Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर में पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस का जबरदस्त विरोध, नारेबाजी

कानपुर में पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस का जबरदस्त विरोध, नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः देश की पहली कारपोरेट ट्रेन आज लखनऊ से रवाना होने के बाद कानपुर पहुंची तो यहां उसे रेलवे यूनियन्स के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए ट्रेन के संचालन के विरोध में प्रदर्शन किया। रेलवे यूनियन्स ने इसका विरोध रेल के निजीकरण को लेकर किया। मुर्दाबाद के नारे भी लगाए साथ ही केंद्र सरकार मुर्दाबाद और रेल मंत्री मुर्दाबाद के साथ-साथ निजीकरण बंद करो, जैसे नारे भी लगाए। यूनियन के नेता मंडल अध्यक्ष कामरेड धीरेंद्र मौर्य, केंद्रीय उपाध्यक्ष कांति वर्मा, उपाध्यक्ष एसके वर्मा, सभी शाखाओं के शाखा मंत्री मनोज त्रिपाठी, सहायक शाखा मंत्री महेंद्र यादव, राजकुमार, संजय पटेल, सक्रिय कार्यकर्ता नदीम सरवार, मयंक सिंह, राजेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। बताते चलें कि तेजस को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ...
कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले छात्र-छात्रा के शव, प्रेमप्रसंग में सुसाइड मान रही पुलिस

कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले छात्र-छात्रा के शव, प्रेमप्रसंग में सुसाइड मान रही पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर छात्र-छात्रा के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव आज शुक्रवार दोपहर कानपुर-इलाहाबाद ट्रैक पर पड़े मिले। लड़की की पहचान महाराजपुर के ही कुलगांव के रहने वाले राम प्रकाश की बेटी खुशबू के रूप में हुई है। वहीं लड़के का नाम मयंक बताया जा रहा है। इससे ज्यादा अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में सुसाइड मान रही पुलिस मौके पर पहुंची महाराजगंज पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेमप्रसंग में ट्रेन से कटकर जान देने का लग रहा है। लड़की की पहचान उसके पास बैग में मिले कागजों से हुई है। वहीं लड़के ने हाथ में खुशबू नाम लिखी अंगूठी पहनी हुई थी। लड़के हाथ में मयंक लिखा हुआ है।  पुलिस से सूचना पाकर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि शवों को जांच के लिए भेजा जा...
बड़ी खबरः बांदा शहर में दिनदहाड़े रिटायर्ड दरोगा की हत्या कर 50 हजार की लूट, अतिसुरक्षित क्षेत्र में वारदात

बड़ी खबरः बांदा शहर में दिनदहाड़े रिटायर्ड दरोगा की हत्या कर 50 हजार की लूट, अतिसुरक्षित क्षेत्र में वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एसपी आफिस से चंद कदमों की दूरी पर स्टेट बैंक के बाहर और जिला कोषागार के लगभग सामने दो बदमाशों ने एक रिटायर्ड दरोगा की हत्या कर 50 हजार की नगदी लूट ली। हत्या की इस वारदात ने आम लोगों को हिलाकर रख दिया, इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, मृतक के बेटे ने एक हत्यारोपी को दौडा़कर पकड़ लिया, जबकि दूसरा रुपए लेकर भागने में सफल रहा। उधर, कोतवाली पुलिस अभी जांच की बात कहते हुए कुछ भी कहने से बच रही है। बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव के रहने वाले कल्लू प्रसाद वर्मा यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा हैं। शुक्रवार को स्टेट बैंक के बाहर वारदात से हड़कंप आज शुक्रवार को दिन में वह पत्नी रामकली और छोटे बेटे चंद्रप्रकाश के साथ शहर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंचे। यह शाखा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर है और जिला कोषागार के ...
लखनऊ में सीएम योगी ने देश की पहली कारपोरेट ट्रेन ‘तेजस’ को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ में सीएम योगी ने देश की पहली कारपोरेट ट्रेन ‘तेजस’ को दिखाई हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः आज शुक्रवार को भारतीय रेल के इतिहास में नए युग की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेजस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही सुबह 9:55 बजे ट्रेन लखनऊ से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस दौरान ट्रेन की रवानगी के लिए लखनऊ स्टेशन पर बढ़-चढ़कर तैयारियां की गईं। पूजा-पाठ भी की गई। यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर रेड कारपेट भी बिछाया गया। सुबह लगभग 9 बजे चारबाग पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही ट्रेन के अंदर जाकर वहां यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं देखीं। पहले दिन ट्रेन से लगभग 400 यात्रियों के सफर करने की बात कही जा रही है। रेड कारपेट-फूलों की सजावट तेजस को फूलों से सजाया गया था और इस ट्रेन में कैप्टन से लेकर क्रू तक सभी महिलाएं हैं। खास बात यह है कि इनका ड्रेस कोड भी ब्‍लैक-यैलो कलर है। ट्रेन से यात्रा करने के लिए ...
उन्नाव में ‘बड़ा बाबू’ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लपेटे में दूसरा

