Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

ऐतिहासिक : सुप्रीम कोर्ट की इलेक्टोरल बांड पर तत्काल रोक, पढ़ें ! चुनावी चंदे से जुड़ी यह बड़ी खबर

ऐतिहासिक : सुप्रीम कोर्ट की इलेक्टोरल बांड पर तत्काल रोक, पढ़ें ! चुनावी चंदे से जुड़ी यह बड़ी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : इलेक्टोरल बांड स्कीम, यानी चुनावी चंदा। इसके लेकर दायर याचिकाओं की सुनवाई के बाद देश की सर्वोच्च अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चुनावी चंदे वाली इलेक्टोरल बांड स्कीम पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बांड योजना को रद्द करते हुए कहा है कि "काले धन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सूचना के अधिकार का उल्लंघन उचित नहीं। चुनावी बांड योजना सूचना के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा है कि राजनीतिक दलों के द्वारा फंडिंग की जानकारी उजागर न करना उद्देश्य के विपरीत है।" SBI को 31 मार्च तक अबतक के योगदान का विवरण बताने के निर्देश इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बांड को तत्काल रोकने के आदेश दिए हैं। साथ ही निर्देश दिए हैं कि स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) चुनावी बांड के माध्यम से अबतक हुए योगदान के सभी...
Weather : पूरे यूपी में छाए बादल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले भी..

Weather : पूरे यूपी में छाए बादल, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश की खबरें भी आ रही हैं। मंगलवार को भी प्रदेश में जगह-जगह बारिश हुई। बादल छाए रहे और तेज हवाओं के बीच ओले भी गिरे। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रयागराज और चित्रकूट-बांदा में ओलावृष्टि दर्ज हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार की तरह बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। साथ ही ओले गिरने के साथ वज्रपात भी हो सकता है। ये भी पढ़ें : IPS Transfers : दो ADG जोन समेत 8 IPS के तबादले, पीयूष मोर्डिया बने एडीजी वाराणसी आंचलिक मौसम विज्ञान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि प्रयागराज में 28 मिमी., भदोही में 15, गौतमबुद्धनगर...
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर ऐतिहासिक मूर्तियों का किया दर्शन-पूजन

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर ऐतिहासिक मूर्तियों का किया दर्शन-पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद ज्ञानवापी भी पहुंचे। व्यासजी के तहखाने के झांकी दर्शन किए। वहां विराजमान देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद सीएम योगी ने तहखाने के सामने विराजमान नंदी को भी प्रणाम किया। व्यास जी के तहखाने में विराजमान देवी-देवताओं का दर्शन-पूजन दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी के प्रस्तावित दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी वहां पहुंचे हैं। सीएम योगी ने शाम को सर्किट हाउस में विभिन्न योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की। पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पहले लिया तैयारियों का जायजा सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर गए। वहां बाबा कालभरैव की आरती की। फिर श्...
IPS Transfers : दो ADG जोन समेत 8 IPS के तबादले, पीयूष मोर्डिया बने एडीजी वाराणसी

IPS Transfers : दो ADG जोन समेत 8 IPS के तबादले, पीयूष मोर्डिया बने एडीजी वाराणसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : IPS Transfer in UP यूपी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़े अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में एडीजी जोन लखनऊ और वाराणसी को भी बदला गया है। कुल 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एडीजी लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया को एडीजी वाराणसी जोन के पद पर तैनाती दी गई है। बताते चलें कि अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूरी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संबंधित व्यवस्था आईपीएस पीयूष मोर्डिया ने ही संभाली थी। इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले नाम - मौजूदा तैनाती - नई तैनाती  राम कुमार - एडीजी वाराणसी जोन - एडीजी मानवाधिकार। पीयूष मोर्डिया - एडीजी लखनऊ जोन - एडीजी वाराणसी जोन। अमरेंद्र कुमार सेंगर - एडीजी प्रतीक्षारत - एडीजी लखनऊ जोन। नीलाब्जा चौधरी - संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) कानपुर - आईडी (प्रोवि...
हैवान टीचर : कानपुर में होमवर्क न करने पर कक्षा-5 के छात्र को बेरहमी से पीटा, FIR..

हैवान टीचर : कानपुर में होमवर्क न करने पर कक्षा-5 के छात्र को बेरहमी से पीटा, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : निजी स्कूलों में बच्चों की पिटाई के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कानपुर में कैंट स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 5वीं के छात्र के होम वर्क न करने पर कंप्यूटर टीचर ने उसे बेरहमी से पीटा। छात्र के कान से खून निकलने लगा, उसकी तबियत बिगड़ गई। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उधर, प्रबंधन ने अपना पल्ला झाड़ते हुए टीचर को स्कूल से निकाल दिया। आरोपी टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कैंट इलाके में स्थित स्कूल में घटना जानकारी के अनुसरा बेकनगंज के दादा मियां के रहने वाले मो. फैसल अकील का बेटा अब्दुल्ला फैसल (11) कैंट इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है। बताते हैं कि कंप्यूटर शिक्षक विक्रांत थॉमस ने शुक्रवार को होम वर्क पूरा न करने पर बच्चे को बुरी तरह से पीटा। ये भी पढ़ें : MuzaffarNagar- शिक्षिका की क्रूरता : पहाड़ा न सुनाने पर यूकेजी छ...
UP : यूपी ATS के ASP राहलु श्रीवास्तव सस्पेंड, रेप का लगा है आरोप

