कानपुरः गर्भवती पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पूर्व प्रधान का बेटा
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। जहां लोग दीपावली पर्व की तैयारियों में लगे हैं वहीं पारिवारिक कलह में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। परिवार में दो मासूम बच्चे बचें हैं जो अब अपने दादा-दादी के भरोसे रह गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव की घटना
बताया जाता है कि घाटमपुर क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर के पूर्व प्रधान भिक्खु कुरील के बेटे सूर्यपाल (28) की शादी 8 वर्ष पहले फतेहपुर के थाना क्षेत्र बिंदकी के गांव घनवाखेड़ा की रहने वाली पुष्पा (27) से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इनमें एक 5 साल का बेटा आर्यन है और दूसरी 3 साल की बेटी काव्या है। बताते हैं कि पूर्व प्रधान का बेटा सूर्यपाल शराब का लती था। आए दिन पति-पत्नी ...