उन्नाव में ‘बड़ा बाबू’ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लपेटे में दूसरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले के हसनगंज मुख्यालय पर ब्लाक स्थित उपडाकघर में एंटी करप्शन टीम ने वहां तैनात बड़े बाबू को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि हसनगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के रहने वाले देशराज की मां का किसान विकास योजन के तहत उप डाकघर में रुपए जमा थे। मां की मौत के चलते बेटा देशराज उनके खाते में जमा 65 हजार रुपए निकालना चाहता था। शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य कर्मचारी से भी पूछताछ की जा रही है। मृत मां के पैसे निकालने के बदले बेटे से रिश्वत उप डाकघर का बड़ा बाबू सुशील और वहीं तैनात कर्मचारी कुलदीप रुपए देने की बजाए, उसे रिश्वत के लालच में टालने लगे। इतना ही नहीं दोनों जल्दी पैसे निकालने के बदले में उससे 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने लगे। पीड़ित ने एंटी करप्शन से शिकायत की। इसके बाद छापा...
कानपुर में पुलिस को चकमा देकर बंदी फरार, सिपाही गिरफ्तार-25 हजार ईनाम

कानपुर में पुलिस को चकमा देकर बंदी फरार, सिपाही गिरफ्तार-25 हजार ईनाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः हत्या के मामले में आरोपी एक शातिर अपराधी आज एडीजे-3 की कोर्ट में जाते वक्त सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खुद एसएसपी ने कचहरी पहुंचकर छानबीन की। इस मामले में एक आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो अन्य सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने फरार हुए बंदी पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। बताते हैं कि फरार हुए बंदी पर दोनों हाथों से गोलियां चलाकर वारदात करने का आरोप है। दो सिपाही निलंबित, फरार बंदी पर 25 हजार का ईनाम घोषित बताते हैं कि गुरुवार को सिपाही जितेंद्र मिश्रा व सतेंद्र अपनी सुरक्षा में कानपुर के संजयनगर (नौबस्ता) के रहने वाले हत्यारोपी विक्की सोनी को जेल से पेशी पर कोर्ट लेकर पहुंचे थे। उनके साथ ग्वालटोली निवासी मोहित श्रीवास्तव नाम का बंदी भी पेशी पर लाया गया था। बताया जा रह...
फर्जी शस्त्र लाइसेंसः कानपुर में एसीएम दफ्तर का कारीगर और वकील का मुंशी गिरफ्तार

फर्जी शस्त्र लाइसेंसः कानपुर में एसीएम दफ्तर का कारीगर और वकील का मुंशी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में फर्जी असलहा मामले में कस्टडी रिमांड में आए आरोपी जितेंद्र की निशानदेही पर एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीएम-6 के दफ्तर से हटाए जा चुके एक पुराने कारीगर और एक वकील के मुंशी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कस्टडी के दौरान एसआईटी के सामने आरोपी जितेंद्र ने यह खुलासा किया है कि 30 से ज्यादा फर्जी लाइसेंस ठेका लेकर बनवाने में ये दोनों आरोपी शामिल थे। इतना ही नहीं प्रति लाइसेंस आरोपी कारीगर जितेंद्र व लिपिक विनीत को 1 लाख रुपए मिले थे। फर्जी असलहा मामले में हुई कार्रवाई पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता के दौरान एसआईटी प्रभारी तथा एसपी क्राइम राजेश यादव ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि 30 अगस्त तक एसीएम-6 कार्यालय में तैनात रहे कारीगर कानपुर शहर के लक्ष्मीपुरवा के रहने वाले विशाल प्रजापति और एक वकील के मुंशी बिठूर के तात्याटोपे नगर का रहने वाला जैकी उर्फ ज...
बांदा में राज्यपाल बोलीं- बातों से नहीं, काम से होगा बुंदेलखंड विकास

