Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी उप चुनाव-11 सीटों पर 3 बजे तक 36.90% मतदान, कानपुर बेहद सुस्त

kanpur voter in by election for govindnagar seat

समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में सभी 11 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव जारी है। कहीं वोटरों की सुस्ती दिखाई दे रही है तो कहीं उत्साह भी नजर आ रहा है। दोपहर 3 बजे तक पूरे प्रदेश की कुल 11 विधानसभा सीटों पर चल रहे उपचुनाव में 36.90% मतदान हुआ है।

Kanpur's SP South Raveena Tyagi gave the first voter a rose.

3 बजे तक सभी 11 सीटों पर अलग-अलग मतदान प्रतिशत इस प्रकार है। इस दौरान सहारनपुर जिले की गंगोह विधानसभा सीट में 3 बजे तक कुल 50.50% मतदान हुआ। वहीं रामपुर जनपद की रामपुर विधानसभा सीट में 32.70% तथा अलीगढ़ जनपद की इगलास (सुरक्षित) विधानसभा सीट में 24.00% मतदान हुआ।

The soldier carrying the old woman voter in his lap.

इसी तरह लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट पर 21.85% तथा कानपुर के गोविंदनगर सीट पर 24.00% मतदान दर्ज किया गया है। इसी तरह बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले की मानिकपुर विधानसभा सीट पर 43.47% मतदान हुआ।

वहीं प्रतापगढ़ जिले की सदर विधानसभा सीट पर 32.50% और बाराबंकी जिले की जैदपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट के लिए 45.00% मतदान हुआ है।

kanpur voter in by election for govindnagar seat

अंबेडकर नगर जिले की जलालपुर विधानसभा सीट पर 46.86% तथा बहराइच की बल्हा (सुरक्षित) विधानसभा सीट के लिए 40.00% मतदान हुआ है। इसी तरह मऊ की घोसी सीट के लिए कुल 44.98% मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ-कानपुर-चित्रकूट समेत यूपी में 11 सीटों पर मतदान जारी, शुरुआती दो घंटे में ऐसी तस्वीर