Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के कमासिन में 10 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी

In Banda Old man jumped into the well and killed

समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : कमासिन क्षेत्र में आज शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लगभग 10 साल की बच्ची का शव नदी में उतराता मिला। लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ली है। शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा। हालांकि, शव की स्थिति ऐसी नहीं थी कि उसे आसानी से पहचाना जा सके।

पुलिस ने कही यह बात

फिर भी पुलिस ने कपड़ों के आधार पर बच्ची के शव को पहचान की कोशिश की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद बालिका के शव का पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी। कमासिन थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची के शरीर पर नीली चड्ढी और सफेद फ्राक है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : दर्दनाक : बांदा में पत्नी को डिलीवरी को भर्ती करा लौट रहे युवक की हादसे में मौत