Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बम मिलने से हड़कंप, एक्सपर्ट ने किया पहुंचकर निष्क्रीय

बम मिलने से हड़कंप, एक्सपर्ट ने किया पहुंचकर निष्क्रीय

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः सीतापुर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक शक्तिशाली बम मिलेट्री ग्रास फार्म के बीचों-बीच पड़ा मिला। समय रहते बम देख लिए जाने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंच गया। उसने बम को निष्क्रीय करके बड़ी अनहोनी को टाल दिया। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हांलाकि बाद में बम को निष्क्रीय करके हटा दिया गया। बम निरोधक दस्ते के लोगों का लोगों कहना है कि बम की क्षमता का आंकलन नहीं किया जा सकता। लेकिन सूत्रों का कहना है कि बम शक्तिशाली था। बताया जाता है कि आज दिल्ली-लखनऊ बाईपास से किनारे मिलेट्री ग्रास फार्म के बीचों-बीच एक बम पड़ा देखा गया। इसके बाद वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो बम के आसपास से लोगों को हटाया। बाद में वहां बालू डलवाकर बम निरोधक दस्ते को बुलाने की कार्यवाही की। ये भी पढ़े...
पाश इलाके में दो सगे भाइयों की नृशंस हत्याओं से हड़कंप, सात फीट नीचे गढ़े मिले शव

पाश इलाके में दो सगे भाइयों की नृशंस हत्याओं से हड़कंप, सात फीट नीचे गढ़े मिले शव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बेहद पाश इलाके काकादेव में दो सगे भाइयों की नृशंस हत्याओं का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों भाई एक दिन पहले कार से लापता हो गए थे। बाद में उनकी कार खून से सनी हुई हालत में लावारिस हालत में खड़ी मिली। खून से सनी लावारिस कार मिलने से इलाके में दहशत फैल गई थी। दहशत का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका बल्कि आज दोनों भाइयों की लाशें कार मिलने वाली जगह के पास ही मैदान में लगभग गढ़ी हुई मिल गईं। एक दिन पहले लावारिस मिली थी दोनों भाइयों की खून से सनी वैगनआर कार  दोनों लाशों को लगभग 7 फीट गहरा गड्ढा खोदकर गाढ़ा गया था। इतना ही नहीं हत्यारों ने दोनों की हत्या बड़ी ही बेरहमी से ईँटों से सिर और चेहरा कुचलकर और गला दबाकर की है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं लोग...
आईपीएस सुरेंद्र दास को देखने कानपुर पहुंचे डीजीपी बोले, अब भगवान के हाथों में..

आईपीएस सुरेंद्र दास को देखने कानपुर पहुंचे डीजीपी बोले, अब भगवान के हाथों में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः "आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास को बेहतर से बेहतर इलाज दिया जा रहा है लेकिन अब सबकुछ भगवान के हाथों में है क्योंकि उनकी हालत बेहद नाजुक है।" ये बातें प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने आज कानपुर में कहीं। श्री सिंह आज शाम करीब साढ़े 4 बजे अस्पताल में भर्ती एसपी पूर्वी सुरेंद्र दास को देखने के लिए पहुंचे थे। उनका हालचाल लेने के बाद डीजीपी ने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर अपने अधिकारी की हालत को लेकर प्रदेश के पुलिस मुखिया श्री सिंह भी भावुक नजर आए। डीजीपी ने कहा, बेहतर से बेहतर इलाज चल रहा, हालत काफी नाजुक   उन्होंने कहा कि जितना संभव था उससे भी ज्यादा बेहतर इलाज श्री दास को दिया जा रहा है लेकिन सबकुछ भगवान के हाथों में है क्योंकि उनकी हालत लगातार गंभीर होती जा रही है। हास्पिटल में एसपी पूर्वी श्री दास को देखने पहुंचे प्रदेश के पुलिस मुखिया ओपी सिंह ने उनकी ह...
नार्थ सेंट्रल रेलवे यूनियन ने चेयरमैन रेलवे बोर्ड के सामने उठाईं मांगें

