Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

हार्ड कौर को भारी पड़ा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करना, मुकदमा दर्ज

हार्ड कौर को भारी पड़ा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करना, मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः चर्चित पंजाबी गायिका हार्ड कौर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। उनके खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, फेसबुक पेज से शीर्ष राजनीतिज्ञों पर अभद्र टिप्पणी के बाद वाराणसी में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। शहर में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वाराणसी के अधिवक्ता ने दर्ज कराया मुकदमा   बताया जाता है कि अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने पंजाबी गायिका हार्ड कौर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि हाल ही में हार्ड कौर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से यूपी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। ये भी पढ़ेंः शहीद हेमंत करकरे को लेकर साध्वी प्रज्ञा के विवादि...
लखनऊ में बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 22 लोग बचाए गए, 7 लापता बच्चों की तलाश जारी

लखनऊ में बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिरी, 22 लोग बचाए गए, 7 लापता बच्चों की तलाश जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः गुरुवार तड़के सुबह लगभग 3 बजे राजधानी के थाना नगराम के पटवा खेड़ा इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। वहां बारातियों को लेकर जा रही एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर इंदिरा नहर में जा पलटी। इससे उसपर सवार सभी 29 लोग नहर में डूब गए। इस दौरान 22 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 7 अन्य लोगों की तलाश जारी है। बताते हैं कि ये सातों बच्चे हैं। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। दोपहर तक कुछ पता नहीं चला है। सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान  सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य व पीड़ितों की मदद के आदेश दिए हैं। घटना की जानकारी पाकर जिलाधिकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा व एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं हादसे के शिकार लोगों के परिवारों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि हादसा का शिकार ...
खनिज निदेशक रोशन जैकब का बांदा की खदानों पर छापा, अवैध खनन मिलने पर विवादित खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह निलंबित..

खनिज निदेशक रोशन जैकब का बांदा की खदानों पर छापा, अवैध खनन मिलने पर विवादित खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह निलंबित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः जिले में एनजीटी के नियमों के विरुद्ध खदानों पर चल रहे अवैध खनन के आरोपों सच साबित हुए। लखनऊ से औचक निरीक्षण पर बांदा पहुंचीं निदेशक, भूतत्व एवं खनिजकर्म डा रोशन जैकब ने खुद खदानों पर अवैध खनन और नियम विरुद्ध मात्रा से अधिक खनन पकड़ा। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सबकुछ जिले के खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा था। ऐसे में खनिज निदेशक ने बांदा के खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए निलंबन की संस्तुति कर दी है। फतेहपुर के खनिज अधिकारी को भी प्रतिकूल प्रविष्टि  वहीं फतेहपुर के खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को ओवरलोडिंग मिलने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं और बीती रात खनिज निदेशक ने इस आरोपों की सच्चाई भी शाय...
सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत और 19 घायल

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत और 19 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। वहीं दो बच्चों समेत करीब 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बारातियों के वाहन के एक अन्य वाहन से टकराने से हुआ। इससे शादी वाले घर में हाहाकार मच गया। खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा बीती रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे के वक्त लड़की पक्ष के लोग बारात के आने का इंतजार कर रहे थे। हादसे के वक्त दोनों ओर के लोगों में मातम पसर गया। सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर हादसा   बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर-लखीमपुर हाइवे पर शाहपुर दलवल गांव से बारातियों को लेकर एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में टेड़वा चिलौला गांव के पास एक टैंकर ने उसमें टक्कर मार...
कानपुर के डाक्टर पर रेप का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

कानपुर के डाक्टर पर रेप का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः किदवई नगर में रहने वाले सरकारी डाक्टर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डाक्टर ने उसे नौकरी का झांसा दिया था। इसके बाद उसे घर बुलाया और रेप किया। आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि उसने थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने एएसपी संजीव सुमन से शिकायत की। एएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। विरोध पर बेटे समेत पिटाई का आरोप   महिला का कहना है कि पति से संबंध ठीक न होने के कारण वह बीते दो साल से पति से अलग रह रही है। दो बच्चे भी उसी के साथ रहते हैं। इसी बीच उनकी इलाक में रहने वाले एक डाक्टर से मुलाकात हुई। डाक्टर ने नौकरी का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया। वहां अपने 5 साल के बेटे के साथ महिला पहुंची। महिला का आरोप है कि डाक्टर ने महिला से रेप किया। विरोध करने ...
सीतापुर के मिश्रिख में खेत पर युवा किसान की हत्या, इलाके में सनसनी फैली, छानबीन में जुटी पुलिस

