Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

..जब संसद में राहुल गांधी ने मोदी को दी जादू की झप्पी, गले मिले-हाथ मिलाया

..जब संसद में राहुल गांधी ने मोदी को दी जादू की झप्पी, गले मिले-हाथ मिलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके निशाने पर रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक के बाद एक मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। लेकिन फिर अचानक उनके एक व्यवहार ने सभी को चौंका दिया। किसी को एकाएक इसपर भरोसा ही नहीं हो रहा था। दरअसल, अपनी बात खत्म करने से पहले राहुल गांधी रूके और पीएम मोदी की सीट की ओर चल पड़े। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाया और उनसे हाथ भी मिलाया। प्रधानमंत्री ने भी राहुल को बुलाया और उनसे हाथ मिलाया। दोनों के बीच कुछ बात भी हुई फिर राहुल वापस अपनी सीट पर आकर बैठ गए। संसद में सभी लोग राहुल के इस व्यवहार को लेकर अचंभित रह गए। संसद में बोली गईं राहुल की खास बातें   राहुल गांधी आज संसद में देश में महिला अत्याचार, सामूहिक दुष्कर्म और माब...
उन्नाव में दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात, लूट के विरोध पर युवक को मारी 5 गोलियां, पत्नी को बट से पीटा

उन्नाव में दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात, लूट के विरोध पर युवक को मारी 5 गोलियां, पत्नी को बट से पीटा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: दिनदहाड़े  फायरिंग कर लाखों की लूट। उन्नाव में एक बार फिर दिखा बेखौफ बदमाशों का कहर। बाइक सवार नव दंपत्ति से की लाखों की लूट। विरोध करने पर युवक को बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ 5 गोलियां। नवविवाहिता को भी बट मारकर किया गंभीर रूप से घायल। एक सप्ताह पूर्व ही हुआ था दोनों का विवाह। दिनदहाड़े, सरेराह हुई घटना ने उन्नाव पुलिस की पुलिसिंग पर खड़े किए कई सवाल। 108 एम्बुलेंस से दोनों को भेजा गया जिला अस्पताल। गंभीर हालत में दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रिफर। कोतवाली अजगैन थानाक्षेत्र के रहमतपुर लालपुल के पास की घटना। युवक की हालत बेहद गंभीर। बताया जाता है कि थाना औरास क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी अशोक अपनी नव विवाहित पत्नी के साथ बाइक से ससुराल ऊंचगांव जा रहा था। इस दौरान दोनों जब अजगैन थाना क्षेत्र के रहमतनगर के पास पहुंचे तो वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने दं...
बाराबंकी में फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार में सवार 5 लोगों की मौत

बाराबंकी में फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार में सवार 5 लोगों की मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः शुक्रवार को बाराबंकी जिले में फैजाबाद-लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे में एक तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। इससे कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बाराबंकी शहर कोतवाली के सफेदाबाद क्रासिंग के पास हुआ। मौके पर पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है। मरने वाले सभी लोग देवरिया जिले के कंचनपुरवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।        ...
हादसे के दौरान बांदा में घायल हुआ लखीमपुर का रहने वाला युवक

हादसे के दौरान बांदा में घायल हुआ लखीमपुर का रहने वाला युवक

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे बांदा-फतेहपुर मार्ग पर तिंदवारी के आगे मुंगुस गांव के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। उसका नाम मुस्ताक (28) पुत्र मेहंदी हसन बताया जा रहा है। उसे इलाज के लिए तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र से बांदा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।  ...
बिधनू में स्कूल से लौट रही छात्रा को डंपर ने रौंदा, भाई भी गंभीर

बिधनू में स्कूल से लौट रही छात्रा को डंपर ने रौंदा, भाई भी गंभीर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बिधनू में डंपर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। राहगीरों ने डंपर का पीछा किया, लेकिन ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया। साइकिल लेकर ट्रक के नीचे गिरी शिवानी   धनू निवासी बेवा संगीत सचान प्राइवेट काम करती है। उसके एक बेटी शिवानी (16) और दो बेटे निशांत व रितेश थे। शिवानी और रितेश राजकीय इंटर कालेज में पढ़ते थे। शिवानी क्लास 11 की छात्रा थी। दोनों रोज की तरह साइकिल से स्कूल गए थे। छुट्टी होने पर दोनों वापस घर जा रहे थे कि रास्ते में डंपर ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इससे शिवानी साइकिल से गिरकर डंपर के पहिये की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बेटी की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही मां  निश...
उन्नावः आमने-सामने टकराए ट्रकों के ड्राइवरों की मौत

उन्नावः आमने-सामने टकराए ट्रकों के ड्राइवरों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के ओसियां मोड़ के पास हुआ। दोनों ट्रकों की रफ्तार बहुत तेज थी जो हादसे का कारण बन गई। बताते हैं मरने वाले दोनों ट्रकों के चालक हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक ट्रक चालक की मौके पर वाहन में दबकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर है और कार्रवाई कर रही है।  ...
प्रतापगढ़ में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा तीन राज्यों का खतरनाक इनामी जुनैद

प्रतापगढ़ में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा तीन राज्यों का खतरनाक इनामी जुनैद

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, प्रतापगढ़ः यूपी के इलाहाबाद की एसटीएफ को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब उसने 50 हजार के अतंरराज्यीय अपराधी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की माने तो एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बीती 11 अप्रैल की रात ट्रक चालक और खलासी की गोली मारकर हत्या करने वाला इनामी जुनैद निवासी रामपुर बंतरी जिले में है और किसी और वारदाता को अंजाम देने की फिराक में है। तभी से एसटीएफ ने उसकी तलाश शुरू कर दी। यूपी के अलावा गुजरात व महाराष्ट्र में दर्ज हैं हत्या, लूट की वारदातों के मुकदमें   पकड़ा गया अपराधी काफी शातिर किस्म का बताया जाता है उसके उपर उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र और गुजरात में भी लूट, हत्या और छिनैती जैसे संगीन अपराधों के मुकदमें दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी लेकिन हर बार वह चकमा देकर पुलिस की पकड़ से बाहर निकला जाता था। आखिरकार एसटीएफ ने लोनी पुल से उसे धर दबोचा। इलाहा...
कानपुरः पलभर में जान जाएगी पुलिस, कहां-कितनी देर से है लावारिश बैग

कानपुरः पलभर में जान जाएगी पुलिस, कहां-कितनी देर से है लावारिश बैग

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर सेंट्रल स्टेशन हमेशा आतंकियों और अराजकतत्वों के निशाने पर रहता है। कई बार स्टेशन को बम से उड़ाने जैसी धमकियां भी मिल चुकी हैं। इसके चलते सेंट्रल की सुरक्षा व्यवस्था को और टाइट और आधुनिक किया जा रहा है। अब जीआरपी व आरपीएफ के साथ स्मार्ट कैमरे भी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। सुनने में आया है कि स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर सुरक्षा की नजर से जल्द ही हाई डेफिनेशन के 60 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे प्रोग्रामिंग आधारित सेंसर युक्त होंगे। इनसे स्टेशन परिसर में कहीं कोई भी बैग या ब्रीफकेस या अन्य वस्तु निर्धारित समय से अधिक समय तक रखा रहेगा तो कैमरे के कंट्रोल रूम में अलार्म बज उठेगा। इसके साथ ही मॉनिटर पर वह लावारिस बैग या अन्य वस्तु को जूम कर सिलेक्ट कर लेगा। ऐसा इसलिए ताकि ऑपरेटर को एक नजर में पूरी स्थिति क्लियर हो जाए। आरपीएफ अधिकारियों ने जो बताया...
बधाई हो कानपुर ! सिग्नेचर सिटी को मिल गई क्लि्यरेंस

बधाई हो कानपुर ! सिग्नेचर सिटी को मिल गई क्लि्यरेंस

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति डेस्‍क। विकास नगर स्थित केडीए की सिग्नेचर सिटी में फ्लैट खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से निर्माण कार्य पर लगी रोक जल्द ही हट सकती है। फिलहाल शर्तो के साथ एनवॉयरमेंटल क्लियरेंस जारी किए जाने की सूचना स्टेट एनवॉयरमेंटल इम्पैक्ट असेसमेंट कमेटी की तरफ वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। एनवॉयरमेंटल क्लियरेंस नोट हासिल करने व निर्माण कार्य शुरू करने के लिए केडीए को पहले 1।25 करोड़ रुपए बैंक गारंटी भी जमा करनी होगी। इससे केडीए ऑफिसर्स के चेहरे चमक गए है। हालांकि महीनों से निर्माण कार्य बन्द होने की करोड़ों का नुकसान हो चुका है। 400 के लगभग फ्लैट भी बिक चुके हैं। बिक चुके हैं सैकड़ों फ्लैट  विकास नगर स्थित रोडवेज की जमीन पर केडीए सिग्नेचर सिटी बसा रहा है। 44 हजार स्क्वॉयर मीटर से अधिक एरिया में 1128 टू व थ्री बीएचके फ्लैट बना रहा है। इसमें 400 के करीब केडीए फ्लैट भी ब...
मोबाइल पर आई एक काल और उसके बाद गला कटी मिली लाश

मोबाइल पर आई एक काल और उसके बाद गला कटी मिली लाश

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति डेस्‍क। बिल्हौर में बुधवार रात एक युवक को घर से बुलाकर उसकी गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव सुबह एक किलोमीटर दूर बंबा के पास पड़ा मिला। परिजनों ने किसी से भी दुश्मनी होने से इंकार किया है। माना जा रहा है कि उसकी आशनाई में हत्या की गई है। ऐसी मिली है जानकारी बिल्हौर उत्तरीपुरा निवासी पूती उर्फ अनोखे लाल (25) सिंघाड़े का काम करता था। उसके पिता मनोहर लाल की मौत हो चुकी है। परिवार में मां मूलमती, दो बहन और पांच भाई थे। बड़े भाई शिव प्यारे के मुताबिक रात पूती ने खाना लगाने के लिए कहा था। इस बीच उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह थोड़ी देर में आने की बात बोलकर घर से निकल गया। इसके बाद वह घर नहीं आया। सुबह मिला शव सुबह उसका शव घर से एक किलोमीटर दूर नाथूझाल के पास बंबा में पड़ा मिला। पुलिस ने परिजनों को उसकी मौत की जानकारी दी। एसपी ग्रामीण, सीओ और इंस्पेक्टर ने फोर...