Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में हादसे, महिला किसान के 6 माह के बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत

बांदा में हादसे, महिला किसान के 6 माह के बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 24 घंटे के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक 6 माह के मासूम समेत तीन लोगों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सबसे दर्दनाक हादसा कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ। थाना क्षेत्र के ग्राम बीरा निवासी महिला किसान पुनुआ देवी अपने बेटे-बेटी को लेकर खेत पर काम करने गई थी। काम के दौरान उसने अपने छह माह अजय को बेटे को पेड़ की छांव में लिटा दिया और बेटी 4 साल की अंकिता मां के साथ-साथ रही। पेड़ के नीचे सो रहा था मासूम, ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा  किसान मां अपने काम में लग गई। इसी बीच गांव का बच्चा सिंह वहां से ट्रैक्टर लेकर निकला। बताते हैं कि चालक समझ नहीं सका और ट्रैक्टर बच्चे के ऊपर से निकल गया। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से हाहाकार मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मा...
GOOD NEWS: अब बिना आपकी मर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप में नहीं जोड़ सकेगा कोई एडमिन, बस इतना कीजिए..

GOOD NEWS: अब बिना आपकी मर्जी व्हाट्सऐप ग्रुप में नहीं जोड़ सकेगा कोई एडमिन, बस इतना कीजिए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, स्टाफः आपने ज्यादातर लोगों को कहते सुना होगा कि बिना उनकी मर्जी के उनको कई जानने वालों ने अपने ग्रुप में जोड़ लिया है। अब वे लोग अंधाधुंध और बेटाइम आने वाले मैसेज से परेशान हैं। हो सकता है कि आप भी उनमें से एक हों, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जी हां, फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप कंपनी एक ऐसा ही फीचर लेकर आई है। व्हाट्सऐप में इस सेटिंग को लगाने के बाद आपको बिना आपकी मर्जी के कोई एडमिन अपने ग्रुप में नहीं जोड़ पाएगा। व्हाट्सऐप ने किया सेटिंग्स में बदलाव  इसके लिए व्हाट्सऐप ने प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है। दरअसल, एक नए अपडेट के बाद किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन बिना इजाजत किसी व्यक्ति को अपने ग्रुप में नहीं जोड़ सकेगा, बल्कि ग्रुप में जोड़ने से पहले एडमिन को उस व्यक्ति से इजाजत लेनी होगी। इसके लिए एडमिन को पहले उस व्यक्ति को एक इनवाइट भेजना पड़ेगा। उस व्य...
बड़ी खबरः बांदा में एक ही पलंग पर मृत मिले प्रेमी-प्रेमिका, पास पहुंचने पर थम गईं लोगों की सांसें

बड़ी खबरः बांदा में एक ही पलंग पर मृत मिले प्रेमी-प्रेमिका, पास पहुंचने पर थम गईं लोगों की सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक ही बिस्तर पर मिले, प्रेमी के घर में मिले। जब लोग उनके पास पहुंते तो उनके पैरों तले जमीन खिस गई। दरअसल, दोनों की मौत हो चुकी थी और दोनों ने शायद जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर तहकीकात की और सबूत भी खंगाले। फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है लेकिन फिर भी दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। उधर, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पैलानी के शबादा गांव की घटना  यह घटना बांदा जिले के थाना पैलानी के शबादा गांव की है। वहां निषाद परिवार आसपास ही रहते हैं। जानकारी के अनुसार प्रेमी का नाम हंसराज (19) है जबकि प्रेमिका का नाम रेनू (18) है। दोनों ही निषाद समाज से हैं।...
अब नेताओं को सबकः पॅाश इलाके की 500 मीटर सड़क बता रही नकारेपन की दास्तां

