Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर में दिनदहाड़े बेरहमी से महिला की हत्या, घर में वारदात

कानपुर में दिनदहाड़े बेरहमी से महिला की हत्या, घर में वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज रविवार सुबह दिनदहाड़े एक सेवानिवृत महिला स्वास्थ्यकर्मी की उनके घर में बड़ी बेरहमी से धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ब्रह्मदेव चौराहे के पास हुई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फारेंसिक टीम और डॅाग स्क्वायड भी पहुंचे। हालांकि, फिलहाल कोई बड़ा क्लू मिलने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार करेंगे। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है। आबादी वाली बस्ती में वारदात बताया जाता है कि कल्याणपुर के मसवानपुर के शिवनगर नई बस्ती में सेवानिवृत्त शिक्षक रामविलास अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी (61) के साथ रह रहे थे। वह उरई जिले में शिक्षक थे और अब सेवानिवृत हो चुके थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी कानपुर के ही स्वरूप...
लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया

लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आज रविवार दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। युवक का कहना है कि हमलावर ने उससे पता पूछा था, इसके बाद उसपर गोली चला दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, मामले की जांच की जा रही है। घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घैला पु‍ल के पास नदीम नामक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। छानबीन में जुटी पुलिस स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे आनन फानन ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां युवक की हालत खतरे से बाहर है। बताते हैं कि गोली युवक की कमर में लगी है और आरपार हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस सूत्रों का कहना हैकि एक्‍सरे में गोली लगने की पुष्ट...
लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान के टॉयलेट में बच्चे का जन्म

लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान के टॉयलेट में बच्चे का जन्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के बलराम की रहने वाली एक महिला को विमान में लेबर पेन हुआ। इसके बाद डाक्टरों को जानकारी दी गई। बाद में डाक्टरों की देख-रेख में विमान के टॉयलेट में बच्चे का जन्म हुआ। इसके लिए विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बाद में जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। घटनाक्रम को लेकर यात्रियों में भी हलचल देखने को मिली। बहरहाल, सबकुछ ठीक-ठाक रहा। डाक्टरों ने कराई डिलीवरी बताया जाता है कि बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी कमरुद्दीन शाह अपनी पत्नी के साथ मक्का मदीना उमरा करने गए थे। वहां से विमान से लौट रहे थे। इसी दौरान बीच सफर प्रसव पीड़ा हुई। उनकी पत्नी तुरंत टॉयलेट में गईं। इसकी सूचना फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी गई। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ कराई गई। यात्री भी मामले को लेकर चिंतित दिखे। ये भी पढ़ेंः अचानक जेट एयरवेज के ...
दो दिन के कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति, पूर्व छात्रों से की यह अपील..

दो दिन के कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति, पूर्व छात्रों से की यह अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिन के कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे हैं। पीएसआइटी (PSIT) में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के बाद राष्ट्रपति कोविंद विश्वविद्यालय भी गए। वहां पुरातन छात्र सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय को एक लाख 11 हजार रुपए की धनराशि देते हुए पूर्व छात्रों से विश्वविद्यालय को तकनीकी व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील भी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कहा, तकनीक के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा कानपुर राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कानपुर पीएसआइटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में कहा कि तकनीकी के क्षेत्र में कानपुर लगातार आगे बढ़ रहा है। यहां आईआईटी, हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय तथा पीएसआईटी समेत कई तकनीकी संस्थान मौजूद हैं, जो कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कहा कि यहां की आईआईटी देश के सबसे पुर...
3 हजार में खरीदे 12 हजार के नकली नोट, ऐसे चढ़े STF के हत्थे

3 हजार में खरीदे 12 हजार के नकली नोट, ऐसे चढ़े STF के हत्थे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एसटीएफ (STF) लखनऊ ने कानपुर के हरबंश मोहाल थाना पुलिस की मदद से आज शनिवार सुबह जाली नोटों के दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही इनके कब्जे से 9400 रुपए के जाली नोट बरामद किए हैं। ये सभी नोट 100 और 200 की नई करेंसी के बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि एसटीएफ ने कुछ दिन पहले लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में कार्रवाई की थी। जहां पश्चिम बंगाल के मालदा से तस्करी कर लाए गए 170000 रुपए के जाली नोटों के साथ एक महिला व दो युवकों को पकड़ा था। इंटौजा क्षेत्र में कार्रवाई की अगली कड़ी तीनों की कॉल डिटेल सर्विलांस पर लगाने के बाद पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा था। इसी क्रम में शनिवार सुबह एसटीएफ ने माल रोड पर मुरे कंपनी पुल के पास से हरबंश मोहाल पुलिस के सहयोग से दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक की पहचान नौबस्ता मछलिया निवासी अमित राठौर और दूसरी की पहचान बिनागवां ...
फर्रुखाबाद में डीसीएम से कुचलकर बाइक सवार की मौत, जाम

