Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी 20 हजार वोटों से जीते, दूसरे नंबर पर कांग्रेस

BJP's Surendra Mathani won by 20 thousand votes in Kanpur elections

समरनीति न्यूज, कानपुरः उप चुनावों में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी ने जीत दर्ज कराई है। वह 20 हजार वोटों से जीते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर रहीं। भाजपा प्रत्याशी को जहां 60172 वोट मिले हैं वहीं दूसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर ने 39474 वोट मिले हैं। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई मतगणना दोपहर लगभग 2 बजे पूरी हो गई। 25वें अंतिम राउंड की मतगणना के बाद साफ हो गया कि कानपुर की गोविंदनगर सीट से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी विजयी हुए हैं।

शुरू से विपक्षियों पर बढ़त बनाकर चले मैथानी

मैथानी शुरू से ही अपने प्रतिद्वंदियों पर हावी रहे। पहले राउंड से बढ़त बनाते चले मैथानी अंतिम राउंड तक आगे ही रहे। हर राउंड के साथ अंतर बढ़ता गया और विपक्षियों का उनतक पहुंचना मुश्किल हो गया। मतगणना के पहले राउंड में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी को 2455 तो कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को 1493 और बसपा के देवी तिवारी को 139 तथा सपा के सम्राट विकास को 224 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ेंः रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, चल सकती हैं अदिती के विकल्प को बड़ा दांव

पांचवें राउंड तक यह स्थिति थी कि भाजपा के सुरेंद्र मैथानी के खाते में 11883 वोट आ चुके थे तो कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर के खाते में 7415 वोट थे। वहीं सपा के सम्राट विकास को 1793, तो बसपा के देवी तिवारी को 730 वोट मिल चुके थे। 25वें राउंड तक पहुंचते हुए मैथानी ने शानदार ढंग से जीत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ेंः कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने की कमलेश तिवारी के परिवार से मुलाकात, भावुक हुईं मां