Wednesday, June 10सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा की नैना और ऋषभ देशभर में सितारा बनकर चमके, दोनों मेधावियों ने IES में बनाई शानदार जगह

बांदा की नैना और ऋषभ देशभर में सितारा बनकर चमके, दोनों मेधावियों ने IES में बनाई शानदार जगह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के दो मेधावियों ने देशभर में न सिर्फ अपने परिवार और माता-पिता का सिर ऊंचा किया है बल्कि बांदा शहर का भी नाम रोशन किया है। इन दोनों मेधावी छात्र-छात्राओं में बांदा शहर की बेटी नैना नागपाल और बेटा ऋषभ है। इन दोनों ने IES यानी इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा-2018 में शानदार स्थान बनाया है। नैना ने IES में पाई 40वीं रैंक और मेधावी ऋषण ने 48वीं रैंक  बांदा के किराना व्यवसायी राजेश नागपाल की बेटी नैना ने आईईएस परीक्षा में देशभर में 40वीं रैंक हासिल की है जबकि ऋषभ ने इसी परीक्षा में देशभर में 48वीं रैंक पाई है। मेधावी नैना के पिता किराना व्यवसायी हैं और मां रेखा पूर्ण रूप से ग्रहणी हैं। बेटी की शानदार सफलता पर दोनों माता-पिता बेहद खुश हैं और दोनों ने गले लगाकर बेटी को शाबाशी भी दी है। ये भी पढ़ेंः सोशलमीडिया से दूरी बनाकर टापर की सीढ़ी चढ़ीं मेघना बताते हैं...
चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को हार्टअटैक, झांसी में भर्ती

चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को हार्टअटैक, झांसी में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, झांसीः खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार को पहुंचे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को दिल का दौरा पड़ा है। उनको गंभीर हालत में रामराजा हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। श्री चौधरी की हालत उस समय बिगड़ी जब वह मध्यप्रदेश की निवाड़ी विधानसभा में सपा प्रत्याशी दीपक यादव के प्रचार को पहुंचे थे। बताया जाता है कि सुबह उनको सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई थी। अखिलेश यादव ने कराई एयर एंबुलेंस की व्यवस्था  उधर, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तुरंत उनका हाल-चाल लेते हुए एयर एंबुलेंस का इंतजाम कराया है। बताते हैं कि एयर एंबुलेंस से उनको मेदांता अस्पताल इलाज के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान सपा के कई बड़े नेता श्री चौधरी का तबियत जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हुए हैं। ये भी पढ़ेंः प्रयागराज में कुंभ मेले के चलते बदलेगा 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं...
प्रयागराज में कुंभ मेले के चलते बदलेगा 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल

प्रयागराज में कुंभ मेले के चलते बदलेगा 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेला के मद्देनजर यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम बदला जाएगा। 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा का घोषित कार्यक्रम फिर से परिवर्तित करके जारी किया जाएगा। इस बदलाव को लेकर सूबे के डिप्टी सीएम और माध्यमिक शिक्षा विभाग के मंत्री डा दिनेश शर्मा द्वारा एक जरूरी बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में नया कार्यक्रम तय किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने दी जानकारी, जल्द ही होगी बैठक  दरअसल, यूपी के डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा ने प्रयागराज में अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसके बाद उन्होंने बताया है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथि पर ही शुरू होगीं। लेकिन परीक्षा की उन तारीखों को बदला जाएगा जिनपर कुंभ मेले में प्रमुख स्नान पर्व पड़ेंगे। ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत परीक्षार्थियों को न हो। उन्होंने बताया कि स्नान पर्व के एक दिन पहले और एक...
बांदा में आठ दिवसीय भागवत कथा से पूर्व धूमधाम से निकली शोभायात्रा

बांदा में आठ दिवसीय भागवत कथा से पूर्व धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः श्रीराम कथा के तत्वावधान में शहर के रामलीला मैदान में होने वाली आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पहले शनिवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकली। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं। 16 तक चलेगी भागवत इस दौरान (वृंदावनधाम) कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय रोजाना दिन में दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 6:30 तक कथा सुनाएंगे। शनिवार से शुरू होने वाली कथा अब 16 नवंबर तक चलेगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां शामिल रहीं। ये भी पढ़ेंः  बांदा में सरेआम दबंगों का तांडवः हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत और घर में घुसकर मारपीट    ...
बांदा में सरेआम दबंगों का तांडवः हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत और घर में घुसकर मारपीट

बांदा में सरेआम दबंगों का तांडवः हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत और घर में घुसकर मारपीट

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शनिवार शाम शहर के मुहल्ला लोधा कुआं (नुनिया मोहाल) में दबंगों ने जमकर अराजकता फैलाई। हवाई फायरिंग करते हुए एक घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और वहां मौजूद लोगों से मारपीट की। आधा दर्जन दबंग शराब के नशे में धुत्त थे। बताया जाता है कि दबंगों को पीड़ित परिवार ने दीवाली पर घर के सामने पटाखे जलाने से मना किया था। इसी खुन्नस में आज दबंगों ने खुलआम गोलियां चलाकर मारपीट की और दहशत फैलाई। शहर के व्यस्तम इलाके में घटना   घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बताते हैं कि मुहल्ले का ही रहने वाला विकास बाल्मीकि अपने साथियों के साथ शराब के नशे में धुत्त होकर पड़ोसी राजकुमार सोनकर (26) के घर में घुस गया। उसके सभी साथी हाथों में तमंचे लिए हुए थे। ये भी पढ़ेंः सनसनीखेजः शाहजहांपुर में टाटा-अमृतसर एक्स. में सिगरेट पीने से मना करने पर महिला यात्री की हत्या इन ल...
बांदा-फतेहपुर मार्ग पर अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल, बाल-बाल बची दो की जान