फर्रुखाबाद में डीसीएम से कुचलकर बाइक सवार की मौत, जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/फर्रुखाबादः जिले में इटावा-बरेली हाईवे पर आज शनिवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की भीड़ पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि सीगनपुर गांव निवासी शाहरुख अपने छोटे भाई फिरोज को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था। हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा हाईवे पर बाघार नाले के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इसके बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। युवक को घायल हालत में लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने ...
बांदा से कानपुर जा रही बस फतेहपुर में ट्रक से टकराई, 15 घायल

बांदा से कानपुर जा रही बस फतेहपुर में ट्रक से टकराई, 15 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुरः बांदा के कमासिन से कानपुर जा रही प्राइवेट बस फतेहपुर जिले में ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में बस सवार 15 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। बताते हैं कि यह हादसा कोहरे के चलते हुआ। दोनों वाहन चालक सामने से आ रहे वाहनों को नहीं देख सके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात चालू कराया। बताया जाता है कि फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ-बिंदकी मार्ग में चंदौरा मोड़ के पास बांदा की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। बांदा के कमासिन से कानपुर जा रही थी प्राइवेट बस बस चालक शिवप्रसाद करीब (45) समेत 15 यात्री घायल हो गए। बस 35 यात्रियों को लेकर बिंदकी होते हुए बांदा के कमासिन से कानपुर जा रही थी। सुबह करीब सवा आठ ललौली थाने चंदौरा गांव के...
लखनऊ में बोले गृहमंत्री अमित शाह, आईपीसी-सीआरपीसी में होगा बदलाव

लखनऊ में बोले गृहमंत्री अमित शाह, आईपीसी-सीआरपीसी में होगा बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मोदी सरकार आईपीसी (IPC) और सीआरपीसी (CRPC) में जल्द ही बदलाव करेगी, क्योंकि ये कानून तब बने थे जब अंग्रेज शासन करते थे और उनकी प्राथमिकता में भारतीय नहीं थे। ये बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं। वह यहां राजधानी लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में आयोजित 47वें आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हम आजाद हैं, इसलिए जनता की सहूलियत के हिसाब से इसमें बदलाव जरूरी हैं। इस मौके पर गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस का नजरिया जनता के प्रति और जनता का नजरिया पुलिस के प्रति बदलना बेहद जरूरी है। बोले, पुलिस की परेशानी को समझना जरूरी कहा कि फिल्मों में तोंद वाले पुलिसकर्मी को दिखाकर मजाक उड़ाया जा सकता है लेकिन यह भी समझना होगा कि पुलिस कर्मियों पर सुरक्षा की कितनी बड़ी जिम्मेदारी होती है। कहा कि आज एक बेहतर कानून व्यवस्था की जरूरत है जो अच्छी प...
पुलिस विभाग में इतिहास बनी 70 साल पुरानी थ्री नॉट थ्री राइफल, अब इंसास-एसएलआर मिलीं

पुलिस विभाग में इतिहास बनी 70 साल पुरानी थ्री नॉट थ्री राइफल, अब इंसास-एसएलआर मिलीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः दूसरे विश्व युद्ध की सबसे अत्याधुनिक राइफल और यूपी पुलिस का लगभग 70 साल पुराना सबसे भरोसेमंद हथियार थ्री नॅाट थ्री राइफल शुक्रवार से महकमे के लिए इतिहास बन गई। शासन द्वारा इसके प्रयोग पर पाबंदी के बाद यूपी के सभी थानों के पुलिस कर्मियों को अत्याधुनिक राइफल इंसास और एसएलआर यानि सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) सौंपी गई हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा है कि सूबे की कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कुल 63 हजार इंसास राइफलें और 23 हजार एसएलआर राइफलें (SLR) पुलिस थानों को पहले ही दी जा चुकी हैं। प्रयोग करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे अब थ्री नाट थ्री राइफलों का कतई प्रयोग न करें। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर किसी थाने पर थ्री नॅाट थ्री राइफल का इस्...
सपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की पहली सूची, उपाध्यक्ष और महामंत्री भी घोषित

सपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की पहली सूची, उपाध्यक्ष और महामंत्री भी घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी ने मिशन- 2022 के लिए कमर कस ली है। ऐसे में सपा ने 15 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी करते हुए एक महामंत्री और 4 उपाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा ने सूची जारी की। इनमें लखनऊ, जालौन, कानपुर, उन्नाव, बस्ती, औरेया, इटावा और गोंडा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर संगठन की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। बीते लगभग दो माह से नए संगठन की तैयारी चल रही थी। तगड़े मंथन के बाद इस सूची को जारी किया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लखनऊ- जयसिंह जयंत। कानपुर- राघवेंद्र सिंह-अध्यक्ष, राजकुमार चौहान व रमाकांत पासवान -उपाध्यक्ष। जालौन- नवाब सिंह। उन्नाव- धर्मेंद्र सिंह यादव। मैनपुरी- दीप स...