में हड़कंप मच गया था, जब जिले में तैनातत एसडीएम उपाध्याय डीएम रूपेश कुमार और एडीएम शत्रोहन वैश्य के खिलाफ धरना पर बैठ गए थे। एसडीएम उपाध्याय ने दोनों उच्चाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। ये भी पढ़ें : बांदा से बड़ी खबर : बालू माफियाओं का खनिज अधिकारी पर जानलेवा हमला, गाड़ी में तोड़फोड़  इसके साथ ही डीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठ गए थे। चार घंटे बाद का...
लखनऊ : योगी सरकार को धमकी देने वाला माफिया मुख्तार अंसारी का गुर्गा गिरफ्तार, पूछताछ जारी

लखनऊ : योगी सरकार को धमकी देने वाला माफिया मुख्तार अंसारी का गुर्गा गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। खासकर पूर्वांचल के माफिया विधायक मुख्तार अंसारी और प्रयागराज के बाहुबली अतीक अहमद की करोड़ों की अवैध संपत्ति ध्वस्त व जब्त की जा चुकी है। इसी के बाद पंजाब की जेल में बंद बसपा बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गे ने यूपी 112 कंट्रोल रूम के मोबाइल पर मैसेज करके धमकी दी है। धमकी वाले मैसेज में कही ये बातें धमकी में कहा गया है कि मुख्तार को जेल से न छोड़े जाने पर योगी सरकार को मिटा देगा। इतना ही नहीं सीएम योगी को भी धमकी दी है। पुलिस ने बड़े ही गोपनीय ढंग से सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम से गिरफ्तार कर लिया है। सरकार ने की है ताबड़तोड़ कार्रवाई बता दें कि योगी सरकार ने हाल ही में पंजाब की जेल में बंद माफिया एवं बसपा विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी के खिला...
बांदा : कोरोना काल में डाक्टरों का हाल, जिलाधिकारी को 8 डाक्टरों समेत 11 मिले गैरहाजिर

बांदा : कोरोना काल में डाक्टरों का हाल, जिलाधिकारी को 8 डाक्टरों समेत 11 मिले गैरहाजिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश से लेकर देशभर में बातें हो रही हैं। वहीं जिला अस्पताल बांदा में डाक्टरों का हाल बेहाल है। इसका खुलासा आज शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में हो गया। दरअसल, डाक्टरों की लापरवाही और ड्यूटी से गायब रहने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण भी मांगा ऐसे में आज जिलाधिकारी जिला पुरुष और महिला अस्पताल पहुंचे तो हालात चौंकाने वाले थे। जिला अस्पताल (पुरुष) में 2 डाक्टरों समेत 8 लोगों का स्टाफ ड्यूटी पर नहीं मिला। जिलाधिकारी ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए चिकित्सकों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा है कि सभी चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब करे। महिला अस्पताल में 6 डाक्टर गैरहाजिर वहीं जिला महिला चिकित्सालय में 6 डाक्टर ड्यूटी से गैरहाजिर ...
सीतापुर : 3 जिलों की पुलिस की एमपी के बदमाशों से मुठभेड़, ईनामी समेत दो गिरफ्तार

सीतापुर : 3 जिलों की पुलिस की एमपी के बदमाशों से मुठभेड़, ईनामी समेत दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में आज शुक्रवार सुबह तीन जिलों की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। मध्यप्रदेश का एक शातिर ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। एनकाउंडर में बदमाश के पैर में गोली लगी है। बताते हैं कि इस बदमाश की घेराबंदी के लिए यूपी के तीन जिलों की पुलिस ने अभियान चलाया था। इनमें सीतापुर के अलावा रायबरेली और उन्नाव पुलिस भी शामिल रही। बदमाश का एक साथी भी गिरफ्तार हुआ है। बरामद हुआ ट्रक, कार और तमंचे घायल हालत में बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक ट्रक, सेल्टास कार, नंबर प्लेट व नंबर स्टीकर, लाक कटर, दो तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं। ये भी पढ़ें : सीतापुर : पहले अवैध संबंधों में मजे लूटे, फिर पति संग मिलकर कत्ल पुलिस की गोली से घायल मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक खुर्द का रहने वाला बदमाश मिथुन पुत्र बाबू बताया जा रहा है। उसप...
बांदा में बढ़ रहा कोरोना, 23 और नए संक्रमित मरीज मिले

बांदा में बढ़ रहा कोरोना, 23 और नए संक्रमित मरीज मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की काफी कोशिशों के बावजूद इसका फैलाव जारी है। पिछले 24 घंटों में 23 नए कोरोना पाॅजिटव केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1764 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 539 हो गए हैं। इस संबंध में चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी की गई। सीएमओ डा. शर्मा ने कहा.. बताया कि बुधवार को 23 पाॅजिटिव केस मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक धीरज नगर में एक, फूटा कुआं में तीन, तरसूमा गांव में एक, मेडिकल कालेज में तीन, बंगालीपुरा में एक, शहर के विभिन्न इलाकों में पांच, अमलीकौर गांव में एक, परसौली गांव में एक, गंछा गांव में एक, स्वराज कालोनी गली नंबर तीन में एक शख्स लगातार तीसरी बार पाॅजिटिव पाए गए हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में अभिनेता राजा बुंदेला बोले, ...
Covid-19 : कानपुर में 8 की मौत, छिपाने व लापरवाही पर 3 डाक्टर हटे

Covid-19 : कानपुर में 8 की मौत, छिपाने व लापरवाही पर 3 डाक्टर हटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले में कोरोना का प्रकोप जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 8 और लोगों की मौत हो गई है। वहीं 265 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की जिले में कुल संख्या जहां 628 हो गई है, वहीं कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,999 हो गई है। हालांकि, इनमें से 18,978 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। एक्टिव केस 4393 बताए जा रहे हैं। इसी तरह जिले में दो डाक्टरों को भी लापरवाही पर हटा दिया गया है। इनमें बिल्हौर के सीएचसी अधीक्षक भी शामिल हैं। अलग-अलग बीमारियों से भी थे ग्रसित सीएमओ डा अनिल मिश्रा ने बताया है कोरोना से 2 महिलाएं व 6 पुरुषों की मौत हो गई है। कहा कि इन सभी को गंभीर बीमारियां थीं। इनमें काकादेव की 65 वर्षीय एक महिला, पनकी की 20 साल की युवती, बादशाहीनाका के 70 वर्षीय बुजुर्ग, गोविंद नगर के 72 वर्षीय बुजुर्ग, वृंदावन, शास्त्री नगर, इंद्रानगर तथा ...