Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

तेज बुखार में प्रियंका ने पूरी की मौन पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता स्वागत के लिए उमड़े

तेज बुखार में प्रियंका ने पूरी की मौन पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता स्वागत के लिए उमड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः चिन्मयानंद मामले में प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल को पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज तेज बुखार के बीच लखनऊ में करीब ढाई किलोमीटर लंबी मौन पदयात्रा की। एयरपोर्ट से सीधे शहीद स्मारक पहुंचीं प्रियंका गांधी का वहां हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रियंका गांधी ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मौन पदयात्रा शुरू की। रास्ते में हनुमान मंदिर में उन्होंने नमन भी किया। इसके बाद जीपीओ तक पदयात्रा करते हुए पहुंचीं। उन्होंने जीपीओ पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुहंचकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की। योगी सरकार पर हमला, कहा-महिलाओं पर हो रहा अत्याचार बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पहले सच्चा बनना होगा। बीजेपी पहले सत्य के मार्ग पर चले, फिर...
कानपुर के पनकी इलाके में दिनदहाड़े इंटर कालेज प्रबंधक की गोली मारकर हत्या

कानपुर के पनकी इलाके में दिनदहाड़े इंटर कालेज प्रबंधक की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज बुुधवार दोपहर बाद पनकी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक इंटर कालेज प्रबंधक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की इस वारदात को हत्यारों ने बेखौफ अंदाज में अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या का कारण प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश के रूप में सामने आ रहा है। दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत बताया जाता है कि पनकी थाना क्षेत्र में रामऔतार इंटर कालेज के प्रबंधक श्रवण कुमार पाल की आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उनके सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में मारी गई। हत्या की वारदात पनकी के पतरसा गांव की है। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। बताया जाता है कि हत्यारों ने हवा में भी कई राउंड गोलियां चलाई हैं। इससेे गांव में दहशत फैल गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना...
कानपुर में नजीराबाद कोकाकोला चौराहे के पास पिता-पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत

कानपुर में नजीराबाद कोकाकोला चौराहे के पास पिता-पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में आज मंगलवार शाम करीब 7 बजे कोकाकोला चौराहे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिता-पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पता चला है कि युवक की फोन को लेकर बहन से लड़ाई हो गई। इसपर युवक नाराज होकर जान देने को ट्रेन की पटरी पर भागता हुआ कटने को आ गया। पिता ने देखा तो बेटे को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। बेटे को बचाने के चक्कर में पिता की भी मौत बेटे की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में पिता की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मामला नजीराबाद थाना क्षेत्र के व्यस्तम इलाके का होने के कारण रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतकों की पहचान के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मरने वाले पिता-पुत्र इला...
हरदोई में STF ने पकड़ी ढाई करोड़ की अफीम, एक गिरफ्तार-दो फरार

हरदोई में STF ने पकड़ी ढाई करोड़ की अफीम, एक गिरफ्तार-दो फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः हरदोई में एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ढाई करोड़ की अफीम पकड़ी है। इस अफीम की खेप को डीसीएम से यूपी से उत्तराखंड ले जा रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो मौके से भागने में सफल रहे। मंगलवार को कोतवाली देहात में खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया है कि एसटीएफ लखनऊ के माध्यम से सूचना मिली थी कि लखनऊ-हरदोई हाइवे पर डीसीएम पर करोड़ों का मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। डीसीएम में लदी था 133 बोरी में 25 कुंतल अफीम नानकगंज तिराहे के पास एएसपी पूर्वी ज्ञानजंय सिंह के नेतृत्व में सीओ सिटी विजय राना ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी की। लखनऊ की ओर से आ रही एक संदिग्ध डीसीएम को रोका गया। चेकिंग के दौरान उसमें 133 बोरा में अफीम (डोडा) बरामद हुआ। डीसीएम ड्राइवर मतिउल्ला निवासी फर्खपुर थाना फरीदपुर (बरेली) को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उ...
तबाहीः उन्नाव में देखते ही देखते गंगा कटान में समा गया पूरा मकान

तबाहीः उन्नाव में देखते ही देखते गंगा कटान में समा गया पूरा मकान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के शुक्लागंज में गंगा किनारे बसे रविदासनगर मोहल्ले में मंगलवार नदी का जलस्तर तो घट गया, लेकिन बाढ़ का कहर फिर भी देखने को मिल गया। मोहल्ले का एक पक्का मकान कटान के साथ ही नदी में कटकर समा गया। इसी मोहल्ले में 25 दिन पहले अनीश का मकान कटकर गंगा में बहा था। आज मंगलवार सुबह उसी के पड़ोसी विमलेश का मकान कटान की जद में आ गया और नदी में बह गया। लगातार कटान से हो रहा नुकसान माना जा रहा है कि अगर नदी के पानी से कटान का यही सिलसिला जारी रहा तो निश्चित रूप से कुछ ही दिन में पास में बनी पानी की टंकी भी इसकी जद में आ जाएगा। बताते चलें यह क्षेत्र विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र में आता है। यहां के रहने वाले लोगों ने कई बार कटान को रोकने के लिए स्थाई उपाय करने की गुहार लगाई है, लेकिन फिलहाल कोई स्थाई हल निकलता नहीं दिखाई दे रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा रेत की बोरियां ...
हमीरपुर से विधायक बने युवराज सिंह ने ली शपथ