नार्थ सेंट्रल रेलवे यूनियन ने चेयरमैन रेलवे बोर्ड के सामने उठाईं मांगें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा आज रेलवे के चेयरमैन रेलवे बोर्ड को समस्याओं को लेक ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं भी बताईं। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा महामंत्री आईपीएस चौहान के नेतृत्व में अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर चेयरमैन रेलवे बोर्ड अश्वनी लोहानी जी को विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सौंपा मांगों को लेकर ज्ञापन  बताते हैं कि इलाहाबाद के मंडल अध्यक्ष मान सिंह के नेतृत्व में विधुत लोको शेड में चेयरमैन रेलवे अश्वनी लोहानी एनसीआर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया गया। ये भी पढ़ेंः लाइव वीडियोः पुल पर स्कूटी खड़ी करके गंगा में कूदी छात्रा इस मौके पर मंडल अध्यक्ष एके राय, मंडल सचिव गोविंद सिंह, विद्युत लोको शेड के शाखा मंत्री रविशंकर सिंह, आरएसओ के शाखा मंत्री रा...
अपडेटः 72 घंटे बाद आईपीएस सुरेंद्र दास के शरीर के कई अंगों ने काम किया बंद

अपडेटः 72 घंटे बाद आईपीएस सुरेंद्र दास के शरीर के कई अंगों ने काम किया बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के रिजेंसी अस्पताल से एक बेहद दुखद खबर आ रही है। बीते लगभग 72 घंटे से मौत से जूझ रहे कानपुर के एसपी पूर्वी एवं आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र कुमार दास की हालत बिगड़ती जा रही है। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश अग्रवाल की ओर से यह जानकारी दी गई है। डा. अग्रवाल ने बताया है कि चिकित्सकों की टीम उनका आकस्मिक आपरेशन कर रही है। आईसीयू को ही आपरेशन थियेटर बना दिया गया है। हांलाकि, 3 बजे करीब सूचना आई कि आपरेशन हो गया है। एक पैर में नहीं हो रही ब्लड सप्लाई, आईसीयू बना आपरेशन थियटर  दरअसल, आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के एक पैर में ब्लड की सप्लाई नहीं हो रही है। उधर, सूबे के डीजीपी ओपी सिंह कुछ ही देर में आईपीएस सुरेंद्र दास का हाल जानने के लिए कानपुर पहुंच रहे हैं। खबर आ रही है कि डीजीपी लखनऊ से सड़क के रास्ते कानपुर पहुंच र...
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद   

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद   

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस के इस बंद को छोटी-बड़ी लगभग 18 पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है। हांलाकि खास बात यह है कि कांग्रेस के इस बंद से तृणमूल कांग्रेस ने अपनी दूरी बना ली है। तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्था चटर्जी का कहना है कि वह डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन करेगी। 18 दलों के समर्थन के साथ बंद को उतरेगी कांग्रेस  साथ ही कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन करने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस को 18 दलों का समर्थन प्राप्त है और ऐसे बंद के सफल होने या न होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।  बताते चलें कि वर्तमान में पेट्रोल और डीजल के दामों में बेहताशा बढ़ोत्तरी हुई है। इससे जनता बुरी तरह से परेशान हैं। लोगों को महंगाई की तगड़ी मार झेलनी पड़ रही है। ये भी पढ़ेंः पे...
कानपुर में रातभर चलेगी कनक मार्बल पर स्टेट जीएसटी की रेड, करोड़ों के टैक्स चोरी का मामला

