Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर-आगरा के डीएम और LDA वीसी समेत 15 IAS के तबादले

new dm of kanpur brahamdev ram tiwari
ब्रह्मदेव राम तिवारी, जिलाधिकारी कानपुर।

समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में योगी सरकार ने नए साल के पहले दिन जहां 22 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। वहीं आज दूसरे दिन 15 और आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कानपुर और आगरा के जिलाधिकारियों समेत लखनऊ विकास प्राधिकरण यानि एलडीए के वीसी पीएन सिंह को भी उनके पद से हटाया गया है। अब एलडीए के वीसी की जिम्मेदारी आईएएस शिवाकांत द्विवेदी को दी गई है।

ब्रह्मदेव राम तिवारी बने कानपुर के डीएम

इसके साथ ही ब्रह्मदेव राम तिवारी को कानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले डीएम कानपुर रहे विजय विश्वास पंत प्रमोशन के बाद सचिव बन गए हैं। उनको नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ दिन पहले ही उनके प्रमोशन की सूची जारी हुई थी।

प्रभु नारायण सिहं बने आगरा के डीएम

वहीं आईएएस प्रभु नारायण सिंह को आगरा जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। कानपुर के जिलाधिकारी रहे विजय विश्वास पंत स्वास्थ्य सचिव बना दिए गए हैं। वहीं किंजल सिंह को निदेशक पंचायती राज तथा रवि कुमार को एनजी सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का दायित्म दिया गया है। इसी तरह सुरेंद्र सिंह जौनपुर के सीडीओ बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः यूपीः 22 IAS के तबादले, बांदा-अलीगढ़ के कमिश्नर और कई सीडीओ बदले

वहीं आईएएस सूर्यपाल सिंह को मध्यांचल का एमडी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में संजय गोयल को विशेष सचिव राजस्व बनाए रखे हुए उनको अब राहत आयुक्त की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सुरेंद्र सिंह को विशेष सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं प्रतापगढ़ का सीडीओ अमित पाल, तथा प्रथमेश कुमार सीडीओ अयोध्या बनाया गया है। इसी क्रम में शशांक त्रिपाठी को गोंडा तो पुलकित गर्ग को सिद्धार्थ नगर का सीडीओ नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त बने गौरव दयाल, सीतापुर-कानपुर में भी..