Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ ATS मुख्यालय में कमांडो ने खुद को गोली मारकर जान दी

लखनऊ ATS मुख्यालय में कमांडो ने खुद को गोली मारकर जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः एटीएस मुख्यालय में एक कमांडो ने मंगलवार सुबह खुद को गोली मारकर जान दे दी। हालांकि, मौके से अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिकतौर पर घटना का कारण पति-पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं एटीएस मुख्यालय में हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। आज ही जाना था घर, रात में पत्नी से कहासुनी बताया जाता है कि बृजेश यादव (40) एटीएस में कमांडो थे जिनकी तैनाती एटीएस मुख्यालय में थी। आज सुबह उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल को कनपटी पर रखकर खुद को गोली मार ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरोजनी नगर थाना पुलिस ने छानबीन की। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर का कहना है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बृजेश एटीएस मुख्यालय के सरकारी बैरक में रहते थे। ये भी पढ़ेंः लखनऊः एटीएस के एएसपी राजेश साहनी ने खुद को गो...
उन्नाव में भीषण हादसे में भाजपा विधायक के भाई-बहन व भांजियों समेत 4 की मौत, 1 गंभीर

उन्नाव में भीषण हादसे में भाजपा विधायक के भाई-बहन व भांजियों समेत 4 की मौत, 1 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/उन्नावः हसनगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के सुबह हुए भीषण हादसे में एक लग्जरी कार, डिवाइडर में फंसे खड़े कंटेनर में जा घुसी। इससे कार सवार मां-बेटी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को घायलावस्था में ट्रामा सेंटर भेजा गया है। बताते हैं कि उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर तोदा गांव के पास सोमवार तड़के सुबह लग्जरी कार सवार पांच लोग दिल्ली से गोंडा जा रहे थे। मृतक भाजपा विधायक के भाई-बहन व रिश्तेदार जानकारी के अनुसार मरने वाले गोंडा से मेहनौन के भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के चचेरे भाई-बहन और भांजियां हैं। गाड़ी को विधायक के भाई ब्रजेश चला रहे थे। सूचना मिलने पर विधायक के घर समर्थकों की भीड़ लगी है। आगरा से लौट रहा था परिवार, उन्नाव में हुआ हादसा तड़के सुबह करीब 3 बजे शाहपुर तोदा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर रास्ते...
झांसी में भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की

झांसी में भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा/झांसीः जिले में टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुए एक भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे टैक्सी और डीसीएम की भीषण टक्कर के बाद हुआ। पुलिस ने घायलों को मऊरानीपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि डीसीएम चालक मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। टैक्सी और डीसीएम की टक्कर से हादसा बताया जाता है कि झांसी जिले के ग्राम पंडवाहा में सवारियों को लेकर एक टैक्सी खैरी खुरौडा गांव जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गुरसरांय-मऊरानीपुर मार्ग पर राजपुर के पास सामने से...
परिवर्तन के ‘मेरा पेड़’ कार्यक्रम में जन्मदिन पर 12 लोगों ने लगाए पौधे

परिवर्तन के ‘मेरा पेड़’ कार्यक्रम में जन्मदिन पर 12 लोगों ने लगाए पौधे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां परिवर्तन फोरम संस्था द्वारा शहर के पर्यावरण सुधार हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत "मेरा पेड़" नाम से एक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सुबह 9 बजे रैना मार्केट में 12 लोगों द्वारा अपने जन्मदिन के मौके पर पेड़ लगाए। इस दौरान आईआईटी की डा रीता सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले बेल का पौधा लगाया। इसके अतिरिक्त मीनल नागरथ, सुधांशु शुक्ला, दीपक भाटिया, अनुराग गुप्ता, देवेंद्र परिलह, अंकिता सांवला, अरविन्द कुमार, दीपक भाटिया, आर्यन्स चतुर्वेदी, बरखा व श्रुति ने भी अपने जन्मदिन के पौधे लगाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने भी बेल का एक पौधा लगाया। संस्था के प्रमुख अनिल गुप्ता ने बताया है कि इस अभियान में शहर का कोई भी नागरिक अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा लगाकर शहर के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मददगार हो सकता है। परिवर्तन इन पेड़ों...
मुरादाबाद में पटरी से उतरी आनंद विहार डबल-डेकर ट्रेन

मुरादाबाद में पटरी से उतरी आनंद विहार डबल-डेकर ट्रेन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/मुरादाबादः रविवार सुबह करीब 10:20 बजे मुरादाबाद के पास लखनऊ से चलकर दिल्ली को जाने वाली आनंद विहार डबल-डेकर ट्रेन पटरी से उतर गई। यह हादसा मुरादाबाद यार्ड में गोविंदनगर के पास हुआ। बताते हैं कि ट्रेन के एक कोच के दो पहिए पटरी से उतरे, लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इसकी एक वजह यह भी रही कि उस वक्त ट्रेन काफी धीमी गति से चल रही थी। तेज आवाज के साथ पटरी से डिब्बे उतरने के बाद यात्रियों में खलबली मच गई। ट्रेन के रुकते ही अधिकतर यात्री अनहोनी की आशंका को देखते हुए डिब्बों से बाहर निकलकर आ गए। उधर, जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना राहत ट्रेन को भी मौके पर रवाना किया गया है। अधिकारियों ने यात्रियों को जल्द सबकुछ ठीक होने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रेन को पटरी पर चढ़ाने का काम चल रहा है। मंडल के रेल प्रबंधक ...
राम जन्मभूमि: इशारों में बोले मुख्यमंत्री योगी- जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

