Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर जेल में गिरीं आजम की विधायक पत्नी, कंधा फ्रैक्चर

सीतापुर जेल में गिरीं आजम की विधायक पत्नी, कंधा फ्रैक्चर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सीतापुर जेल में निरुद्ध सपा सांसद आजम खां की विधायक पत्नी बाथरूम में गिरकर घायल हो गईं हैं। बताते हैं कि जेल के बाथरूम में गिरने से उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। इसलिए उनको प्लास्टर चढ़ाया गया है। हालांकि, घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने उनको जेल अस्पताल में भी दिखवाया है। जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक वर्मा को जानकारी देते हुए अवगत कराया। 27 फरवरी से सीतापुर जेल में है आजम परिवार इसके बाद डा. तजीन फातिमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भी ले जाया गया। जेल अधीक्षक श्री मिश्रा के अनुसार एक्सरे के बाद डॉक्टरों प्लास्टर चढ़ाया है, ताकि कोई दिक्कत न बढ़े। हालांकि, हाथ में माइनर फ्रैक्चर बता रहे हैं। इसके बाद उनको जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। ये भी पढ़ेंः सीतापुर जेल बनी आजम खां, पत्नी-बेटे का नया पता-शिफ्ट हुए...
यूपी में आंधी-तूफान से 22 की मौत, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

यूपी में आंधी-तूफान से 22 की मौत, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट के बीच रविवार शाम को आए आंधी-तूफान में प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी लखनऊ से लेकर पश्चिमी यूपी, मध्य क्षेत्र तक अचानक मौसम इतनी तेजी के साथ खराब हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। आंधी-बारिश और वज्रपात ने प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर तबाही मचाई। धूल भरी आंधी से बड़े विशाल पेड़ उखड़ गए। इस दौरान आंधी में हादसों से प्रदेश में कुल 22 लोगों की मौत की सूचना मिली है। वहीं फसलों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है। साथ ही शहरों में काफी कुछ अव्यवस्थित हो गया है। आंधी के साथ ही कई शहरों में अंधेरे छा गया। मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। बताया जाता है कि मध्य उत्तर ...
बांदा से बड़ी खबरः कमिश्नर का फालोअर कोरोना पाॅजिटिव, आयुक्त की भी होगी जांच

बांदा से बड़ी खबरः कमिश्नर का फालोअर कोरोना पाॅजिटिव, आयुक्त की भी होगी जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से रविवार को एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बांदा में रविवार को दो लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इनमें एक चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल का फालोअर बताया जा रहा है। ऐसे में सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, प्रशासन की ओर से कोरोना पाॅजिटिव केस के मामलों में दोनों युवकों के नाम-पते तो स्पष्ट किए गए थे, लेकिन वे कौन हैं और क्या करते हैं, यह नहीं बताया गया था। दोपहर होते-होते साफ हुआ कि इनमें से एक मेडिकल कालेज का वार्ड ब्याय है और दूसरा आयुक्त गौरव दयाल का फालोअर है। इससे सरकारी महकमों में बुरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है। पूरे स्टाफ को क्वारंटाइन किया जा रहा है। कमिश्नर व परिवार के सैंपुल जांच को गए अब बांदा के कमिश्नर के आवास को सेनेटाइज करने के साथ ही कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार व्यवस्था की गई है। बताया जाता है कि कमिश्नर गौरव दयाल और उन...
अच्छी खबरः कोरोना से मुक्त हुआ सीतापुर, 20 पाॅजिटिव स्वस्थ होकर घर लौटे

अच्छी खबरः कोरोना से मुक्त हुआ सीतापुर, 20 पाॅजिटिव स्वस्थ होकर घर लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, सीतापुरः कोरोना संकट के बीच राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले से एक सकारात्मक और अच्छी खबर सामने आई है। लगातार पाॅजिटिव केस मिलने वाले सीतापुर जिले में आज आखिरी कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके साथ ही फिलहाल सीतापुर कोरोना मुक्त हो गया है। 6 अप्रैल को पहले 8 जमातियों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद से शुरू हुआ यह सिलसिला 25 अप्रैल तक जारी रहा था। इस दौरान कुल 20 कोरोना पाॅजिटिव मिले थे। इनमें बड़ी संख्या बाहरी और जमातियों की रही। हालांकि, आज सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी और सीएम डा. आलोक वर्मा की ओर से की गई है। 6 अप्रैल को मिले थे पहली बार 8 पाॅजिटिव जमाती बताया जाता है कि सीतापुर में बीती 6 अप्रैल को पहला कोरोना केस सामने आया था। पहल ही बार में कुल 8 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले थे। ये आठों स...
कानपुर में कोरोना से 7वीं मौत, 8 और पाॅजिटिव मिले, कुल 302 संख्या