बांदा-फतेहपुर मार्ग पर अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल, बाल-बाल बची दो की जान

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बांदा-फतेहपुर मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताते चलें कि बेंदाघाट निवासी राजू द्विवेदी काली मंदिर दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर अचानक एक नीलगाय उनके वाहन के सामने आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया। बांदा-फतेहपुर मार्ग पर हादसे, मामलू रूप से हुए घायल  अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे जाकर रुका। इस दौरान वाहन में सवार राजू व अन्य लोगों को चोटें आईं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं दूसरी घटना बेंदाघाट चौराहे पर हुई। वहां बाइक और टेंपो की टक्कर में दो बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः शहरों से पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले भाजपा – राजभर सूचना पकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तिंदवारी अस्पताल पहुंचाया। वह...
ऐतिहासिक कालिंजर किले में ट्रैक्टर पलटने से 6 श्रद्धालु घायल

ऐतिहासिक कालिंजर किले में ट्रैक्टर पलटने से 6 श्रद्धालु घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के ऐतिहासिक कालिंजर किले में नीलकंठ मंदिर में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में छह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग मटौंध थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। नीलकंठ दर्शन कर लौटते वक्त हादसा बताया जाता है कि करछा गांव के रहने वाले मौनिया श्रद्धालु ट्रैक्टर से गुरुवार को कालिंजर किले में स्थित नीलकंठ भगवान के दर्शन को गए थे। देर शाम वहां से लौटते वक्त किले की ढलान पर ट्रैक्टर का स्टेरिंग फेल हो गया। ये भी पढ़ेंः 5 बीघा जमीन के लिए 80 साल के वृद्ध की सोते समय गोली मारकर हत्या इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमन रही कि ट्राली नहीं पलटी। ट्रैक्टर पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।...
बांदा में भीषण हादसे में ट्रक की टक्कर से घिसटती बाइक धू-धूकर जली, चला रहे युवक के भी चीथड़े उड़े

बांदा में भीषण हादसे में ट्रक की टक्कर से घिसटती बाइक धू-धूकर जली, चला रहे युवक के भी चीथड़े उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक ह्रदय विदारक हादसे में एक युवक के चीथड़े उड़ गए। उसका चेहरा लगभग पूरी तरह से गायब हो गया। वहीं दोनों टांगों का मांस चीथड़े बनकर उड़ गया। यह दिल दहला देने वाला हादसा बांदा से फतेहपुर जाने वाले हाइवे पर तिंदवारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे हुआ। हादसा देखकर आसपास के लोगों की रुह कांप गई। बांदा-फतेहपुर हाइवे पर तिंदवारी थाना क्षेत्र में हादसा  बताया जाता है कि वहां एक तेज रफ्तार जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार से ही अनियंत्रित ढंग से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक घीसटती हुई करीब 100 मीटर दूर तक चली गई। वहीं युवक बाइक से उछलकर लगभग 50 मीटर दूर जाकर सड़क पर रगड़ता हुआ गिरा। ये भी पढ़ेंः बांदा में दर्दनाक हादसाः शादी से लौट रहे युवक की ट्रक की टक्कर से मौत, आग लगने से बाइक धू-धूकर जली बाइक तुरंत ही टुकड़ों में ट...
ललितपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत, 32 घायलों में 12 झांसी रेफर

ललितपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत, 32 घायलों में 12 झांसी रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
ललितपुर, समरनीति न्यूजः जिले में गुरुवार देर शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। इससे पिकअप में सवार 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 32 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल श्रद्धालुओं को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सभी पांच शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है। ओरछा से दर्शन कर लौट रहे सभी   बताया जाता है कि दीपावली पर्व के दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलगन के रहने वाले 40 ग्रामीण पिकप से पास के तीर्थ स्थल ओरछा गए थे। ये सभी बुन्देलखंड के परंपरागत नृत्य करने वाले मौनी श्रद्धालु थे और ओरछाधाम में राजाराम सरकार के दर्शन को गए थे। ये भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार चार भाईयों की मौत, परिवार में कोहराम मचा वहां से लौटकर ये सभी श्रद्...
फतेहपुर में शराब ने भड़काई मेढ़ के विवाद की दबी चिंगारी, किसान की लाठियों व पत्थरों से पीटकर हत्या

फतेहपुर में शराब ने भड़काई मेढ़ के विवाद की दबी चिंगारी, किसान की लाठियों व पत्थरों से पीटकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में मेढ़बंधी के पुराने विवाद की चिंगारी शराब के नशे ने और ज्यादा भड़का दी। नशे में धुत्त लोगों ने एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को इन दरिंदों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटकर अंजाम दिया। दिवाली के दिन हुई इस वारदात से किसान परिवार के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा, सभी फरार  बताते हैं कि चक बिसौली निवासी चित्तन लोधी (40) किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनका अपने पड़ोसी जबर सिंह से खेत की मेढ़ को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था। चित्तन के खेत की तरफ मेढ़ बढ़ाकर बना दी गई थी। कुछ दिन पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।दीपावली के मौक पर दोनों पक्ष के लोग शराब पी रहे थे। इस दौरान नशे में धुत्त होकर दोनों पक्षों में फिर म...