Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

chandrayaan-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास

chandrayaan-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भारत के chandrayaan 3 की सफल लैंडिंग चांद पर हो गई है। अब चांद पर तिरंगा लहरा चुका है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के साथ ही भारत दुनिया का ऐसा चौथा देश बन गया है। बताते हैं कि इसरो (ISRO) के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की करीब चार साल की मेहनत रंग लाई है। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडिंग.. चंद्रयान-3 ने आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर साॅफ्ट लैंडिंग की। बता दें कि दुनिया में अबतक चांद पर सिर्फ तीन देश ही सफलतापूर्वक लैंडिंग कर पाए हैं। उनमें रूस, अमेरिका और चीन शामिल हैं। अब भारत भी इस क्लब में शामिल होकर चौथा देश बन गया है। इतना ही नहीं भारत दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग करने वाला दुनियाभर का पहला देश है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के वैज्ञानिकों की मेहनत ने बड़ा इतिहास रचा है। ये भी पढ़ें : Chandrayaan-3 ...
Lucknow : 25 लाख युवाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन, पढ़िए ! यूपी कैबिनेट के ये बड़े फैसले..

Lucknow : 25 लाख युवाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन, पढ़िए ! यूपी कैबिनेट के ये बड़े फैसले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी सरकार कैबिनेट ने कई बड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगाई है। युवाओं को हाइटेक बनाने के लिए 25 लाख स्मार्टफोन मुफ्त देने का फैसला लिया है। स्मार्टफोन की खरीद पर सरकार 3600 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसका मंत्रिमंडल ने अनुमोदन किया। यह योजना पांच साल के लिए लागू है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत योगी सरकार यह काम करने जा रही है। ऐसे युवाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन स्मार्ट फोन स्नातक, स्नाकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास के अलावा विभिन्न शिक्षण व प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लाभार्थी युवाओं को मिलेंगे। प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (उच्च शिक्षा) को मंजूरी मिली है। ये भी पढ़ें : Lucknow : पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति को जेल, पत्नी पर चढ़ा रहा था गाड़ी, पढ़िए पूरी खबर.. गुलामी की कड़वी यादें ताजा करने वाले अंग्रे...
UP : प्रधान के घर में घुसे चोर, ग्रामीणों की पिटाई से एक की मौत

UP : प्रधान के घर में घुसे चोर, ग्रामीणों की पिटाई से एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। एक ग्राम प्रधान के घर में चोरी के लिए घुसे दो चोरों को गांव के लोगों ने घेर लिया। एक पकड़ा गया, जिसे ग्रामीणों ने इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरा चोर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्रामीण चोरों को डंडों से बेहरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई जानकारी के अनुसार थाना रामपुर मथुरा के ग्राम मुकटिया गांव के प्रधान अखिलेश के घर में बीती रात दो चोर घुस गए। चोरों की खटपट से घर के लोग जाग गए। लोगों ने चोरों को ललकारते हुए दौड़ाया। बताते हैं चोर गांव के बाहर गन्ने के खेत में जा घुसे। ग्रामीणों ने घेर लिया। इसके बाद एक पकड़ में आ गय...
Lucknow : अभिनेता रजनीकांत और राजा भईया की मुलाकात, अभिनेता को दी ये भेंट..

Lucknow : अभिनेता रजनीकांत और राजा भईया की मुलाकात, अभिनेता को दी ये भेंट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रामलला के दर्शन करने अयोध्या आए फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने राजा भइया से भी मुलाकात की। राजनेताओं से मुलाकात के साथ ही अभिनेता रजनीकांत आध्यात्मिक पर्यटन कर रहे हैं। सोमवार को रजनीकांत ने लखनऊ में जनसत्ता दल के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से भी मुलाकात की। राजा भैय्या ने ट्वीटर पर शेयर कीं फोटोज राजा भैया ने महान अभिनेता से मुलाकात की तस्वीर ट्वीटर पर साझा की हैं। साथ ही लिखा है कि उन्हें रामायण में 'थलाइवा' का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। ये भी पढ़ें : अयोध्या : रामलला के दरबार में सुपरस्टार रजनीकांत, नजर आए भावुक.. राजा भइया ने लिखा कि वे (रजनीकांत) देश के सबसे बड़े महानायक हैं, फिल्म जगत में ही नहीं अध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में भी वे उन्नत अवस्था में हैं। लिखा कि उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति, दिनकर जी की रश्मिरथी और गोमुख का गंगाजल स...
अयोध्या : रामलला के दरबार में सुपरस्टार रजनीकांत, नजर आए भावुक..