कानपुर में कोरोना से 7वीं मौत, 8 और पाॅजिटिव मिले, कुल 302 संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस लगातार मिल रहे हैं। रविवार को जहां एक कोरोना संक्रमित की मौत होने के बाद अबतक मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। इनमें चार महिलाएं और तीन पुरुष हैं। वहीं जिले में आज 8 और कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में अबतक कोरोना पाॅजिटिव की कुल संख्या 302 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। बताया जाता है कि आज सुबह एक 60 वर्षीया महिला की हैलट अस्पताल की कोविड आईसीयू में मौत हो गई। यह महिला बाबूपुरवा की रहने वाली थीं। रविवार को आई रिपोर्ट में बढ़ी संख्या नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उनको कोविड-19 में भर्ती कराया गया था। उनको सांस की बीमारी थी। बताया कि मृतक महिला के शव को सील करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया है। दूसरी तरफ कैंट विधायक सुहेल अंसारी ने कहा ...
Lockdown: मजदूर स्पेशल ट्रेन में गूंजी किलकारियां, भावुक परिवार बोला-थैंक्स योगी जी

Lockdown: मजदूर स्पेशल ट्रेन में गूंजी किलकारियां, भावुक परिवार बोला-थैंक्स योगी जी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना संकट से लड़ते उत्तर प्रदेश के सैंकड़ों प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौटने की जद्दोजहद में हैं। इसी बीच एक सुखद खबर सामने आई है। यह खबर दो मायनों में खास है। एक, दो पीढ़ियों से बेटी की राह देख रहे परिवार की बहू ने लाॅकडाउन के बीच मजदूर स्पेशल ट्रेन में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इस खुशी ने घर लौटने की तमाम दिक्कतों से जूझ रहे इन गरीब मजदूर परिवार के जैसे सारे दुख-दर्द ही भूला दिए। परिवार के लोग बेटी के पैदा होने से काफी खुश हैं। दूसरा, लाॅकडाउन के बीच ट्रेन में बच्ची के जन्म लेने की खबर खुद में काफी सकारात्मक संदेश देने वाली है। महिलों ने प्रसव कराने में भरपूर सहयोग दिया। चलती ट्रेन में परिवार जैसे माहौल में सफल प्रसव हुआ। गुजरात में फंसा था यूपी का मजदूर परिवार दरअसल, यह पूरा मामला यूपी के आजमगढ़ जिले से जुड़ा है। बताते हैं कि आजमगढ़ जिले के रेशमी नगरी मुब...
Corona: यूपी पुुलिस ने नए अंदाज में कोरोना के खिलाफ जगाई ‘HOPE’ की किरण

Corona: यूपी पुुलिस ने नए अंदाज में कोरोना के खिलाफ जगाई ‘HOPE’ की किरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना से जंग में यूपी पुलिस एक नई सशक्त भूमिका में उभरकर सामने आई है। लाॅकडाउन का पालन कराने से लेकर लोगों की राहत पहुंचाने तक का काम पुलिस कर्मियों ने बखूबी किया है। यहां तक कि इस काम में कई पुलिस कर्मियों को खुद कोरोना संक्रमित भी होना पड़ा। इसके बावजूद यूपी पुलिस का हौंसला टूटा नहीं है। अब यूपी पुलिस ने कोरोना से होने वाली जंग में जीत के लिए आशा की नई किरण जगाई है। HOPE  की आकृति बनाकर दिया नया संदेश राजधानी लखनऊ शहर के रुमी दरवाजे के सामने उत्तर प्रदेश पुलिस ने शानदार ढंग से विभागीय अफसरों की गाड़ी का उपयोग करते हुए 'H' 'O' 'P' 'E' यानी की HOPE (आशा) की आकृति बनाई। ऐसा करके जनता को मोविवेट करने का प्रयास किया गया। इस आकृति की फोटो को यूपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया के हैंडल से शेयर भी किया। यूपी पुलिस के ट्वीटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ये फोटो खूब लाइक की जा रही...
कानपुरः पनकी हनुमान मंदिर के बड़े महंत ने देह त्यागी, भक्तों में शोक की लहर