सीतापुर के मिश्रिख में खेत पर युवा किसान की हत्या, इलाके में सनसनी फैली, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र में एक युवा किसान की खेत पर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। किसान की हत्या का खुलासा आज सुबह उस वक्त हुआ जब परिवार के लोग उसे देखने खेत पर पहुंचे। छानबीन में जुटी पुलिस   सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मौके से सबूत जुटाने की कोशिश करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि किसान का नाम राम प्रसाद है और वह मिश्रिख के नरसिंघौली मजरा किसुनपुर का रहने वाला है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ेंः सूनी आंखों में उजाले की लौ जलाता सीतापुर का आंख अस्पताल.....
अब व्हाट्सऐप पर थोक मैसेज भेजने वालों पर कसेगी लगाम, नंबर होंगे ब्लाक

अब व्हाट्सऐप पर थोक मैसेज भेजने वालों पर कसेगी लगाम, नंबर होंगे ब्लाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोशलमीडिया का व्हाट्सऐप प्लेटफार्म लोगों की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बनता जा रहा है। अपनों के साथ फोटो शेयरिंग की बात हो या कम शब्दों में अपनी भावनाओं को एक-दूसरे तक पहुंचाने का सिलसिला। व्हाट्सऐप अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है लेकिन कुछ लोग इसका दुर्पयोग करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं जो दूसरों के लिए समस्या बना हुआ है। दरअसल, सोशलमीडिया के फायदे हैं तो नुकसान भी। दिक्कत तब होती है कि जब लोग इसका जरूरत से ज्यादा फिजूल इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। ब्लाग में खुद व्हाट्सऐप का खुलासा   ऐसे ही लोगों पर लगाम कसने के लिए व्हाट्सऐप ने कदम उठाने की तैयारी की है। अब व्हाट्सऐप पर थोक में मैसेज भेजने वालों पर लगाम कसी जाएगी। इतना ही नहीं उनके नंबरों को ब्लाक तक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस की सुविधा देने वाला व्हाट्सऐप अब उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा...
सनसनीः कानपुर के विकासनगर में शराब की दुकान में सेल्समैन की हत्या, गला रेतकर बेरहमी से हुआ कत्ल

सनसनीः कानपुर के विकासनगर में शराब की दुकान में सेल्समैन की हत्या, गला रेतकर बेरहमी से हुआ कत्ल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में विकासनगर में स्थित रविवार को एक अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समेन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा रविवार सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हुआ, जब दूसरा सेल्समैन ड्यूटी पर पहुंचा। उसने देखा की दुकान के अंदर सेल्समैन उन्नाव के अनिल सोनी (35) का खून से लतपत शव पड़ा हुआ है। सुबह दूसरे सेल्समैन के पहुंचने पर खुलासा   सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर देखने वालों की भारी भीड़ जुटी हुई है। मौके पर फारेंसिक टीम टीम और डाग स्कवायड सबूत जुटाने में लगा है। बताते हैं कि शराब की दुकान का ठेका विकासनगर में सूटरगंज निवासी मनोज पांडे की पत्नी गुंजन पांडे के नाम से आवंटित है। नवाबगंज थाना प्रभारी दिलीप बिन्द ने बताया है कि छानबीन की जा रही है। आरोपियों की त...
यूपी में छह आईपीएस के तबादले, पीवी रामा शास्त्री बने एडीजी लॅा एंड आर्डर, आनंद कुमार डीजी जेल..

यूपी में छह आईपीएस के तबादले, पीवी रामा शास्त्री बने एडीजी लॅा एंड आर्डर, आनंद कुमार डीजी जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभालने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस दौरान एडीजी लॅा एंड आर्डर आनंद कुमार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस पीवी रामा शास्त्री को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अबतक इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे आनंद कुमार को डीजी जेल के पद पर नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस को दिये गये नये पद एडीजी सतर्कता बृजभूषण को एडीजी वाराणसी जोन के पद पर नियुक्ति दी गई है। वहीं एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड दीपेश जुनेजा को अब एडीजी सुरक्षा बना दिया गया है जबकि एडीजी सुरक्षा विजय कुमार को एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसी तरह एडीजी जेल चंद्र प्रकाश को एडीजी रूल एंड मैन्युल के पद पर नियुक्त किया गया है। ये भी पढें:22 जिलों के डीएम ...
यूपी बार कौंसिल की अध्यक्षा दरबेश का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव पहुंचे

यूपी बार कौंसिल की अध्यक्षा दरबेश का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी बार कौंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्षा कुमारी दरवेश यादव का आज उनके पैतृक गांव एटा जिले के गांव चांदपुर में अंतिम संस्कार हो गया। इस मौके पर यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, कई अधिवक्ता तथा पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। अंतिम विदाई के लिए उमड़ी लोगों की भीड़   उधर, स्व. दरबेश को अंतिम विदाई के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बताते चलें कि यूपी बार कौंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्षा कुमार दरबेश का शव बुधवार को ही उनके पैतृक गांव पहुंच गया था। आज स्व. दरबेश के पैतृक गांव पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उनके परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग सरकार से की। उधर, दरबेश के परिजनों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। ये भी पढें: ब्रैकिंगः आगरा में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष कुमारी दरबेश सिंह की कचहरी में गोली ...