Tuesday, August 18सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

अपडेटः उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाया

अपडेटः उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी का दर्द लोग भूले भी नहीं थे कि अब उन्नाव में फिर एक गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। घटना गुरुवार सुबह की है। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली गैंगरेप पीड़िता गुरुवार सुबह खेत जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने पीड़िता को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने उसपर गैंगरेप का मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाया। पीड़िता को कानपुर रेफर कर दिया गया है। रायबरेली जिले में दर्ज हुआ था गैंगरेप का मामला बताते हैं कि पीड़िता के विरोध करने पर दोनों युवकों ने पीड़िता पर केरोसिन डालकर आग ल...
सिपाही पति की मौत की खबर सुन पत्नी दो मंजिल से कूदी

सिपाही पति की मौत की खबर सुन पत्नी दो मंजिल से कूदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सिपाही पति की मौत की खबर सुनकर बेहाल पत्नी ने दो मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे की मौत और बहू की गंभीर हालत से परिवार में हाहाकार मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि सिपाही पति ने बीमार बेटे की हालत को देखते हुए दो दिन पहले जहर खा लिया था। तभी से उनका कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई, जो पत्नी से बर्दाश्त नहीं हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हालात को संभालने का प्रयास किया। दुखी परिवार को सांत्वना दी। मूलरूप से कासगंज के निवासी थे सिपाही जसवीर बताया जाता है कि मूलरूप से कासगंज जिले के सहावर नगला चौबे गांव के रहने वाले जसवीर सिंह शाक्य (34) यूपी पुलिस में 2005 बैच के सिपाही थे। वर्तमान में उनकी जूही थाने में तैनाती थी और उनकी ड्यूटी जेल सुरक्षा म...
यूपी के राजभवन को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

यूपी के राजभवन को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश के राजभवन को बम ब्लास्ट कर उड़ाने की धमकी दी गई है। बताते हैं कि यह धमकी भरा पत्र झारखंड के नक्सली संगठन टीएसपीसी (Naxalite organization TSPC) की ओर से भेजा गया है। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राजभवन की सुरक्षा पहले से ज्यादा अचूक कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस पत्र में 10 दिनों के भीतर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के राजभवन छोड़कर न जाने पर डायनामाइट से राजभवन को उड़ाने की धमकी की बातें लिखी हैं। इसके बाद राजभवन की सुरक्षा को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया गया है। डायनामाइट से उड़ाने की धमकी दरअसल, यह धमकी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को 10 दिन के भीतर राजभवन छोड़कर जाने को लेकर दी गई है। बताते हैं कि पत्र में लिखा है कि अगर 10 दिन के भीतर राज्यपाल ने राजभवन नहीं छोड़ा तो राजभवन को डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया जाएगा। इस मामले में अपर...
कानपुरः IPS अपर्णा गुप्ता बनीं SP साउथ, रवीना त्यागी का तबादला

कानपुरः IPS अपर्णा गुप्ता बनीं SP साउथ, रवीना त्यागी का तबादला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले की पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) रहीं रवीना त्यागी का तबादला हो गया है। शासन ने मंगलवार को जिन 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, उन्हीं में श्री मति त्यागी का भी तबादला हुआ है। उनको कानपुर में ही सीबीसीआईडी में एसपी बनाकर भेजा गया है। अब वह सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी संभालेंगी। वह करीब दो साल इस पद पर तैनात रहीं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया। रवीना त्यागी का सीबीसीआईडी में तबादला बताते चलें कि बीते लगभग दो साल से रवीना त्यागी कानपुर में तैनात थीं। साउथ में रहते हुए उन्होंने महिला अपराधों को रोकने में खास पहल की। साथ ही पुलिस चौकियां भी खुलवाईं। आम लोगों के भी उनकी छवि एक बेहद शांत-सौम्य और जिम्मेदार अधिकारी की रही। यही वजह है कि आम लोग भी उनके तबादले की खबर से खुद को थोड़े असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं सीबीसीआईडी में इस पद पर तैनात आईपीएस कमलेश्वरी चंद को...
गाजियाबाद में 2 बच्चों की हत्या कर पति-पत्नी व महिला 8वीं मंजिल से कूदे, सभी की मौत

गाजियाबाद में 2 बच्चों की हत्या कर पति-पत्नी व महिला 8वीं मंजिल से कूदे, सभी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आज मंगलवार सुबह गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभव खंड में स्थित एक सोसाइटी के अपार्टमेंट में पति-पत्नी और उनकी महिला मित्र ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि आत्महत्या से पहले पति-पत्नी ने अपने सो रहे बेटे और बेटी की गला घोटकर हत्या की। घर में पल रहे एक खरगोश की भी हत्या की। इसके बाद खुद तीनों नीचे कूद गए। इस घटनाक्रम से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। दीवार पर लिखा मिला है सुसाइड नोट फिलहाल पुलिस घटना के पीछे घरेलू कलह और आर्थिक तंगी को वजह मानकर चल रही है। गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार का कहना है कि दीवार पर लिखे सुसाइड नोट को लेकर जांच की जा रही है। इस सुसाइड नोट में मरने वालों ने राकेश वर्मा नाम के व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है जो मृत...
73 ट्रेनें निरस्त, कहीं जाने कर रहे हैं प्लेनिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर..

