Friday, August 21सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

NCR में हाई अलर्ट: नोएडा में श्रमिकों का विस्फोटक आंदोलन..

NCR में हाई अलर्ट: नोएडा में श्रमिकों का विस्फोटक आंदोलन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन आज सोमवार को विस्फोटक हो गया। नोएडा में वेतनवृद्धि और अन्य मांगों को लेकर चल रहा श्रमिकों का आंदोलन आज तोड़फोड़ और आगजनी में बदल गया। श्रमिकों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। बताते हैं कि बीते 3-4 दिन से चल रहा शांतिपूर्ण धरना आज बवाल में बदल गया। श्रमिकों ने फैक्ट्रियों पर पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियां भी पलट दी। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मुख्यमंत्री ने गठित की हाई लेवल कमेटी स्थिति को देखते हुए पूरे एनसीआर में हाईअलर्ट जारी किया गया है। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण खुद स्थिति पर पूरी नजर रख रहे हैं। सोशल मीडिया के 50 से ज्यादा संदिग्ध एकाउंट भी पहचाने गए हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में 12 IPS के तबादले, जालौन-मेरठ और प्रतापगढ़ में नए एएसपी बताते हैं कि फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिको...
मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांसें

मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया है। गायिका आशा भोंसले ने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। बताते चलें कि शनिवार (11 अप्रैल) को आशा भोंसले को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां आज महान गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में थीं भर्ती ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। बताते हैं कि आशा भोसले फेफड़ों की बीमारी और उम्र संबंधी समस्याओं से बीमार थीं। ये भी पढ़ें: नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत महाराष्ट्र के संस्कृति मामलों के मंत्री आशीष शेलार का कहना है कि आशा भोंसले का अंतिम संस्कार सोमवार (13 अप्रैल) को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में हो...
मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल

मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मथुरा के वृंदावन में आज बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना नदी में शुक्रवार दोपहर को श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट पलट गई। इस मोटर वोट पर 25 से 30 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग लापता हैं। वहीं 12 लोग घायल हैं। सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया जानकारी के अनुसार, 25 से 30 श्रद्धालु श्रृंगार घाट से मोटर वोट में बैठे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोटर वोट अचानक असंतुलित होकर पलट गई। ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी.. डीआईजी शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, एसपी सिटी राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में अभी मृतकों के नामों की पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतक पंजाब के मोंगा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। ये भी पढ़ें: यूपी में ...
ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!

ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा जांच में नाबालिग निकली है। वायरल गर्ल मोनालिसा के नाबालिग होने बात आयोग की जांच में सामने आई है। पता चला है कि शादी के समय वायरल गर्ल की ज्यादा उम्र बताकर फरमान खान ने उससे शादी की। मध्यप्रदेश में पुलिस ने मोनालिसा के पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आयोग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। दरअसल, राष्ट्रीय जनजाति आयोग की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र सिर्फ 16 वर्ष 2 महीने थी। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में मामले की जांच हुई है। कहा जा रहा है कि इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ये भी पढ़ें: Bol...
अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार में बड़ा उछाल-सेंसेक्स 2615 ऊपर

अमेरिका-ईरान युद्धविराम से शेयर बाजार में बड़ा उछाल-सेंसेक्स 2615 ऊपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: US-Iran ceasefire: अमेरिका-ईरान में युद्ध विराम से आज (8 अप्रैल) भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में जबरदस्त उछाल आया है। आज बुधवार (8 अप्रैल) को सेंसेक्स (Sensex) 2615 अंक ऊपर पहुंच गया। वहीं निफ्टी (Nifty) 23800 पार चला गया। बीते कई दिनों की शेयर बाजार की सुस्ती गायब हो गई है। Nifty भी 23800 के पार पहुंचा दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा से पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में तेजी आई है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार (India Stock Market) में भी देखने को मिला है। ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट से भी निवेशकों के रुख पर पॉजिटिव असर हुआ है। इसका बाजार को बड़ा Support मिला है। इसके अलावा इंडेक्स हैवी, HDFC Banda, ICICI Bank, L&T और Reliance Industries...
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का आज बुधवार को निधन हो गया। 94 वर्ष की पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन नोएडा के मेट्रो अस्पताल में बुधवार सुबह हुआ है। पूर्व मंत्री के दामाद रजीउर रहमान किदवई का कहना है कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभाग संभाले उन्होंने बताया कि निजामुद्दीन के कब्रिस्तान में शाम करीब 5 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। बताते चलें कि किदवई पूर्व केंद्रीय मंत्री रही हैं। वह कांग्रेस की कद्दावर नेता रही हैं। ये भी पढ़ें: यूपी में भीषण तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर.. उन्होंने राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभागों को संभाला था। कई बार लोकसभा ही नहीं राज्यसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी...
Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम 