कानपुरः पनकी हनुमान मंदिर के बड़े महंत ने देह त्यागी, भक्तों में शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के बड़े महंत ने आज शनिवार सुबह देह त्याग दी है। बड़े महंत के ब्रह्मलीन होने की खबर से भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, भक्तों और अधिकारियों ने उनके अंतिम दर्शन किए। साथ ही सेवादारों ने बिठूर में गंगा किनारे विधि-विधान से बड़े महंत के शव की अंतिम क्रिया करने की तैयारी शुरू कर दी है। लोग उनके अंतिम दर्शन करने पहुंच रहे हैं। 1956 में संभाली थी महंत की गद्दी बताते है कि बड़े महंत का जन्म कानपुर देहात के शिवली के अनूपपुर गांव में 1912 में हुआ था। उनके पिता का नाम रामलाल शुक्ला था। उनके तीन भाई और थे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। बताया जाता है कि वर्ष 1927 में वह पनकी मंदिर के तत्कालीन महंत गंगा दास जी की शरण में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने 1956 में मुख्य महंत की गद्दी संभाल ली थी। बताते हैं कि आज सुबह 88 साल की उ...
कानपुरः STF और पुलिस ने पकड़ी दो कंटेनर शराब, इस बंदी वाले राज्य में तस्करी की थी तैयारी..

कानपुरः STF और पुलिस ने पकड़ी दो कंटेनर शराब, इस बंदी वाले राज्य में तस्करी की थी तैयारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एसटीएफ टीम की मदद से कानपुर के महाराजपुर थाने के पुलिस ने कंटेनर में लदी हुई शराब बरामद की हैं। इतनी बड़ी मात्रा में पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है। बताते हैं कि यह शराब हरियाणा से अवैध रूप से तस्करी करके लाई जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही एसटीएफ ने कानपुर के महाराजगंज थाना पुलिस को सतर्क किया। इसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। बताते हैं काफी वाहनों की तलाश होने के बाद ये दोनों कंटेनर पकड़े गए। लाखों में कीमत, एक गिरफ्तार बताया जाता है कि एसटीएफ के साथ मिलकर हाइवे पर महाराजपुर थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू की। सैंकड़ों वाहनों के निकलने पर पुलिस को दो कंटेनर पकड़ में आए। ये भी पढ़ेंः लाॅकडाउन में गोलमालः हैंडपंप से निकल रही थी शराब, पुलिस ने खोला राज इनमें सैंकड़ों शराब की बातलें मिलीं। इस दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि ए...
औरैया में सांड से टकराई मालगाड़ी, गार्ड का डिब्बा पटरी से उतरा

औरैया में सांड से टकराई मालगाड़ी, गार्ड का डिब्बा पटरी से उतरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः औरैया जिले में फफूंद रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की एक सांड से टक्कर हो गई। इसके बाद माल गाड़ी का गार्ड वाला डिब्बा पटरी से उतर गया। अच्छी बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, यातायात जरूर पांच घंटे के लिए बाधित हो गया। बताते चलें कि इस वक्त लाॅकडाउन के कारण यात्री गाड़ियां बंद हैं और सिर्फ कुछ विशेष ट्रेनें और माल गाड़ियां ही चल रही हैं। 5 घंटे ट्रैक दुरुस्त करने में जुटा रहा विभाग इस हादसे के बाद 5 घंटे तक रेलवे का तकनीकि विभाग ट्रेन के डिब्बे को पटरी पर लाने का प्रयास करता रहा। तब जाकर ट्रेन को वहां हटा जा सका। रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि आज शनिवार तड़के सुबह करीब साढ़े 3 बजे के आसपास एक माल गाड़ी फफूंद रेलवे स्टेशन के पास सांड से टकरा गई। इसके बाद ट्रेन के गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया। ये भी पढ़ेंः दुखदः औरंगाबाद में ट्रेन ने 17 मजदूरों क...