Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : यूपी ATS के ASP राहलु श्रीवास्तव सस्पेंड, रेप का लगा है आरोप

UP Lucknow ATS ASP Rahul Srivastva booked for rape of girl student

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एटीएस के एएसपी राहुल श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर दुष्कर्म का आरोप है। एडिशनल एसपी के खिलाफ लगे आरोपों के बाद विभागीय जांच के भी आदेश हुए हैं। बताते चलें कि गोमतीनगर थाने में 5 जनवरी की रात यूपी पुलिस के सोशल मीडिया प्रभारी एएसपी राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ एक छात्रा ने दुष्कर्म और गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा लिखाया था।

छात्रा ने लगाए हैं ये आरोप

छात्रा का आरोप था कि सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करवाने के नाम पर एएसपी ने उसे होटल में बुलाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो क्लिक करते हुए ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। यह भी आरोप है कि अप्रैल 2023 में जब वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करवा दिया। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए एएसपी को निलंबित कर दिया है। हालांकि, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें : Lucknow : एटीएस ASP के खिलाफ रेप का मुकदमा, पत्नी और दोस्त भी आरोपी..