Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, बदायूं-सीतापुर के सीडीओ बदले

यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले, बदायूं-सीतापुर के सीडीओ बदले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने आईएएस अफसरों के तबादलों की एक और सूची जारी की है। इसमें ज्यादातर सचिवों ते तबादले और कार्यक्षेत्र बदले गए हैं लेकिन सीतापुर और बदायूं के सीडीओ को भी बदल दिया गया है। शासन ने आईएएस अधिकारी रमा रमण, आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को उनके अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग बनाया है जबकि उनके पास आयुक्त एवं निदेशक हथरघा, का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। अबतक अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग का प्रभार देख रहे आईएएस राजेश कुमार सिंह से यह प्रभार ले लिया गया है। इसी तरह प्रमुख सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार मोनिका एस. गर्ग को विशेष कार्याधिकारी नोएडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सचिव, पंचायती राज विभाग, शारदा सिंह को आयुक्त चकबंदी के पद पर तैनाती दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी बदायूं संदीप कुमार को अब सीडीओ सीतापुर के पद पर तैना...
अमेठी-बिजनौर और जौलान-उन्नाव समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल, 11 पीपीएस इधर से उधर

अमेठी-बिजनौर और जौलान-उन्नाव समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल, 11 पीपीएस इधर से उधर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने 11 जिलों के एसडीएम, एडीएम और नगर मजिस्ट्रेटों के तबादले किए हैं। इन सभी अधिकारियों से तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं ताकि इनमें से कोई भी तबादला रुकवाने या बदलवाने की कोशिश न करें। तबादलों के क्रम में शासन ने सीडीओ रामपुर मनोज कुमार का तबादला करते हुए अमेठी का सीडीओ बनाया है। वहीं बरेली में खाद्या नियंत्रक, के पद पर तैनात शिवेंद्र कुमार सिंह को सीडीओ रामपुर के पद पर तैनाती दी गई है। पीसीएस अधिकारी (प्रतिक्षारत) प्रवीण मिश्रा को जिला बिजनौर का सीडीओ बनाया गया है। इसी तरह अपर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ सोमद्त मौर्य को अपर जिलाधिकारी फैजाबाद के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी अंबेडकरनगर मनोज कुमार को इसी पद पर प्रतापगढ़ भेज दिया गया है। वहीं नगर मजिस्ट्रेट गोंडा पुरुषोत्त्म दास गुप्ता को नांतरणाधीन अपर जिलाधिकारी चंदौली को वर्तमान पद से मु...
20 जुलाई को थम जाएंगे ट्रकों के पहिए, ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से चक्का जाम

20 जुलाई को थम जाएंगे ट्रकों के पहिए, ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से चक्का जाम

उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः डीजल के बढ़े दामों और मोटर इंश्योरेंस नियमों में हुए बदलाव के विरोध में शुक्रवार सुबह 6  बजे के बाद से ट्रकों के पहिए थम जाएंगे। ट्रांसपोर्टर्स की इस हड़ताल का असर व्यापारियों, उद्यमियों और आम आदमी पर पडऩा तय है, क्योंकि इससे कई जरूरी चीजों की सप्लाई बाधित हो जाएगी। ट्रांसपोर्टर्स की स्ट्राइक का कई व्यापारिक संगठनों ने भी सपोर्ट किया है। अभी स्ट्राइक से खाने पीने की जरूरी चीजों की सप्लाई को बाधित नहीं किया गया है। गुरूवार को ट्रांसपोर्टर्स के सभी संगठनों की एक बैठक होगी। जिसके बाद रात को ट्रकों के पहिए थम जाएंगे। हड़ताल को मिला इनका समर्थन    ट्रांसपोर्टर्स की इस हड़ताल में यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन, यूपी युवा ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन, लोकल ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन का समर्थन है। संगठन की ओर से सभी ट्रांसपोर्टर्स को अपने बाहर गए ट्रकों के ड्राइवरों को भी सुबह...
कानपुरः एनफोर्समेंट टीम की मिलीभगत से हर साल खड़ी हो रहीं सैकड़ों अवैध बिल्डिंग्स, खतरे में हजारों जानें

कानपुरः एनफोर्समेंट टीम की मिलीभगत से हर साल खड़ी हो रहीं सैकड़ों अवैध बिल्डिंग्स, खतरे में हजारों जानें