73 ट्रेनें निरस्त, कहीं जाने कर रहे हैं प्लेनिंग तो जरूर पढ़ें ये खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः अगर आप ट्रेन से यात्रा करके कहीं जाने की प्लेनिंग कर रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए, क्योंकि कानपुर में गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य की वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट की 73 ट्रेनों को रेलवे ने फिलहाल निरस्त कर दिया है। इनमें 64 एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, जबकि 9 ट्रेनें पैसेंजर हैं। ये ट्रेनें 4 और 5 दिसंबर से निरस्त होंगी। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें 12 जनवरी तक निरस्त ही रहेंगी। इसलिए कहीं जाने की प्लेनिंग करने से पहले यह जान लें कि आप जिस गाड़ी से जाने की प्लेनिंग कर रहे हैं वह चल भी रही है या निरस्त हो चुकी है। इसके बाद ही आगे की यात्रा की प्लेनिंग करें। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते फैसला बताते हैं कि नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने से रेल रूट पर सिग्नल की व्यस्था बेहतर हो जाएगी, जिसके बाद ट्रेनों को आउटर पर फंसे रहने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। ...
यूपी में 12 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले

यूपी में 12 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने मंगलवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं तो वहीं कानपुर की पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) रवीना त्यागी समेत कुछ एएसपी भी स्थानांतरित किए गए हैं। कई जिलों के पुलिस कप्तान को  बदलते हुए कुछ को महत्वपूर्ण जगहों पर तैनाती दी गई है। वहीं कुछ को किनारे किया गया है। उन्नाव, हरदोई और अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है।  ये है 12 स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों की सूची  कानपुर के पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) रवीना त्यागी को सीबीसीआईडी कानपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं उनके स्थान पर सहारनपुर यातायात की एएसपी रहीं अपर्णा गुप्ता को कानपुर शहर का एसपी (दक्षिण) बनाया गया है।  ये भी पढ़ेंः कानपुर देहात में पकड़ा गया फर्जी IPS अफसर, खुद को बताता था एनआईए अधिकारी वहीं कानपुर में सीबीसीआईडी में एसपी रहीं कमलेश्वरी चंद को ए...
कानपुर में सात बार के विधायक भगवती सिंह विशारद का निधन

कानपुर में सात बार के विधायक भगवती सिंह विशारद का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले के भगवंत नगर से सात बार के विधायक रहे भगवती सिंह विशारद का आज सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे और इस वक्त कानपुर के धनकुट्टी में रह रहे थे। उनके निधन से परिचितों और इलाके के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि उनका जन्म 23 सितंबर 1921 को उन्नाव जिले के झगरपुर गांव में हुआ था। वह उन्नाव की भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे। बताते हैं कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में ही गुजारा। आजादी से पहले अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्र्राम आंदोलनों में भी हिस्सा लिया। पैतृक गांव ले जाया गया शव उन्होंने  बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद हिंदी साहित्य में विशारद किया। यहीं से उनके नाम से यह उपाधि जुड़ी। वह अपने पीछे परिवार में बेटे रघुवीर, बहू कमला, पौत्र अनुराग, पौत्रवधू सुनीता तथा परपौत्र अभिषेक के अलावा एक पुत्र नरेश व ...
हैदराबाद में महिला डाक्टर से गैंगरेप-मर्डरः एक आरोपी की मां बोली-बेटे को चाहे जिंदा जलाओ, चाहे फांसी दो

हैदराबाद में महिला डाक्टर से गैंगरेप-मर्डरः एक आरोपी की मां बोली-बेटे को चाहे जिंदा जलाओ, चाहे फांसी दो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः हैदाराबाद में एक महिला डाक्टर से गैंगरेप के बाद जलाकर हत्या करने के जघन्य मामले में एक आरोपी की मां का बयान सामने आया है। इस आरोपी की मां ने कहा है कि 'मेरे बेटे को उसी तरह जिंदा जला दिया जाए, जिस तरह उसने महिला डाक्टर को जलाया है, या उसे फांसी दे दी जाए।' दरअसल, मानवता को शर्मसार करने वाले इस जघन्य सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हर कोई इस हैवानियत के सामने आने के बाद से स्तब्ध है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चार पुलिस कर्मियों को निलंबित भी किया जा चुका है। हैदराबाद समेत देशभर में घटना के विरोध में और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीं, मेरी भी बेटी-समझ सकती हूं दर्द इसी सबके बीच तेलंगाना के नारायणपेट जिले के गुडीगांडला गांव के रहने वाले एक आरोपी एक आरोपी सी. चेन्नाकेशवुलु के घर मीडिया...
कानपुर में अपनों से मिलकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली रवाना

कानपुर में अपनों से मिलकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में कानपुर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार सुबह सर्किट हाउस में अपने पारिवारिक एवं खास लोगों से मिले। सुबह 10 बजे तक उन्होंने अपने लोगों से मुलाकात की। फिर अपने काफिले के साथ करीब 10:20 बजे चकेरी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से 10:30 बजे उनका विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ। हालांकि, दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने अपने लोगों से कहा कि कोई दिक्कत हो तो जरूर याद करें। साथ ही यह भी कहा कि जल्द ही वह अपने गांव परौंख आएंगे। बताते हैं कि अपनों से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति कभी खुलकर हंसते दिखाई दिए तो कभी-कभी भावुक भी नजर आए। गेस्ट रूम में की लोगों से मुलाकात बताया जाता है कि आज रविवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दिन की शुरुआत कानपुर में सुबह की सेर से हुई। बताते हैं कि उन्होंने सुबह करीब 6 बजे 45 मिनट तक मॉर्निंग वॉक की। इसके ...