अब नेताओं को सबकः पॅाश इलाके की 500 मीटर सड़क बता रही नकारेपन की दास्तां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः चुनाव आ चुके हैं तो नेता भी एक पांव पर खड़े हैं। कुछ भी करिये, बस उनको वोट चाहिए, लेकिन चुनावों के साथ ही नेताओं की गैरजिम्मेदारियां और नकारापन भी खुलकर सामने आ रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के नकारेपन और गैरजिम्मेदारी का जीता-जागता उदाहरण देखना हो तो कानपुर के पाश इलाके कहे जाने वाले पांडुनगर चले आई। जेके मंदिर से पांडुनगर जाने वाली सड़क का हाल  जेके मंदिर के सामने वाली सड़क पर पांडुनगर से गुरुद्वारे जाने वाली करीब 500 मीटर की यह सड़क पिछले लगभग दो साल से टूटी पड़ी है। सड़क को नाला बनाने के नाम पर खोदकर डाल दिया गया। फिर दोबारा इसकी ओर किसी ने नहीं देखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर दिन-रात धूल उड़ती रहती है जो वहां से गुजरने वाले लोगों और रहने वालों को बीमार कर रही है। दो साल से हालत बदतर  इतना ही नहीं सड़क के मेनहोल खुले पड़े हैं। जरा सी चूक किसी ब...
बांदा में डाक्टरों की हड़ताल के बाद ब्लाक प्रमुख पति के दो साथियों को जेल, ओपीडी चालू

बांदा में डाक्टरों की हड़ताल के बाद ब्लाक प्रमुख पति के दो साथियों को जेल, ओपीडी चालू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी स्वास्थ केंद्र में डाक्टर और ब्लाक प्रमुख के पति के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसके बाद सीएमओ के समझाने पर डाक्टरों ने ओपीडी शुरू कर दी है। हांलाकि हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बताते चलें कि हाल ही में तिंदवारी पीएचसी के डाक्टर देव और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वरुण यादव में बाहर से मरहम लिख देने की बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसे लेकर चिकित्सकों में नाराजगी बनी हुई थी। मरहम को लेकर हुई थी मारपीट  इस मामले में एक पक्ष का कहना था कि डाक्टर ने एक मरीज को बीमारी में बाहर से मरहम लाने के लिए पर्चा लिख दिया था। उसके समर्थन में ब्लाक प्रमुख के पति एवं प्रतिनिधि वहां पहुंच गए थे और इसी को लेकर डाक्टर और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के बीच बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। डाक्टर और ब्लाक प...
बुंदेलखंड में प्रियंका गांधी, जानिए कार्यक्रम टलने की वजह और आने का नया कार्यक्रम..

बुंदेलखंड में प्रियंका गांधी, जानिए कार्यक्रम टलने की वजह और आने का नया कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुरः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कानपुर-बुंदेलखंड दौरा अचानक टल गया है। उनके न आने की जानकारी मिलने पर हजारों कांग्रेसियों में मायूसी छा गई है। कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी के स्वागत को लेकर काफी तैयारियां कर रखीं थीं। बताते चलें कि प्रियंका गांधी का जालौन, हमीरपुर और बांदा-चित्रकूट का दौरा प्रस्तावित था लेकिन प्रथम चरण के नामांकन को लेकर प्रियंका गांधी की दूसरी जगहों पर व्यस्तता काफी ज्यादा है। इस वजह से उनके कार्यक्रम में रद्दोबदल की गई है। नए सिरे से कार्यक्रम की तैयारी   पहले बताया गया था कि प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को कानपुर पहुंचेंगी। इसके बाद जालौन, हमीरपुर और बांदा-चित्रकूट जाएंगी। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर 1 अप्रैल को अहिरवां एयरपोर्ट पर एसपीजी अधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस अफसरों के साथ बैठक की थी। बताया जा रहा है कि अब प्रियंका गांधी अप्रैल क...
cm योगी के खिलाफ पूर्व नेवी चीफ जाएंगे चुनाव आयोग, भारतीय सेना को कहा था ‘मोदी जी की सेना’

cm योगी के खिलाफ पूर्व नेवी चीफ जाएंगे चुनाव आयोग, भारतीय सेना को कहा था ‘मोदी जी की सेना’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, स्टाफः सेना के नाम पर चुनावी फायदा लेने के विपक्ष के आरोपों के बीच बीजेपी दूसरी मुश्किल में घिरती दिखाई दे रही है। दरअसल, सोमवार को गाजियाबाद में एक चुनावी सभी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना को 'मोदी जी की सेना' कह डाला था। सेना के नाम पर वाहवाही को लेकर पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल. रामदास ने सोमवार को कहा कि भारतीय सेना को ‘मोदीजी की सेना' कहना ठीक नहीं है और वह ऐसा कहने वाले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत लेकर जाएंगे। पूर्व नेवी चीफ ने कहा, सैन्य बल किसी व्यक्ति से जुड़ा नहीं  पूर्व नेवी चीफ श्री रामदास ने कहा है कि सैन्य बल किसी व्यक्ति से जुड़ा नहीं है। इतना ही नहीं पूर्व नेवी चीफ ने दावा किया है कि इस बात से कई पूर्व व सेवारत सैनिक नाराज हैं। एडमिरल रामदास ने कहा है कि चुनाव होने तक मुख्य चुनाव आयुक्त ब...
हाइकोर्ट ने बांदा में महिला सिपाही की थाने में संदिग्ध मौत का लिया संज्ञान, महकमे में हड़कंप..

हाइकोर्ट ने बांदा में महिला सिपाही की थाने में संदिग्ध मौत का लिया संज्ञान, महकमे में हड़कंप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 4 सितंबर 2018 को कमासिन थाने के भीतर हुई महिला सिपाही नीतू शुक्ला की संदिग्ध मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इसके बाद थाने से लेकर मुख्यालय तक पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मृतका का भाई ने मामले में पुलिस अधिकारियों और थाने में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक सिपाही के भाई की माने तो इस मामले में पुलिस ने कदम दर कदम कई ऐसे काम किए हैं जो नहीं होने चाहिए थे। मृतका के भाई ने दाखिल की थी हाईकोर्ट में याचिका   दरअसल, पुलिस जहां इस मामले को आत्महत्या बता रही थी वहीं मृतका के परिजन इसे हत्या बताते रहे हैं। ऐसे में थाने के पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर एक तरफा काम करने का आरोप है। अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है और इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने स्थानीय अदालत द्वारा खारिज की गई मृतका के भाई की अर्जी पर संज्ञ...
प्रियंका गांधी बोलीं, युवा एक बार जरूर पढ़ें इस शानदार घोषणा पत्र को..

प्रियंका गांधी बोलीं, युवा एक बार जरूर पढ़ें इस शानदार घोषणा पत्र को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकलः कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की मौजूदगी में 'जनआवाज घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र की तारीफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी की और युवाओं से अपील किया कि वे इसे जरूर पढ़ें। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इस घोषणापत्र को शानदार बताया और कहा कि वह सभी से, खासकर युवाओं से अपील करती हैं कि इस घोषणापत्र को जरूर पढ़ें। कहा, भाजपा कई तरह की बातों से चुनाव को असर मुद्दों से भटका रही प्रियंका ने अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव को मुख्य मुद्दों के आधार पर ही आगे बढऩे दें। बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका ने अपने संबोधनों में इस बात का जिक्र किया है कि भाजपा कई तरह की बातें कहकर मुख्य मुद्दों से चुनाव को भटका रही है, लेकिन इस बार सभी को रोजगार, किसान...
घोषणा पत्र के सहारे हर वर्ग की दुखती रग पर कांग्रेस का हाथ, युवा-किसान ही नहीं, आधी आबादी को भी साधा..

घोषणा पत्र के सहारे हर वर्ग की दुखती रग पर कांग्रेस का हाथ, युवा-किसान ही नहीं, आधी आबादी को भी साधा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
प्रीति सिंह, पॅालीटिकल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणापत्र को जन आवाज नाम दिया गया है और इसकी टैगलाइन 'हम निभाएंगे' रखी गई है। राहुल गांधी ने 2019 के लिए पांच योजनाओं की घोषणा की है, जिसे उन्होंने पंजा बताया है। उन्होंने मंच से बीजेपी के खिलाफ हुंकार भरा और जीतने का दावा किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कुछ खास वर्ग का खास ध्यान रखा है। दरअसल यह खास वर्ग मोदी सरकार के  कार्यकाल खासा परेशान रहा है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मुख्य रूप से गरीब, किसान, युवा, छोटे और मंझोले व्यवसायी और महिलाओं पर फोकस है। गरीबों के लिए साल में 72 हजार, 22 लाख सरकारी नौकरी, 10 लाख युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य है। अब देखना होगा कि राहुल का मेनिफेस्टों जनता को कितना पसंद आता है और वह क्या निर्णय देती है।  किसानों पर है कांग्रेस की नज...