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर: ग्रेटर नोएडा में अवैध इमारतों में गिरने से हुईं मौतों पर पूरा देश दुखी है लेकिन कानपुर जैसे महानगर में भी अवैध रूप से बिल्डिंग खड़ी होने की बात किसी से छिपी नहीं है। इनके खिलाफ कार्रवाई तब होती है जब कोई अनहोनी हो जाती है। दरअसल, केडीए के असिसटेंट इंजीनियर राजीव गौतम की गिरफ्तारी से यह बात साफ हो गई है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई की बजाए एनफोर्समेंट टीम का ध्यान सेटिंग-गेटिंग में अधिक रहता है। शायद यही वजह है कि सिटी में हर साल सैकड़ों की संख्या में अवैध बिल्डिंग तन जाने के बावजूद केडीए की एनफोर्समेंट टीम उनकी कम्पाउंडिंग कराने में नाकाम साबित हो रही है। वर्तमान फाइनेंशियल ईयर के 3 महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक केवल 2 अवैध निर्माणों की कम्पाउंडिंग करा सकी है। ऑफिसर्स की मानें तो अगर अवैध बिल्डिंग्स की कम्पाउंडिंग हो जाए केडीए मालामाल हो जाएगा। पर एनफोर्समेंट टी...
लखनऊ में कारोबारी के पांच ठिकानों पर आयकर छापा, 10 करोड़ कैश और 100 किलो सोना मिला

लखनऊ में कारोबारी के पांच ठिकानों पर आयकर छापा, 10 करोड़ कैश और 100 किलो सोना मिला

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आयकर विभाग ने लखनऊ के कारोबारी राजा बाजार निवासी कन्हैया लाल रस्तोगी तथा संजय रस्तोगी के पांच ठिकानों पर छापे मारे। करीब 36 घंटे की छापेमारी के दौरान विभाग को रस्तोगी बंधुओं के ठिकानों से लगभग 87 किलो सोना और 8.08 करोड़ का कैश मिला है। सोने की कीमत 31 करोड़ रूपए बताई जा रही है। पुस्तैनी सूदखोरी है काम, 98 करो़ड़ की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज, 60 करो़ड़ से अधिक खपाने का खुलासा   इतना ही नहीं आयकर विभाग को छापेमारी के दौरान मौके से करीब 98 करोड़ की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। साथ ही लगभग 60 करोड़ से अधिक खपाए जाने का खुलासा भी हुआ है। वहीं आयकर विभाग को करोड़ो की बेनामी जमीन की खरीद फरोख्त के भी दस्तावेज मिले हैं। बताते चलें कि दोनों रस्तोगी बंधु, रस्तोगी एंड संस के नाम से हवाला कारोबार और सर्राफ का धंधा चलाते हैं और इनका पुस्तैनी सूदखोरी का धंधा भी है।...
पॉलिथीन दे रही कैंसर, शुगर और हार्ट अटैक जैसे घातक रोग को बढ़ावा

पॉलिथीन दे रही कैंसर, शुगर और हार्ट अटैक जैसे घातक रोग को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में धरा और मानव शरीर के अंदर तक समा चुकी पॉलिथीन के दुष्प्रभाव अब बीमारियों के रूप में सामने आने लगे हैं. इसमें मौजूद कार्बन और अन्य केमिकल शरीर में प्रवेश कर ब्लड के साथ बॉडी में घूमते रहते हैं, जो आगे चलकर कैंसर का बड़ा कारण बनते हैं. पीने के पानी से लेकर, चाय और अन्य खाद्य पदार्थ पॉलिथीन में पैक करके बेचे जा रहे हैं. एक स्टडी में सामने आया है कि पॉलिथीन में रखा खाद्य पदार्थ और पानी पीने से एंडोक्राइन डिसरेप्टर डिजीज होने से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं. धरती के अंदर तक पहुंच गई है पालीथिन   पॉलिथीन ने कानपुर की धरती के अंदर भी प्रदूषण फैलाया है. इसके चलते मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर हो गई है. इसके अलावा बारिश के मौसम में भी वाटर रिचार्ज नहीं हो पा रहा है. वजह साफ है कि पॉलिथीन मिट्टी के अंदर तक समा चुकी है. इससे पानी को जमीन के अंदर जाने से रोकने में पॉ...
किसानों के सब्र की परीक्षा न ले सरकार, वरना संसद से बाहर का देखना होगा रास्ता- अन्नू टंडन

किसानों के सब्र की परीक्षा न ले सरकार, वरना संसद से बाहर का देखना होगा रास्ता- अन्नू टंडन

उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः केन्द्र सरकार किसानों के सब्र की परीक्षा न लें। वरना किसान का सब्र टूट गया तो सरकार को सीधा संसद से बाहर जाना पड़ेगा।ये बातें पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने सफीपुर व बांगरमऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व किसानों को संबोधित करते हुए कहीं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अन्नू टंडन आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंची थीं। वहां बड़ी संख्या में लोग उनको सुनने को पहुंचे। इनमें महिलाओं और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व सांसद से शिकायत की, कि उनको पेंशन नहीं मिल रही है। वहीं किसानों ने उनसे कहा कि आवारा पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही है। इसपर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अन्नू टंडन ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ है जिसके बगैर कुछ नहीं हो सकता। इस सरकार में बैठे लोग यह भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का...
अदालत के आदेश पर दिल्ली के एल्कान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व 2 टीचरों पर मुकदमा, छात्रा रिक्षा की सुसाइड का मामला

अदालत के आदेश पर दिल्ली के एल्कान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व 2 टीचरों पर मुकदमा, छात्रा रिक्षा की सुसाइड का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
9वीं की छात्रा रिक्षा राघव को परेशान करते थे दो शिक्षक, प्रिंसिपल ने शिकायत सुनकर भी नहीं उठाया कदम, भूमिका संदिग्ध  नोएडाः व्यवसायिकता की दौड़ में सबसे ज्यादा गिरावट अगर कहीं आई है तो वह है शिक्षा जगत। कभी भगवान से बड़ा दर्जा रखने वाले शिक्षक-शिक्षिका अपनी मर्यादा से गिरने और गिरते आचरण के चलते अब बुरे दिनों का शिकार हो रहे हैं। इसका उदाहरण बीती 18 मार्च को दिल्ली के एल्कान स्कूल के स्टाफ द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर एक कक्षा नौवीं की छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले में देखने को मिला। पीड़ित परिजनों के लगातार संघर्ष के बाद नोएडा पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया है। बड़े स्कूल के सामने घुटने टेक बैठी थी पुलिस, फजीहत के बाद कोर्ट के आदेश पर लिखा प्रिंसिपल व दो टीचर पर मुकदमा    हांलाकि पुलिस भी इस मामले में पूरी तरह से आरोपियों के आगे घुटने टेके हुए थी और अपनी फजीहत ...
संभलिए ! घर में डेंगू-मलेरिया का लार्वा मिला तो हेल्थ डिपार्टमेंट वसूलेगा जुर्माना

संभलिए ! घर में डेंगू-मलेरिया का लार्वा मिला तो हेल्थ डिपार्टमेंट वसूलेगा जुर्माना

उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः बरसात का मौसम आते ही डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इनसे लडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध जगहों पर जांच पड़ताल के साथ ही डेंगू, मलेरिया का लार्वा मिलने पर उसे डिस्ट्रॉय करने का काम भी शुरू कर दिया है। इसके  अलावा ये डेंगू और मलेरिया का लार्वा आपकी जेब भी ढीली  कर सकता है। दरअसल, विभाग एक ही जगह पर तीसरी बार लार्वा मिलने पर जिम्मेदार से 500 रुपए का जुर्माना भी वसूल करेगा। ऐसे दी गई जिम्मेदारी , 67 टीमों का गठन   स्वाथ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो बरसात के दिनों में जरा सी लापरवाही घातक हो सकती  है। इस मौसम में घर, ऑफिस, स्कूल में  या उसके आसपास जमा पानी में मच्छरों का लार्वा पलता है. इस ओर लोगों का ध्यान दिलाने के लिए 67 टीमों का गठन किया गया है जो नियमित शहर व ग्रामीण इलाकों में निरीक्षण कर रही है। अब तक इतनी ...
ग्रेटर नोएडा में दो इमारतें ढहीं, 3 के शव निकाले गए और कई के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

ग्रेटर नोएडा में दो इमारतें ढहीं, 3 के शव निकाले गए और कई के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, ग्रेटर नोएडाः दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी गांव में एक निर्माणाधीन समेत दो इमारतों के ढह जाने से वहां तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में बिल्डिंग बनवाने मालिक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि शाहबेरी गांव में मंगलवार देर रात छह मंजिला एक निर्माणाधीन क इमारत पास की सात मंजिला इमारत पर जा गिरी। इससे दूसरी इमारत भी ढह गई। इससे निर्माणाधीन इमारत में रहने वाले लगभग एक दर्जन मजदूर मलवे के नीचे दब गए। इनमें से 3 मौत हो गई। इनके शव बाहर निकाले जा चुके हैं जबकि लगभग सात लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि दूसरी इमारत में 2 से 3 परिवार रह रहे थे। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि एनडीआरएफ की चा...