Tuesday, August 18सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

दुखद : IPS अधिकारी दीपक रतन का हार्ट अटैक से निधन

दुखद : IPS अधिकारी दीपक रतन का हार्ट अटैक से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आईपीएस अधिकारी दीपक रतन का सोमवार को असामयिक निधन हो गया। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक इस समय सीआरपीएफ में आईजी के पद पर तैनात थे। उनके निधन की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री रतन की पोस्टिंग नॉर्थ सेक्टर में आईजी एडमिन के तौर पर थी। केंद्र प्रतिनियुक्त पर थे इस समय वह मूलरूप से मध्यप्रदेश के भोपाल शहर के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी बैचमेट आईएएस अधिकारी कामिनी चौहान से शादी की थी। दोनों इस समय केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। बताते हैं कि सोमवार शाम उनको सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : Video : कानपुर में कुछ देर पहले लूट एंड शूट की वारदात से हड़कंप, थाने के पास व्यापारी को गोली मारकर लाखों की लूट  ...
कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार ! कांग्रेसियों में जश्न..

कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार ! कांग्रेसियों में जश्न..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : कर्नाटक विधासभा चुनाव के शुरूआती रुझान में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत रही है। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में 114 सीटों पर इस वक्त आगे है। वहीं बीजेपी 74 और जेडीएस 30 सीटों पर आगे है। कांग्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है। कांग्रेसी मना रहे जश्न माना जा रहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। बताते हैं कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ता जश्न भी मना रहा है। मिठाई बांटने के साथ ही बजरंगबली की फोटो को नमन करते हुए मिठाईं खिला रहे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : दूसरे चरण में 53 % वोटिंग, किस जिले में कितना पड़ा वोट, पढ़िए ! तुलनात्मक सूची  ये भी पढ़ें : ट्रांसपोर्टर की बेटी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों वसूले, अब जेल की..  ...
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों के साथ देखी “द केरल स्टोरी”

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों के साथ देखी “द केरल स्टोरी”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखी। सीएम योगी के साथ मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे। बताते चलें कि द केरल स्टोरी को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह फिल्म केरल में हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण विषय पर बनी है। फिल्म के विषय को लेकर देशभर में विवाद चल रहा है। सीएम योगी का मंत्रियों के साथ इस फिल्म को देखने का कार्यक्रम पहले ही तय हो चुका था। लोकभवन में हुआ फिल्म का प्रदर्शन एमपी और यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूपी-एमपी में टैक्स फ्री हो चुकी फिल्म आज मुख्यमंत्री योगी के साथ फिल्म देखने वालों में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्...
UP : चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ शराब के पैग बनाए, फोटो वायरल होने पर दरोगा सस्पेंड-आरोपी गिरफ्तार

UP : चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ शराब के पैग बनाए, फोटो वायरल होने पर दरोगा सस्पेंड-आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के सहारनपुर में चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठककर व्यक्ति ने शराब के पैग बनाए। इसका फोटो वायरल होने पर प्रकरण अधिकारियों के संज्ञान में आया। यह मामला सहारनपुर के थाना मंडी कोतवाली की खाता खेड़ी चौकी का है। चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठा एक व्यक्ति शराब का पैग बना रहा है। आसपास दूसरी बोतलें और नमकीन के पैकेट रखे हैं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो विभाग में खलबली मच गई। चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया। फोटो में दिख रहे दाड़ी वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी ने एएसपी को इसकी जांच सौंपी है। फोटो वायरल होने पर महकमे में खलबली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ। इसमें दाढ़ी वाला एक व्यक्ति कोतवाली थाना मंडी की खाताखेड़ी चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर शराब के पैग बना रहा है। फोटो वायरल होने पर अधिकार...
यूपी निकाय : दूसरे चरण में 53 % वोटिंग, किस जिले में कितना पड़ा वोट, पढ़िए ! तुलनात्मक सूची

यूपी निकाय : दूसरे चरण में 53 % वोटिंग, किस जिले में कितना पड़ा वोट, पढ़िए ! तुलनात्मक सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, मुरादाबाद, हमीरपुर
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज 38 जिलों में वोटिंग हुई। सभी जिलों में कुल 53 प्रतिशत मतदान हुआ है। 9 मंडलों के 38 जिलों में शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान कानपुर नगर जिल में हुआ। वहीं सबसे कम मतदान कानपुर देहात जिले में हुआ। इसके साथ ही दूसरे चरण में कुल 39146 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटियों में बंद हो गया। कौन जीता और कौन हारा, इसका फैसला 13 मई को होने वाली मतगणना में होगा। शुरू में धीमी रही रफ्तार हालांकि, दूसरे चरण के मतदान की शुरुआत शुरू में धीमी रफ्तार से हुई। सुबह 9 बजे तक प्रदेश में कुल मतदान मात्र 9.41 प्रतिशत ही हुआ। 11 बजे तक मतदान का 11 प्रतिशत हो गया। फिर 3 बजे तक 40.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बताते चलें कि आखिरी चरण में 7 महापौर, 581 पार्षद और 95 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों समेत 2520 नगर पालिका परिषद सदस्यों के अलावा 267 नगर पंचायत ...
ट्रांसपोर्टर की बेटी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों वसूले, अब जेल की..