कानपुर में रातभर चलेगी कनक मार्बल पर स्टेट जीएसटी की रेड, करोड़ों के टैक्स चोरी का मामला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के जूही में स्टेट जीएसटी की टीम ने एक मार्बल की दुकान पर रेड डाली है। बताया जाता है कि स्टेट जीएसटी की यह रेड रातभर चलेगी। इतना ही नहीं कल दिन में भी रेड जारी रहने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि कंप्यूटर डाटा एक्सपर्ट को मदद के लिए बुलाया गया है ताकि कई जरूरी डाटा निकाले जा सकें। सूत्र बताते हैं कि अधिकारियों को करोड़ों के टैक्स चोरी की आशंका है इसलिए जांच में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। कई घंटों से जारी है रेड, कल दिन तक चलने की संभावना  अधिकारियों का मानना है कि मार्बल की इस थोक दुकान से करोड़ो रूपए के जीएसटी की चोरी हो रही थी। जीएसटी टीम की इस रेड से पूरे इलाके में, खासतौर पर व्यापारी वर्ग में हड़कंप मच गया है। लोग रेड के बारे में जानकारी लेते देखे जा रहे हैं। ये भी पढ़ेंः लाइव वीडियोः पुल पर स्कूटी खड़ी करके गंगा में कूदी छात्रा  बताया जाता ह...
लाइव वीडियोः पुल पर स्कूटी खड़ी करके गंगा में कूदी छात्रा

लाइव वीडियोः पुल पर स्कूटी खड़ी करके गंगा में कूदी छात्रा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में आज एक 22 साल की लड़की ने गंगा पुल से छलांग लगा दी। मरने से पहले पुल पर अपनी स्कूटी से पहुंची इस लड़की ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए, अपने शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की गुजारिश की है। बताते हैं कि गंगा में छलांग लगाने वाली लड़की आज दोपहर करीब 2 बजे गंगा पुल पर पहुंची और स्कूटी खड़ी करके गंगा को निहारने लगी। इससे पहले कि आसपास से गुजर रहे लोग कुछ समझ पाते। इससे पहले ही लड़की पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और देखते ही देखते नीचे गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव के चलते गोताखोरों को तलाश में दिक्कत    पानी का बहाव इतनी तेज था कि लोगं की नजरों के सामने ही चंद मिनटों में वह बहती हुई दूर चली गई। इस लड़की का नाम शिल्पी यादव था और वह आलमपुर गांव के शिव कुमार यादव की बेटी बताई जा रही है। बताते हैं कि वह वर्तमान में...
कानपुर में खून से सनी लावारिस कार से सनसनी, दो युवक लापता

कानपुर में खून से सनी लावारिस कार से सनसनी, दो युवक लापता

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्वराज स्कूल के पास एक खून से सनी लावारिस कार खड़ी मिली। आसपास के लोगों ने कार को देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची काकादेव थाना पुलिस ने कार को छानबीन के बाद कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं फैली हुई हैं। पुलिस कार की जांच कर ही रही थी तबतक पता चला कि कार काकादेव में रानीगंज, ओम चौराहा के रहने वाले मोनू सिंह व प्रिंस नाम के युवक की है। पता चला कि दोनों युवक कार लेकर घर से निकले थे और इसके बाद से वह दोनों लापता हैं। ये भी पढ़ेंः झांसी में मिली कानपुर के नंबर वाली लावारिस मारूति-800 कार, उसमें रखे मिले दो बोरा मांस दोनों युवकों की बहनों गोल्डी और ज्योति ने भाइयों के लापता होने की सूचना पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। पुलिस का...
आगरा में भारत बंद के दौरान साढ़े 500 बवालियों पर मुकदमा

आगरा में भारत बंद के दौरान साढ़े 500 बवालियों पर मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, आगराः भारत बंद में आगरा में अलग-अलग जगहों पर हुए बवाल में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान जिले में अलग-अलग थानों में कुछ नामजद समेत साढ़े 500 लोगों के खिलाफ बवाल करने का मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस ऐसे लोगों की गिरफ्तारी करने की तैयारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। स्वर्णों के भारत बंद के दौरान हुआ था बवाल, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप  बताते चलें कि स्वर्णों के भारत बंद के दौरान आगरा व आसपास जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने  हुए बवालियों पर केस दर्ज किया है। इस दौरान थाना खंदौली में 5 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं थाना खेरागढ़ में 6 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ये भी पढ़ेंः प्रधान के घर वसूली को पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला इसी तरह थाना पिनाहट में 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर...