Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

आजम खान बोले, शिवसेना ने तोड़ा था बाबरी मस्जिद का ढांचा, वहीं साक्षी महाराज को बताया बलात्कारी

आजम खान बोले, शिवसेना ने तोड़ा था बाबरी मस्जिद का ढांचा, वहीं साक्षी महाराज को बताया बलात्कारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बुलंदशहरः जिले के गुलावठी इलाके में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे सपा नेता आजम खान ने बुलंदशहर में बड़ा बयान दिया। आजम ने कहा है बाबरी मस्जिद का ढांचा बीजेपी ने नहीं, बल्कि शिवसेना ने गिराया था। वहीं उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पर हमला बोलते हुए आजम खान ने कहा कि बलात्कारी पर पूछे गए सवाल का जवाब नहीं देंगे। बुलंदशहर में पीएम मोदी पर भी कसा तंज  इतना ही नहीं सपा नेता ने अयोध्या से मुस्लिम परिवारों के पलायन की खबरों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा। कहा कि सरकार रास्ते बताए तो वह भी देश से पलायन कर जाएंगे। ये भी पढ़ेंः आजम खान का बड़ा बयान, एक नहीं कई माल्या भगा दिए विदेश इस दौरान आरएसएस पर बोलते हुए सपा नेता आजम खान ने कहा कि आरएसएस संविधान को नहीं मानती है। न ही राषट्रीय ध्वज को मानती है। आजम ने कहा है कि चुनावी दौर है। कहा कि 2019 लोकसभा चुन...
अगर मामला कोर्ट में है तो राममंदिर का नाम चुनावों में न ले भाजपा, वरना अध्यादेश लाकर बनाए मंदिर

अगर मामला कोर्ट में है तो राममंदिर का नाम चुनावों में न ले भाजपा, वरना अध्यादेश लाकर बनाए मंदिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या: आयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर भाजपा मानती है कि रामंदिर मामला कोर्ट में है तो फिर चुनावों में राममंदिर का नाम भी भाजपा न ले। नहीं तो लोकसभा में अध्यादेश लाकर बिना देरी किए मंदिर बनाए। आज रामलला के दर्शन के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे यहां होटल पंचवटी में आज एक प्रेसकांफ्रेंस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मुंबई लौटने से पहले उन्होंने यहां प्रेसकांफ्रेंस की। बिना नाम लिए पीएम मोदी और सरकार को घेरा  उद्धव ने कहा है कि अब सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द अयोध्या में राम मंदिर बने। कहा कि अयोध्या आने का उनका कोई छिपा हुआ एजेंडा नहीं है। वह सिर्फ मंदिर निर्माण पर सरकारी रूपी सोए हुए कुंभकर्ण को जगाने आए हैं। शिवसेना प्रमुख ने कहा है कि उनका आयोध्या आने का कोई छिपा एजेंडा या योजना नहीं है। साथ ही कहा कि हिंदुत्व अब शांत नहीं रहेगा और ना ही...
गुरुद्वारा रकाबगंज में 8 करोड़ की लागत से लगेगी नई ‘इको फ्रैंडली’ प्रिटिंग मशीन

गुरुद्वारा रकाबगंज में 8 करोड़ की लागत से लगेगी नई ‘इको फ्रैंडली’ प्रिटिंग मशीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (दिल्ली) द्वारा पावन गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाशन के लिए 8 करोड़ की लागत से बेहद अपडेटेड मशीन जर्मनी से मंगाई जा रही है। यह अल्ट्रामार्डन चार कलर प्रिंटिंग मशीन होगी। जो कि नई ईको फ्रेंडली 'कार्बन ऑक्साइड न्यूट्रल' चार रंगों की मशीन होगी। एक प्रवासी सिख श्रद्धालु ने दान में दी है 11 करोड़ की रकम  यह जानकारी देते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके ने कहा है कि जर्मनी की बहुराष्ट्रीय कंपनी डलवर्ग से इसे आयात किया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया है कि गुरुद्वारा बंगला साहब परिसर में 2.5 करोड़ की लागत से 3 मंजिला एयर कंडिशनर ग्रंथ साहिब भवन का निर्माण भी हो रहा है। ये भी पढ़ेंः विदेश नहीं भाग पाएंगे एनआरआई दूल्हे, 48 घंटे में कराना होगा शादी का रजिस्ट्रेशन मशीन के बारे में उन्होंने जानकारी दी है...
आयोध्या पहुंचे उद्धव ने भरी हुंकार, बोले- श्रेय नहीं बल्कि आयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख दे सरकार

आयोध्या पहुंचे उद्धव ने भरी हुंकार, बोले- श्रेय नहीं बल्कि आयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख दे सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः अपने हजारों समर्थकों के साथ उद्धव ठाकरे आज आयोध्या पहुंचे। मुकेश अंबानी के विमान से आयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे ने राम की नगरी में यहां की परंपराओं में रमते हुए नजर आए। रामलला में नवग्रहों का पूजन करने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव अपने पूरे परिवार के साथ सरयू आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। चारों और राम नाम की गूंज थी। सरयू आरती में परिवार संग शामिल हुए उद्धव ठाकरे   बताते चलें कि अयोध्या में आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होने आए उद्धव ठाकरे के आने से पहले और उनके साथ बड़ी संख्या में शिवसैनिक आयोध्या पहुंचे हैं। अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे उद्धव ने कहा कि हम सभी को रामंदिर बनाने की जरूरत है। उन्होंने लक्ष्मण किला में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनको सरकार से राममंदिर के निर्माण की तारी...
डी-कंपनी के अली अजलोनी ने दी साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी, मस्जिद तोड़ने का दिया था बयान

डी-कंपनी के अली अजलोनी ने दी साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी, मस्जिद तोड़ने का दिया था बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: जिले के बीजेपी सांसद साक्षी महराज को जान से मारने की धमकी मिली है। शुक्रवार को बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जामा मस्जिद तोड़ने को लेकर बयान दिया था। इसी के बाद से लगातार फोन पर उनको जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं। बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को शनिवार फोन पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी। कई बार आ चुका है धमकी वाला फोन  बताया जाता है कि शनिवार रात को यह धमकी अली नाम के किसी व्यक्ति ने तीन बार काल करके दी। इसकी जानकारी खुद साक्षी महाराज ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी। बताया कि धमकी देने वाले ने खुद को डी कंपनी का सदस्य बताया है। ये भी पढ़ेंः राममंदिर पर साक्षी महाराज का फिर बड़ा बयान, बोले- अब नहीं बना तो कभी नहीं बनेगा उसने अपना नाम अली अजलोनी बताते हुए शुक्रवार रात को पहली बार धमकी दी। इसके बाद शनिवार शाम...
महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आ रहीं हैं उनके लिए खास ‘रानी लक्ष्मीबाई’ महिला स्पेशल बसें

महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आ रहीं हैं उनके लिए खास ‘रानी लक्ष्मीबाई’ महिला स्पेशल बसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। उनके लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ‘रानी लक्ष्मी बाई’ नाम से 50 महिला स्पेशल बसें ला रहा है। इन बसों से महिलाएं लखनऊ समेत आठ महानगरों से सफर कर सकेंगी। दरअसल, यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में पिंक एक्सप्रेस की तर्ज पर ही यह शुरूआत की जा रही है। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा वाली होंगी बसें  इससे महिलाओं को काफी सहूलियत हो जाएगी। बताया जा रहा है कि 32 सीटों वाली इस बस में 232 यानी दोनों तरफ दो-दो सीटें होंगी। बस एसी होगी और इसका किराया भी वाल्वो और स्कैनिया जैसी एसी बसों से कम होगा। यात्रियों को इस बस में 1.42 रुपए प्रति किमी की दर से किराया देना होगा। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य प्रबंधक एचएस गाबा ने बताया है कि बस के ‘रानी लक्ष्मीबाई’ नाम पर स्वीकृति अभी बाकी है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में होता है महिलाओं का अनोख...
भारत की बेटी जाह्नवी बहल को फेसबुक पर मिल रहे अश्लील मैसेज और धमकियां, शिकायत दर्ज

भारत की बेटी जाह्नवी बहल को फेसबुक पर मिल रहे अश्लील मैसेज और धमकियां, शिकायत दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत की बेटी के नाम से पहचान रखने वाली लुधियाना की जाह्नवी बहल को एफबी पर अश्लील-धमकी भरे मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना डिविजन नंबर-8 की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, पुलिस को दी गई शिकायत में जाह्नवी बहल का कहना है कि इंटरनेट के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जेएनयू के कन्हैया कुमार को चैलेंज के बाद आईं थीं सुर्खियों में  कभी उनको अश्लील मैसेज भेजे जाते हैं तो कभी धमकियां भरे मैसेज आते हैं। इससे वह इतना ज्यादा परेशान हो गई हैं कि वह दूसरे काम भी ठीक से नहीं कर पा रही हैं। जाह्नवी ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा और पुलिस कमिश्नर डॉक्टर सुखचैन सिंह गिल को शिकायत दी है। ये भी पढ़ेंः फेक आईडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला दरोगा का बेटा गिरफ्तार बताते...
प्रयागराज में हाईप्रोफाइल योग आश्रम के संस्थापक योग गुरू पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप

प्रयागराज में हाईप्रोफाइल योग आश्रम के संस्थापक योग गुरू पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः जिले में रेप का एक बेहद चौंकाने वाला व रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है। मामले में एक बेटी ने अपने पिता पर बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी तेजी जांच में जुट गई है। कर्नलगंज थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कर्नलगंज थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट  बताया जाता है कि क्रिया योग आश्रम के संस्थापक पर उनकी ही बेटी ने बंधक बनाने और रेप करने का आरोप लगाया है। क्रिया योग आश्रम के संस्थापक योगी सत्यम ने रेप के आरोप को बेबुनियाद बताया है। साथ ही कहा है कि एक सोची समझी साजिश है। ये भी पढ़ेंः दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप योगी का कहना है कि उनकी बेटी एक हफ्ते पहले आश्रम के लोगों के साथ दिल्ली वगैरह गई थी। वहां से लौटकर आने के बाद इस तरह के बेबुन...
लखनऊ में सीआरपीएफ कैंप में जवान की गोली लगने से मौत के बाद मचा हड़कंप

लखनऊ में सीआरपीएफ कैंप में जवान की गोली लगने से मौत के बाद मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के बिजनौर सीआरपीएफ कैंप पर शुक्रवार एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। इससे पूरे कैंप में हड़कंप मच गया। यह घटना बिजनौर सीआरपीएफ कैंप पर शुक्रवार को हुई।हांलाकि आशंका जताई जा रही है कि सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ कैंप बिजनौर की घटना   इससे पहले अगस्त में भी एक सिपाही ने एके-47 रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। उधर, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। बताया जाता है कि जवान की पहचान वाशरमैन मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। उसने अपने साथी की पिस्टल से खुद को गोली मारी है। ये भी पढ़ेंः रिटायर्ड सिपाही को बेटे ने पहले गोली मारी फिर बांके से रेता गला, फरार    छानबीन के दौरान पुलिस को पिस्टल के खोखे गार्डरूम में पड़े मिले हैं। वहीं मैगजीन में 04 जिंदा का...
#ME TOO : एनआरआई शोध छात्रा ने BHU के प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट

#ME TOO : एनआरआई शोध छात्रा ने BHU के प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसी: देशभर में #ME TOO ने कई सफेदपोश चेहरों के पीछे छिपे उनके चरित्र के घिनौनेपन को सामने लाकर रख दिया है। अब ऐसा ही एक और चौंकाने वाला मामला वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सामने आया है। वहां के प्रोफेसर पर एक एनआरआई शोध छात्रा ने मीटू का आरोप लगाया है। अमरिका के न्यूयार्क में रहती है छात्रा  यह छात्रा दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री लेने न्यूयार्क से आई थी। दीक्षांत समारोह के बाद इस छात्रा ने सीधे लंका थाने में गुरुवार रात प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की इस शोध छात्रा ने आयुर्वेद संकाय के प्रोफेसर आनंद चौधरी के खिलाफ आरोप लगाए हैं। ये भी पढ़ेंः बीएचयू – छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप..  शोध छात्रा ने लंका थाने में यौन शोषण और गाली गलौज का शिकायत की है। साथ ही  कार्रवाई के लिए...