ट्रांसपोर्टर की बेटी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों वसूले, अब जेल की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक नाबालिग लड़की को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता एक ट्रांसपोर्टर की बेटी है और नाबालिग है। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सैलून चलाता है। पुलिस उसे जेल भेज रही है। पीड़िता के पिता ने थाने में लिखाई रिपोर्ट जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। आरोप है कि उनकी 13 साल की बेटी 9वीं की छात्रा है। बेटी कुछ माह से गुमशुम रहती थी। साथ ही घर से रुपए भी गायब हो रहे थे। इसलिए माता-पिता ने बेटी से इस बारे में जानकारी की। रोते हुए बेटी ने उन्हें जो कुछ बताया, उससे परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, नगदी.. पीड़ित लड़की ने परि...
यूपी निकाय चुनाव : बांदा-कानपुर समेत दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी

यूपी निकाय चुनाव : बांदा-कानपुर समेत दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदा : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा-कानपुर समेत 38 जिलों में मतदान जारी है। मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। इस चरण में कुल 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों के लिए 39146 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज इन सभी का भाग्य मतपेटियों और ईवीएम में बंद हो जाएगा।  मतदान के लिए सुरक्षा के भी काफी सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। इन जिलों में हो रहा मतदान मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया में वोटिंग चल रही है। इसी तरह कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बारा...
Video : कानपुर में कुछ देर पहले लूट एंड शूट की वारदात से हड़कंप, थाने के पास व्यापारी को गोली मारकर लाखों की लूट

Video : कानपुर में कुछ देर पहले लूट एंड शूट की वारदात से हड़कंप, थाने के पास व्यापारी को गोली मारकर लाखों की लूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण से चंद घंटों पहले कानपुर में थाने के पास आज रात लूट एंड शूट की वारदात ने दहशत फैला दी। कानपुर में जब चुनावी तैयारियों के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। इसी बीच बदमाशों ने लूट की इस वारदात को एक व्यापारी को गोली मारकर अंजाम दिया। फिल्मी स्टाइल में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। अस्पताल में व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौके पर पहुंचे चकेरी थाने के पास अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने लोहा व्यापारी संजय गौड़ को लूट लिया। बदमाशों ने लोहा व्यापारी से 7 लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी को गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लतपत होकर नीचे गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें गंभीर हालत में उठाकर पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को...
यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान

यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी नगर निकाय चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार आज मंगलवार शाम 6 बजे थम गया। सभी राजनीतिक दलों प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक डाली है। इसके साथ ही चुनाव प्रेक्षकों ने भी जिलों में जाकर कमान संभाल ली है। बताते चलें कि यूपी में नगर निकाय चुनाव का दूसरे चरण 11 मई को है। यह चुनाव 7 नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्डों पर होगा। इतने मतदाता डालेंगे वोट साथ ही 95 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, 2551 सदस्य नगर पालिका परिषद वार्ड, 268 अध्यक्ष नगर पंचायत एवं 3495 सदस्य नगर पंचायत पद के लिए मतदान होगा। इस तरह कुल 370 निकायों एवं 6636 वार्डों में 7006 पदों पर यह निर्वाचन होना है। इस चरण में 1,92,32,004 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?   इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,02,16,992 और महिला मतदाताओं की सं...
यह है आज का CM Yogi का बांदा-कानपुर और चित्रकूट का पूरा कार्यक्रम..

यह है आज का CM Yogi का बांदा-कानपुर और चित्रकूट का पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
आशा सिंह, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 9 मई मंगलवार को बांदा आ रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी कानपुर पहुंचेंगे। कानपुर में सीएम योगी का हेलीकाप्टर 11:05 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से कार से मुख्यमंत्री योगी कामर्शियल मैदान किदवई नगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 12:15 तक जनसभा स्थल पर रहने के उपरांत सीएम योगी बांदा के लिए रवाना होंगे। कानपुर से बांदा के लिए उड़ान भरेगा सीएम का हेलीकाप्टर कानपुर के रेलवे मैदान निराला नगर पर बने हेलीपैड से मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 12:25 बजे बांदा के लिए उड़ान भरेगा। बांदा में पंडित जेएन कालेज मैदान में बने हेलीपैड पर ठीक 1 बजे उतरेगा। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बस पलटने से 20 यात्री घायल, सभी जिला अस्पताल में.. वहां से मुख्यमंत्री योगी कार से महाराणा प्रताप चौराहा पहुंचेंगे। वहां महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर उनकी प्रति...