Sunday, May 24सही समय पर सच्ची खबर...

गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर स्प्रिंट में रचा इतिहास, 10.09 सेकंड का बनाया रिकॉर्ड

Gurindervir Singh created history in 100m sprint in Ranchi
गुरिंदरवीर सिंह।

समरनीति न्यूज, डेस्क: पंजाब के धावक गुरिंदरवीर सिंह ने भारतीय एथलेटिक्स में एक नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। रांची में आयोजित 2026 एथलेटिक्स फेडरेशन कप में गुरिंदरवीर ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया। साथ ही 10.09 सेकंड में 100 मीटर दौड़ का नया राष्ट्रीय रिकार्ड बना डाला। उनकी इस जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है।

पंजाब समेत पूरे देश में खुशी की लहर

पंजाब के रहने वाले गुरिंदरवीर सिंह 100 मीटर दौड़ 10.10 सेकंड से कम समय में पूरी करने वाले पहले धावक बन गए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पंजाब समेत पूरे देश में खुशी का माहौल है।

ये भी पढ़ें: भारत: 30 दिन में 3 World Cup…भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता वर्ल्डकप2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। साथ ही इसे पंजाब के लिए गर्व मौका बताया है। उधर, गुरिंदरवीर की मां रूपिंदर कौर ने भी बेटे पर गर्व जताया है। उनके पिता कमलजीत सिंह ने कहा कि उनका बेटा 12 साल की उम्र से मेहनत कर रहा है।

भारत: 30 दिन में 3 World Cup…भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता वर्ल्डकप2025

जय हिंद! बेटियों ने रचा इतिहास-विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

शर्मनाक: इंदौर में महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से अकील ने की छेड़छाड़-गिरफ्तार