अयोध्या : रामलला के दरबार में सुपरस्टार रजनीकांत, नजर आए भावुक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को अपनी पत्नी लता के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। भारतीय फिल्मी जगत के महान कलाकार रजनीकांत ने पत्नी समेत सबसे पहले हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पहुंचे। वहां रामलला की पूजा-अर्चना की। सजल नयनों से रामलला की दिव्य छवि को निहारा गर्भगृह के सम्मुख आते ही सुपरस्टार रजनीकांत भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने सजल नयनों से कुछ पलों तक रामलला की दिव्य छवि को निहारा। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं, अयोध्या आने की इच्छा पूरी हुई। मंदिर बनने के बाद अगर रामलला ने चाहा तो फिर से आऊंगा। पुजारियों ने उन्हें चरणामृत और प्रसाद भी दिया। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में फोटो भी खिंचवाईं। लखनऊ में सीएम योगी से मिले थे अभिनेता रजनीकांत इससे पहले अभिनेता रजनीकांत ने लखनऊ में सीएम योग...
सीतापुर : दिवंगत सैन्यकर्मी की पत्नी से 30 हजार घूस लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

सीतापुर : दिवंगत सैन्यकर्मी की पत्नी से 30 हजार घूस लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर के मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में तैनात एक बाबू को विजलेंस टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। शनिवार को विजलेंस टीम ने बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बाबू का नाम सहायक लिपिक रमेशचंद्र चौधरी है। वह एक दिवंगत सैन्यकर्मी की पत्नी से पेंशन भेजने के बदले में 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। पैसे देने में असमर्थ सैन्यकर्मी की पत्नी इसकी शिकायत विजलेंस के बाबू से की। इसके बाद विजलेंस ने पूरा जाल बिछाया। फिर बाबू को रिश्वेत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। ये भी पढ़ें : Lucknow : युवती की अश्लील फोटो वायरल, भोजपुरी सिंगर निशा समेत 3 पर FIR..  ...
कानपुर पुलिस कमिश्नर समेत 9 IPS के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

कानपुर पुलिस कमिश्नर समेत 9 IPS के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : IPS Transfer यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर समेत 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं आईपीएस मोहित अग्रवाल को एडीजी एटीएस बना दिया गया है। अबतक वह एडीजी तकनीकी सेवाएं थे। पढ़िए पूरी तबादला सूची आगरा के एडीजी आगरा जोन को भी बदल दिया गया है। शासन ने शनिवार दोपहर आईपीएस तबादलों की यह सूची जारी की है। एडीजी एटीएस का भी तबादला कर दिया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। ये भी पढ़ें : UP : गाड़ियों पर ब्राह्मण-राजपूत, जाट-गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं, CM Yogi के सख्त निर्देश  ...
UP : गाड़ियों पर ब्राह्मण-राजपूत, जाट-गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं, CM Yogi के सख्त निर्देश

UP : गाड़ियों पर ब्राह्मण-राजपूत, जाट-गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं, CM Yogi के सख्त निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में गाड़ियों पर ब्राह्मण-राजपूत, जाट और गुर्जर लिखने वालों की अब खैर नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लिया। सीएम योगी ने कहा कि छोटी-छीटी घटनाएं हीं आगे चलकर बड़ी बन जाती हैं। वाराणसी में CM Yogi ने दिए अफसरों को निर्देश दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे हैं। सीएम योगी ने समीक्षा की। इस दौरान कहा कि चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए। कार या बाइक पर ब्राह्मण, जाट, राजपूत, गुर्जर लिखने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाए। ये भी पढ़ें : Politics : दोपहर तक AAP के नेता, शाम को BJP उम्मीदवार, डाॅक्टर ने सुबह दिया इस्तीफा-शाम को कैंडिडेट.. सीएम ने कहा कि निर्माणाधीन वि...
Politics : दोपहर तक AAP के नेता, शाम को BJP उम्मीदवार, डाॅक्टर ने सुबह दिया इस्तीफा-शाम को कैंडिडेट..

Politics : दोपहर तक AAP के नेता, शाम को BJP उम्मीदवार, डाॅक्टर ने सुबह दिया इस्तीफा-शाम को कैंडिडेट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
लखनऊ, पाॅलिटिकल डेस्क : लोकसभा चुनाव 2024 आते-आते कई चौंकाने वाले राजनीतिक घटनाक्रम भी सामने आने लगे हैं। खासकर नेताओं के दल बदलने के मामले। कुछ नेता तो इतनी तेजी से पाला बदल रहे हैं कि उनके समर्थक भी हैरान रह जाते हैं कि सुबह क्या नारा लगाना था और अब क्या? ऐसे ही एक नेता जी आजकल खूब चर्चा में हैं। दरअस, दोपहर तक ये जनाब आम आदमी पार्टी यानी AAP के नेता थे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले रौचक मामला शाम होते-होते बीजेपी के हो गए। इतना ही नहीं भाजपा की विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में नाम भी घोषित हो गया। चार घंटे में राजनीतिक घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि हर कोई हैरान रह गया। यह पूरा मामला मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने गुरुवार शाम को 39 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इन 39 में 2 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके नामों की सबसे ज्यादा चर्च...
Lucknow : युवती की अश्लील फोटो वायरल, भोजपुरी सिंगर निशा समेत 3 पर FIR..

Lucknow : युवती की अश्लील फोटो वायरल, भोजपुरी सिंगर निशा समेत 3 पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक युवती की अश्लील फोटोज वायरल हो गई हैं। इस मामले में भोजपुरी गायिका निशा पांडेय और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस युवती का आरोप है कि निशा ने अपने कुछ साथियों की मदद से उनकी अश्लील फोटोज को वायरल किया है। उधर, मामले में इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि युवती की शिकायत मिली है। निशा उसके साथी अनुराग सिंह और रीना द्विवेदी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। बताते हैं कि कुछ फोटोज को एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। इनपर काफी अश्लील कमेंट्स भी आ रहे हैं। ये भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू https://samarneetinews.com/bhojpuri-actress-suman-arrested-in-high-profile-sex-racket-many-models-rescue/...