Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

UP : आईपीएस मणिलाल पाटीदार बर्खास्त

UP : absconding SP Manilal Patidar rewarded 50 thousand, search fast

आशा सिंह, लखनऊ : बुंदेलखंड के महोबा में खनन कारोबारी की मौत के मामले में आरोपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार को केंद्र सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। पाटीदार इस समय जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ महोबा के एसपी रहते हुए खनन कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे।

महोबा के कारोबारी की मौत के मामले में आरोपी

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर 7 सितंबर 2020 को वायरल भी हुआ था। इसके दो दिन बाद ही इंद्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पाटीदार समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

पाटीदार ने15 अक्टूबर 2022 को किया था सरेंडर

अब 2014 बैच के आईपीएस मणिलाल पाटीदार को बर्खास्त कर दिया गया है। एसआईटी जांच में तत्कालीन एसपी पाटीदार और अन्य पुलिसकर्मी दोषी ठहराए गए थे। मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला सहित 4 सिपाहियों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। इससे पहले दो साल तक फरार रहने के बाद पाटीदार ने 15 अक्टूबर 2022 को लखनऊ की अदालत में समर्पण किया था। पाटीदार पर 1 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें : Lucknow : फरार IPS मणिलाल पाटीदार का सरेंडर, 1 लाख था ईनाम, पढ़िए ! पूरा मामला..