Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुरः गर्भवती पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पूर्व प्रधान का बेटा

Man hanged himself after killing his wife in Kanpur Ghatampur

समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। जहां लोग दीपावली पर्व की तैयारियों में लगे हैं वहीं पारिवारिक कलह में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। परिवार में दो मासूम बच्चे बचें हैं जो अब अपने दादा-दादी के भरोसे रह गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Man hanged himself after killing his wife in Kanpur Ghatampur

कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव की घटना

बताया जाता है कि घाटमपुर क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर के पूर्व प्रधान भिक्खु कुरील के बेटे सूर्यपाल (28) की शादी 8 वर्ष पहले फतेहपुर के थाना क्षेत्र बिंदकी के गांव घनवाखेड़ा की रहने वाली पुष्पा (27) से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इनमें एक 5 साल का बेटा आर्यन है और दूसरी 3 साल की बेटी काव्या है। बताते हैं कि पूर्व प्रधान का बेटा सूर्यपाल शराब का लती था। आए दिन पति-पत्नी में विवाद रहता था।

Man hanged himself after killing his wife in Kanpur Ghatampur

पत्नी की हत्या के बाद खुद लगाई फांसी

बीती रात सूर्यपाल शराब पीकर घर पहुंचा तो दोनों में फिर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि सूर्यपाल ने पत्नी पुष्पा का गला दबाकर उसे मार डाला। पुष्पा इस वक्त 5 माह के गर्भ से थी। शुक्रवार रात हुई इस वारदात से पूरा परिवार हिल गया। आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। इसके बाद सूर्यपाल घर से निकल गया। गांव के बाहर एक आम के पेड़ से साड़ी के सहारे उसने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में अपह्रत छात्र का शव मिला, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप

ये भी पढ़ेंः डीजीपी के आदेश, मिट्टी के दीपकों से जगमगाएंगे प्रदेश के सभी पुलिस थाने