बांदा में राज्यपाल बोलीं- बातों से नहीं, काम से होगा बुंदेलखंड विकास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज हेलीकाप्टर से बांदा पहुंची। यहां कृषि विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन ने बुंदेलखंड में फैली कुरीतियों और यहां के पिछड़पन पर प्रहार किया। राज्यपाल ने कहा कि बुंदेलखंड में काफी संभावनाएं हैं, लेकिन यहां का पिछड़ापन सिर्फ भाषणों से दूर नहीं होगा। सरकार संग काम करें लोग इसके लिए जरूरी है कि आम लोगों को सरकार के साथ आकर काम करना होगा। कहा कि यहां अन्ना जानवर बड़ी समस्या हैं, लेकिन इस समस्या का कारण भी किसान खुद है। जानवर दूध देना बंद कर देता है और बूढ़ा हो जाता है तो उसे अन्ना छोड़ दिया जाता है। राज्यपाल ने कहा कि बारिश की एक-एक बूंद को संजोने का प्रबंध करना होगा। योजनाओं का क्रियान्वयन कहा कि योजनाओं की रेवड़ी बांटने की बजाए, उनको इस इलाके में सही ढंग से क्रिया...
परिवर्तन ग्रीनथान के सदस्यों ने की कानपुर फूड फारेस्ट पर गोष्ठी

परिवर्तन ग्रीनथान के सदस्यों ने की कानपुर फूड फारेस्ट पर गोष्ठी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः "परिवर्तन ग्रीनथान" के सदस्यों द्वारा डिफेंस सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टिट्यूट, कैंट में "कानपुर फ़ूड फारेस्ट" को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह फूड फारेस्ट कानपुर परिवर्तन फोरम द्वारा मिलेट्री फॉर्म, कैंट में तैयार किया गया है। गोष्ठी में मुख्य अतिथि आईआईटी के पूर्व छात्र संदीप सक्सेना रहे। उनके द्वारा मध्य प्रदेश में लगभग 2500 एकड़ में फूड फारेस्ट लगाया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने मौजूद लोगों को फूड फारेस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फूड फारेस्ट की जरूरतों पर डाला प्रकाश परिवर्तन के अनिल गुप्ता ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ लगभग 4 एकड़ में फूड फारेस्ट डेवलप कर चुके हैं। आगे चलकर शहर के पर्यावरण को सुधारने हेतु ऐसे ही और फूड फारेस्ट शहरवासियों के सहयोग से लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस इस कार्य में परिवर्तन के कर्नल राकेश दीक्षित व कैप्टन एससी त...
कानपुर में दवा व्यापारियों का सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ आगाज, रैली निकाल भरी हुंकार

कानपुर में दवा व्यापारियों का सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ आगाज, रैली निकाल भरी हुंकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के फुटकर दवा व्यापारियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। दि फुटकर दवा व्यापार मंडल के बैनर तले संस्था के चेयरमैन, वरिष्ठ समाजसेवी एवं दवा व्यापारी संजय मेहरोत्रा के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कारगर कदम उठाते हुए दवा व्यापारियों ने शहर में पैदल रैली निकाली। लोगों को दी प्लास्टिक से हानि की जानकारी साथ ही लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस मौके पर समाजसेवी श्री मेहरोत्रा ने कहा कि 'हम सभी व्यापारी शपथ लेते हैं कि सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए जनजागरण अभियान चलाएंगे। यह अभियान संकल्प लेने के बाद से लगातार जारी रहेगा।' पीएम मोदी के संदेश को पहुंचाएंगे घर-घर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश बताते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जा...