राम जन्मभूमि: इशारों में बोले मुख्यमंत्री योगी- जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः स्थानीय चंपा देवी पार्क में संत मोरारी बापू की रामकथा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारों में कहा कि जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राम मंदिर मामले में सुनवाई पर इशारों में सीएम योगी ने कहा कि हम सभी का विश्वास है कि भगवान राम की शक्ति से आने वाले वक्त में बहुत अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम मर्यादा के आदर्श हैं और जीवन में जब भी कोई कष्ट होता है तो सभी को भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों से प्रेरणा मिलती है। कहा, हर घर-हर श्वांस में बसे हैं राम कहा कि भगवान राम प्रत्येक व्यक्ति के घर श्वांस में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में जब दूरदर्शन पर रामायण प्रसारित हुई तो धारावाहिक बहुत ही लोकप्रिय हुआ। कहा कि तब भक्ति ही राष्ट्र की शक्ति बनी। कहा कि इसी भक्ति को प्रचारित करने संत मोरारी बापू विदेश भी ...
सीतापुरः मास्साब को भारी पड़ा क्लास में बीड़ी पीना, निलंबन की गाज

सीतापुरः मास्साब को भारी पड़ा क्लास में बीड़ी पीना, निलंबन की गाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/सीतापुरः जिले में एक मास्साब को क्लास में बैठकर बीड़ी पीना भारी पड़ गया। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब चला। इसके बाद अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया और मास्साब पर निलंबन का डंडा चल गया। यह मामला राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले का है। अब शिक्षा विभाग ही नहीं, बाकी महकमों और आम लोगों में भी मास्साब सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो बताया जाता है कि सीतापुर जिले में सोशल मीडिया पर क्लास में अध्यापक द्वारा बैठकर बीड़ी पीने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। शिक्षा विभाग की भद्द पिटने के बाद शिक्षा विभाग का भी ध्यान उस ओर गया। मामले में डिस्ट्रिक बेसिक एजुकेशन ऑफिसर अजय कुमार ने मीडिया को बताया है कि वीडियो की जानकारी होने पर मामले की जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाया गया और फिर आरोपी शिक्षक की पहचान कराई...
भाजपा प्रेम में बागी विधायक आदिती को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

भाजपा प्रेम में बागी विधायक आदिती को कांग्रेस ने थमाया नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनीं पार्टी की बागी विधायक आदिती सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र में पार्टी के बहिष्कार के बावजूद आदिती उसमें न सिर्फ शामिल हुईं, बल्कि अपने विचार भी वहां रखे। भाजपा ने भी कांग्रेस विधायक पर मेहरबानी दिखाई और उनको स्काट के साथ ही विशेष सुरक्षा भी मुहैया कराई है। अब कांग्रेस के अजय लल्लू ने शुकवार को अदिति की विशेष सत्र में उपस्थिति को अनुशासनहीनता करार देते हुए उनके जवाब देने को कहा है। दो दिन में मांगा नोटिस पर जवाब बताते हुए उनसे जवाब मांगा है। साथ ही आदिती को दो दिन की समयसीमा जवाब देने को दी गई है। दो दिन में अगर बागी कांग्रेस विधायक आदिती जवाब नहीं देती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति के बागी रु...
मौलवी ने कबूला गुनाह, महिला पुलिसकर्मी से किया था रेप

मौलवी ने कबूला गुनाह, महिला पुलिसकर्मी से किया था रेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मेरठ के बागपत में एक महिला पुलिसकर्मी से रेप के मामले में पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलवी ने गिरफ्तारी के बाद कबूल कर लिया है कि उसने तंत्र-मंत्र के बहाने महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप किया था। मौलवी का नाम जुबैर है और वह मामले में पहले खुद को बेगुनाह बता रहा था। अब पुलिस उसके खिलाफ दर्ज रेप के मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ा रही है। मामले की जांच सीओ सिटी, बागपत कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित महिला पुलिसकर्मी को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। तंत्र-मंत्र की आड़ में दरिंदे ने बनाया शिकार बताते चलें कि एक महिला पुलिसकर्मी ने बागपत शहर की एक मस्जिद के मौलवी जुबैर पर बीती 3 जुलाई 2018 से लेकर 30 सितंबर 2019 तक तंत्र-मंत्र करके लगभग पांच बार र...
हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर

हज यात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः हज यात्रा 2020 के लिए 10 अक्टूबर से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज एक्शन प्लान 2020 की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर है। बताते हैं कि जल्द ही हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर आवेदन फॉर्म का प्रारूप भी अपलोड होगा। इच्‍छुक व्यक्ति इस वेबसाइट से फॉर्म और अन्य जरूरी जानकारी ले सकते हैं। इस बार भी पासपोर्टधारक ही हज यात्रा को आवेदन कर सकेंगे। महरम कटेगरी में महिलाएं भी कर सकती हैं आवेदन महिलाएं बिना महरम के हज यात्रा पर सऊदी अरब जा सकती हैं। महरम कटेगरी में महिलाएं अपना आवेदन चार-चार के ग्रुप में भेज सकती हैं। प्रदेश के निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन पर लाटरी निकालकर चयन होगा। शुक्रवार को दिल्ली में हज कमेटी ऑफ इंडिया की बैठक संपन्न हुई। इसमें शामिल सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य इफ्तेखा...