हमीरपुर से विधायक बने युवराज सिंह ने ली शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः बुंदेलखंड के हमीरपुर से उप चुनाव में भाजपा से विधायक बने युवराज सिंह ने मंगलवार को अपने पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित द्वारा अपने कक्ष में नवनिर्वाचित विधायक को यह शपथ दिलाई गई। बता दें कि शुक्रवार मतगणना में हमीरपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने 74,409 वोट हासिल करते हुए जीत दर्ज कराई थी। उप चुनाव में भाजपा टिकट पर मिली थी जीत वहीं दूसरे नंबर पर 56,542 वोटों के साथ समाजवादी पार्टी के मनोज प्रजापति रहे थे जिनको भाजपा प्रत्याशी ने 17,867 वोटों से हराया था। तीसरे नंबर पर बसपा के नौशाद अली को 28,798 वोट ही मिले थे। चौथे नंबर पर कांग्रेस के हरदीपक निषाद रहे, जिनको मात्र 16,097 वोट ही मिले थे। बताते चलें कि वर्ष 2017 में भाजपा के अशोक चंदेल ने हमीरपुर सदर सीट जीती थी। चंदेल को सामूहिक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा होने के बाद यह सीट खाली हो ग...
अलीगढ़ में रालोद को तगड़ा झटका, उम्मीदवार सुमन दिवाकर का नामांकन रद्द

अलीगढ़ में रालोद को तगड़ा झटका, उम्मीदवार सुमन दिवाकर का नामांकन रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में विधानसभा उप चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रोज कुछ न कुछ नया हो रहा है। इसी बीच अलीगढ़ की इग्लास सीट से रालोद को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की अलीगढ़ प्रत्याशी सुमन दिवाकर का नामांकन रद्द होने की खबर आ रही है। रालोद प्रत्याशी सुमन अलीगढ़ की इग्लास विधानसभा सीट से रालोद उम्मीदार थीं। इग्लास सीट से भरा था पर्चा बताते हैं कि उनका नामांकन आज मंगलवार को रद्द कर दिया गया। इस बारे में रिटर्निंग आफिसर की ओर से जानकारी दी गई है कि जाति प्रमाण पत्र और बी फार्म समय से जमा नहीं करने के कारण रालोद प्रत्याशी सुमन का नामांकन रद्द हुआ है। बताते चलें कि अलीगढ़ की इस सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना कोई प्रत्याशी न लड़ाने का फैसला किया था। ऐसे में रालोद प्रत्याशी के नामांकन का रद्द होना खुद में बड़ी खबर है। इ...
मौसम विभागः यूपी-बिहार में अगले दो दिन कहर बरपाएगी बारिश, अफसरों की छुट्टियां रद्द

मौसम विभागः यूपी-बिहार में अगले दो दिन कहर बरपाएगी बारिश, अफसरों की छुट्टियां रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पुराने रिकार्ड तोड़ते हुए यूपी और बिहार में सितंबर खत्म होने के बाद भी बरसात जारी है। यूपी के बुंदेलखंड समेत कई जिलों में बरसात की फुहार रुक-रुककर गिर रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ घंटों में बरसात अभी और कहर बरपा सकती है। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। बारिश के चलते यूपी में अफसरों की छुट्टी रद्द मौसम विभाग ने रविवार को कहा था कि आने वाले दो से तीन यूपी के साथ ही बिहार के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन दौरान बारिश और कहर बरपा सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसात के चलते सभी उच्चाधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है तो पटना में बिहार के मुख्यमंत्री जहां बारिश से उपजे हालात पर उच्चस्तर की बैठक कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ द...
यूपी में कानपुर-झांसी के कमिश्नर समेत तीन IAS अफसरों के तबादले

यूपी में कानपुर-झांसी के कमिश्नर समेत तीन IAS अफसरों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश सरकार ने कानपुर और झांसी के कमिश्नर समेत तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में आईएएस अधिकारी सुधीर महादेव बोबड़े को कानपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। श्री बोबड़े अबतक कानपुर में ही श्रमायुक्त के पद पर कार्यरत थे। अब वह कानपुर में कमिश्नर के तौर पर कामकाज संभालेंगे। इसी तरह आईएएस अधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा को कानपुर कमिश्नर के पद से हटाकर अब झांसी मंडल का आयुक्त बना दिया गया है। मिर्जापुर के कमिश्नर भी बदले गए आईएएस अधिकारी के. राम मोहन को प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद से हटाकर विन्ध्याचल मंडल, मिर्जापुर का कमिश्नर बनाया गया है। इन सभी स्थानांतरित अधिकारियों से जल्द से जल्द कार्यभार संभालने को कहा गया है। बता दें कि इन प्रशासनिक तबादलों को लेकर पहले ही संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो अभी कुछ और भी तबादले हो सकते...
महोबा में पहले बेटा ट्रेन से कटा, फिर सदमे में पिता ने भी कटकर दे डाली जान

महोबा में पहले बेटा ट्रेन से कटा, फिर सदमे में पिता ने भी कटकर दे डाली जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले में हुई एक ह्रदय विदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। दरअसल, एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बेटे की मौत ने 62 साल के वृद्ध पिता को इस कदर तोड़ दिया कि वह भी ट्रेन के आगे जा कटा। पिता-पुत्र की एक ही दिन मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बेटा किसी बात से नाराज होकर घर से निकला था और बाद में उसका ट्रेन से कटा शव मिला। बेटे की मौत की खबर से पिता बुरी तरह से टूट गया और घर से निकल गया। बाद में उसका शव भी रेलवे ट्रैक पर लावारिश हालात में पड़ा मिला। परिजनों पर घटनाओं ने वज्रपात का काम किया। मामूली बात पर नाराज होकर निकला था बेटा बताया जाता है कि महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र में गढोरा गांव निवासी सुंदरलाल (62) का पुत्र कंघीलाल मामूली बात से नाराज होकर घर से निकला था। इसके बाद आज दोपहर कथिततौर पर उसने इंटरसिटी ट्रेन से कटकर जान दे दी। उस...