Post Office Scheme: पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! 5 लाख निवेश पर हर महीने गारंटीड इनकम 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: Post Office Scheme: अगर पति-पत्नी मिलकर सुरक्षित निवेश से हर महीने नियमित आय चाहते हैं। तब दोनों पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) में निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस MIS यानी मंथली इनकम स्कीम से हर महीने उन्हें फिक्स इनकम मिलना शुरू हो जाएगी। दरअसल, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम सुरक्षित विकल्प है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में रिस्क की गुंजाइश नहीं है। 5 लाख जमा करने पर इतनी आमदनी.. अगर पति-पत्नी इस स्कीम में 5 लाख निवेश करते हैं। तब मौजूदा 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज की दर से उन्हें हर महीने लगभग 3,083 रुपए की इनकम होगी। यह रकम हर माह पूरे 5 साल तक पति-पत्नी को मिलती रहेगी। स्कीम में निवेश की लीमिट और शर्तें.. इस पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post Office Scheme) में कम से कम 1000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है। रकम 1000 के मल्टीपल में ही जमा करनी हो...
Airtel ने रचा इतिहास! 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया में नंबर-2 बना

Airtel ने रचा इतिहास! 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया में नंबर-2 बना

Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने इतिहास रचा है। एयरटेल ने वैश्विक बाजारों में ग्राहकों की संख्या 65 करोड़ कर ली है। अब एयरटेल ग्राहकों के हिसाब से दुनिया (World) में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं चाइना मोबाइल (China Mobile) दुनिया में नंबर-वन है। वहीं रिलायंस Jio नंबर-3 पर आ गई है। दुनियाभर में 65 करोड़ हुए ग्राहक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील मित्तल प्रवर्तित इस कंपनी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। बताते चलें कि कंपनी का परिचालन भारत (India) और अफ्रीका (Africa) तक में फैला है। ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा इस उपलब्धि पर भारती एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल का कहना है कि 65 करोड़ ग्राहकों की यह उपलब्धि हमारे लिए एक जिम्मेदारी है। हम ह...
शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी..

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार मच गया। निफ्टी (Nifty) 488.20 अंक गिरकर 22,331.40 पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 1,635.67 अंक टूटकर 71,947.55 पर बंद हुआ। शेयर बाजार (Stock Market) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के बाद सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हुई। बेंचमार्क इंडेक्स नीचे पहुंचकर बंद हुए। बाजार में छाई बिकवाली दरअसल, पूरे बाजार में बिकवाली छाई रही। सभी सेक्टर में जोरदार बिकवाली देखी गई। आज निफ्टी 488.20 अंक गिरकर 22,331.40 पर जाकर बंद हुआ। ये भी पढ़ें: शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम-ईरान-युद्ध के बीच निवेशक सतर्क वहीं सेंसेक्स 1,635.67 अंक टूटकर 71,947.55 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में बिकवाली इतनी तेज रही कि ज्यादातर शेयर लाल निशान में ही बंद हुए। सिर्फ पावर ग्रिड का शेयर ही हरे रंग में रहा। बैंकिंग सेक्टर पर ज्यादा असर बाजार ...
Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

Raymond के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: Vijaypat Sighania passes away: देश के जाने माने उद्योगपति रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया। विजयपत सिंघानिया 87 वर्ष के थे। बताते हैं कि उद्योगपति विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Sighania) ने मुंबई में अंतिम सांसें लीं। आज रविवार को विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर है। बेटे ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी विजयपत सिंघानिया के बेटे गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इसे लेकर पोस्ट की है। बताते चलें कि विजयपत सिंघानिया देश के प्रमुख उद्योगपति थे। ये भी पढ़ें: बाॅलीवुड अभिनेत्री से रेप-बड़े उद्योगपति श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ मुकदमा  उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक रेमंड ग्रुप का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने नई ऊंचाइयों को छुआ। मिल चुका है पद्मविभू...