Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बच्चों को लेकर टंकी पर चढ़ी महिला, पुलिस के हाथ-पांव फूले, ये थी वजह..

woman climbed on tank with children, police swung her hands and feet

समरनीति न्यूज, कानपुर : मकान मालिक से 10 महीने का किराया माफ कराने के लिए एक महिला ने आज अजीबो-गरीब काम किया। वह अपने 10 महीने की बेटी और 7 साल के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। इस घटना को लेकर हड़़कंप मच गया। किसी तरह लोगों की मदद से पुलिस ने महिला को सकुशल नीचे उतरने को राजी किया। इसके बाद महिला को किसी तरह नीचे लाया गया। पुलिस ने महिला को सामान वापस दिला दिया। इसके बाद वह परिचित की कार से वापस घर लौट गई।

महिला का पति है जेल में बंद

बताया जाता है कि कानपुर शहर के बाबूपुरवा निवासी पूर्व पार्षद इजहारुल अंसारी सीएए (CAA) के विरोध की आड़ में बवाल करने के आरोप में जेल में है। उसकी पत्नी सोफिया उर्फ फरिया दो मासूम बेटियों के साथ हंसपुरम में एक किराए के मकान में रह रही थीं। मकान मालिक और किराएदार के बीच 4-5 महीने के किराए को लेकर विवाद था।

ये भी पढ़ें : Actress एली एवराम ने फिर इंटरनेट का बढ़ाया तापमान, Bold Photos शेयर कीं  

दोनों की ओर से नौबस्ता थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मकान मालिक ने किराया बाकी होने पर महिला का सामान नहीं दिया। इसके बाद शनिवार को महिला राजीव नगर स्थित पानी की टंकी पर अपनी सात साल व 10 माह की बेटी को लेकर चढ़ गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्र का कहना है कि किसी तरह महिला को नीचे उतारा गया। सभी सकुशल हैं। सामान दिला दिया गया है। महिला अपने परिचित के साथ कार में वापस लौट गई है।

ये भी पढ़ें : हद हो गई : आपरेशन में युवक के पेट से निकला पेचकस, 5 इंच का सरिया, 30 कीलें और..