UP : यूपी ATS के ASP राहलु श्रीवास्तव सस्पेंड, रेप का लगा है आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एटीएस के एएसपी राहुल श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर दुष्कर्म का आरोप है। एडिशनल एसपी के खिलाफ लगे आरोपों के बाद विभागीय जांच के भी आदेश हुए हैं। बताते चलें कि गोमतीनगर थाने में 5 जनवरी की रात यूपी पुलिस के सोशल मीडिया प्रभारी एएसपी राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ एक छात्रा ने दुष्कर्म और गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा लिखाया था। छात्रा ने लगाए हैं ये आरोप छात्रा का आरोप था कि सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करवाने के नाम पर एएसपी ने उसे होटल में बुलाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो क्लिक करते हुए ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। यह भी आरोप है कि अप्रैल 2023 में जब वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करवा दिया। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए एएसपी को निलंबित कर दिया है। हालांकि, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। संबंधित मुख्य खबर भ...
Ayodhya : प्रभु राम के दर्शन को सीएम योगी मंत्री-विधायकों संग पहुंचे अयोध्या

Ayodhya : प्रभु राम के दर्शन को सीएम योगी मंत्री-विधायकों संग पहुंचे अयोध्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या : यूपी की पूरी सरकार आज प्रभु श्री राम के दर्शन को अयोध्या पहुंची। रामलला के दर्शनों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के मंत्रियों और विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे। आज रविवार को सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर सपा को छोड़ लगभग बाकी सभी राजनीतिक दलों के विधायक और सरकार के मंत्री-विधायक रामलला के दरबार पहुंचकर दर्शन किए। सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में सीएम योगी, विधानसभा अध्यक्ष महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि ने भगवान राम का गुणगान किया। इस दौरान अयोध्या की पूरी चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। सुरक्षा व्यवस्था खुद डीजीपी प्रशांत कुमार ने संभाली। गृह सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।...
अमरोहा : सराफ बाप-बेटी हत्या कांड का खुलासा, इकलौता बेटा ही कातिल, यह वजह..

अमरोहा : सराफ बाप-बेटी हत्या कांड का खुलासा, इकलौता बेटा ही कातिल, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा में सराफ योगेश चंद अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा करते हुए सराफ के इकलौते बेटे इशांक गिरफ्तार कर लिया है। इशांक ने ही अपने पिता और बहन की हत्या अपने दिल्ली में रहने वाले नौकर की मदद से किया था। डबल मर्डर की यह वारदात जितना लोगों को हिला गई थी, आज उसके खुलासे ने भी सभी को चौंका दिया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने वारदात का खुलासा किया है। पिता की संपत्ति के लिए हैवान बना बेटा आरोपी इशांक अग्रवाल का कहना है कि वह अपना मकान बेचना चाहता था, लेकिन पिता इसके खिलाफ थे। वह अपनी पूरी संपत्ति अपनी इकलौती बेटी सृष्टि के नाम करना चाहते थे। इसी बात को लेकर बेटा अपने बाप की जान का दुश्मन बन बैठा। ये भी पढ़ें : यूपी में MP के बालू ट्रकों की अवैध एंट्री जारी, ADG की सख्ती, इंस्पेक्टर पर FIR भी बेकार...
यूपी के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 बजे खुलेंगे

यूपी के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 बजे खुलेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के परिषदीय विद्यालयों का समय सोमवार से बदल जाएगा। अब सोमवार 12 फरवरी से स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे। शासन ने मौसम ठीक होने के बाद यह फैसला लिया है। बताते चलें कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए 23 जनवरी से परिषदीय विद्यालयों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे हो गया था। मौसम विभाग ने 12 से जताई है बारिश की संभावना अब मौसम खुलने के साथ समय फिर बदला गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि 12 फरवरी से परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय पूर्व में तय समय यानी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 12 फरवरी के प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। ये भी पढ़ें : UPNews : ई-रिक्शा चालक ने बुजुर्ग सवारी पर हमला कर जान ली, 19 को बेटे की शादी..  ...
बरेली में बवाल, मौलाना तौकीर का भड़काऊ बयान…और भीड़ ने की अराजकता, तोड़फोड़

बरेली में बवाल, मौलाना तौकीर का भड़काऊ बयान…और भीड़ ने की अराजकता, तोड़फोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौलाना तौकीर रजा खां के भड़काऊ बयान से आज बरेली में बवाल हो गया। दरअसल, बरेली में आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर के आह्वान पर आज युवाओं की भीड़ गिरफ्तारी देने पहुंची। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच भीड़ कुछ न कर सकी तो लौटते समय अराजकता पर उतर गई। हल्द्वानी कांड का गुस्सा बरेली में फोड़ा। माहौल में मौलाना तौकीर के भड़काऊ बयान ने आग में घी का काम किया। श्यामनगर में कई दुकानों पर पथराव भीड़ ने पुराने शहर श्यामनगर में कई दुकानों पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं दूसरे समुदाय के लोगों की पिटाई भी की। चार लोगों को चोटे आने की खबर है। पुलिस की तैयारियां पहुंच काम नहीं आईं। बताते चलें कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट पहुंच गिरफ्तारी का आह्वान किया था। मौलाना तौकीर ने ...