Tuesday, June 9सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

हमीरपुर में तालाब में नहाते समय डूबने से एक ही परिवार की तीन लड़कियों की मौत

हमीरपुर में तालाब में नहाते समय डूबने से एक ही परिवार की तीन लड़कियों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र के स्वासाखुर्द गांव में स्थित मगरा तालाब पर नहा रहीं तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। तीनों रिश्ते में बुआ और भतिजी थीं। एक परिवार से तीन लड़कियों की मौत से मातम छा गया है। बताते हैं कि तीनों लड़कियां एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। रिश्ते में बुआ और भतिजियां लगती थीं तीनों लड़कियां  ललपुरा थाने के स्वासाखुर्द जलमा वर्मा की पुत्री कंचल (12) व छोटेलाल की पुत्र ऋचा (11) तथा राकेश की पुत्र मधु (10) सुबह करीब 10 बजे तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान रिश्ते में बुआ लगने वाली कंचल नहाते समय गहरे पानी में चली गईं। उसको बचाने के लिए दोनों भतिजियां भी आगे बढ़ गईं। इससे तीनों की डूब गईं। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में बांदा के रहने वाले 3 इंजीनियरिंग छात्र नहर में डूबे, दो को मछुआरों ने बचाया, तीसरा लापता तभी ऋचा का छोटा भाई अंकित भी वहां पहुंच...
खरीद न होने पर भड़के किसानों ने खरीद केंद्र पर ही जलाई फसल, सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

खरीद न होने पर भड़के किसानों ने खरीद केंद्र पर ही जलाई फसल, सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्राकृतिक आपदाओं से जूझते किसानों के के आगे अब खरीद न होने की समस्या खड़ी हो रही है। एक ओर सरकार किसानों की आय दो गुना करने के दावे कर रही है वहीं दूसरी ओर उनकी फसल तक खरीद केंद्रों से लौटाई जा रही है। ऐसे में किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को बांदा जिले के अतर्रा में एफसीआई केंद्र पर बने धान खरीद केंद्र के प्रभारी द्वारा किसानों की धान खरीद से साफ इंकार कर दिया गया। दरअसल, धान केंद्र प्रभारी का कहना था कि अभी मिलर्स की हड़ताल चल रही है। इसलिए वह खरीद नहीं कर सकता है। इससे गुस्साए किसानों ने खरीद केंद्र परिसर में ही अपनी फसल को सांकेतिकतौर पर आग लगा दी। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सरकार के हैं धान खरीद के आदेश  बताते चलें कि 1 नवंबर से धान खरीद की अवधि शुरू हो चुकी है जो 28 फरवरी तक रहेगी। किसान परिवार का भरणपोषण करने को लेकर दिन-रात खेतों पर मेहन...
इनोवेटर्स एंड स्टार्टअप सम्मिट 2018 के लिए प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियां तेज

इनोवेटर्स एंड स्टार्टअप सम्मिट 2018 के लिए प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियां तेज

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः इनोवेटर्स एंड स्टार्टअप सम्मिट-2018 के लिए प्रशासन ने आखिरकर पूरी तरह से कमर कस ली है। इसकी तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी हीरालाल की अध्यक्षता में जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में इनोवेशन एंड स्टार्टअप सम्मिट की प्रशासनिक एवं एकडमिक सेल की बैठक हुई। डीएम ने बैठक लेकर सौंपी जिम्मेदारियां  इस बैठक में पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए इसकी तैयारियों पर चर्चा हुई। डीएम हीरालाल ने विजन इनोवेशन पर चर्चा की। साथ ही प्रमुख पहलुओं पर जरूरी निर्देश दिए। साथ ही प्रशासनिक व एकडमिक सेल के सदस्यों को आयोजन के संबंध में अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी। ये भी पढ़ेंः कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सबसे ज्यादा युवा साथ, हमारी बनेगी सरकार बैठक में कार्यक्रम प्रभारी शनि कुमार ने तकनीकि पहलुओं पर जानकारी दी। बैठक में सभी एसडी...
बांदा में इंजीनियर कालेज का नाम बदलने पर भड़की सपा छात्रसभा, ज्ञापन सौंपकर जताया आक्रोश

बांदा में इंजीनियर कालेज का नाम बदलने पर भड़की सपा छात्रसभा, ज्ञापन सौंपकर जताया आक्रोश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में संचालित सरकारी इंजीनियरिंग कालेज का नाम बदलने पर सपा छात्रसंघ सभा ने जबरदस्त विरोध किया है।इतना ही नहीं छात्र सभा के पदाधिकारियों ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ इकट्ठा होकर प्रशासनिक को ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें मांग की गई है कि राजकीय इंटर कालेज का नाम पुनः भीम राव अंबेडकर साहब के नाम पर किया जाए। अतर्रा में इंजीनियर कालेज का नाम बदलकर हुआ राजकीय इंजीनियर कालेज  सपा छात्र सभा के छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवम सिंह गौर व प्रियांशु गुप्ता ने कहा है कि विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सूबे की सरकार फ्लॉप हो चुकी है। इतना ही नहीं विफल सरकार अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए शहरों का नाम बदल रही है। कहा कि सरकार अब महापुरुषों के नाम पर बने शिक्षण संस्थानों के नाम बदल कर उनकी वास्तविक पहचान मिटाने पर तुली है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः हैवान पिता ने तीन बेटियों की सो...
बांदा में नेत्र शिविरः सैकड़ों मरीजों की जांच के बाद ड्राप वितरित, 10 का होगा आपरेशन

बांदा में नेत्र शिविरः सैकड़ों मरीजों की जांच के बाद ड्राप वितरित, 10 का होगा आपरेशन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यजू, बांदाः भारतीय रेडक्रास सोसायटी भवन पीलीकोठी (बांदा) में एक निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया है। यह आयोजन जिला स्वास्थ समिति एवं जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से हुआ। सुबह 9 बजे मरीजों का पंजीकरण शुरू हुआ। इसके बाद 10:15 बजे करीब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। नेत्र शिविर में जुटी सैंकड़ों मरीजों की भीड़  शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों की स्क्रीनिंग नेत्र विशेषज्ञ डा. एसपी गुप्ता ने की। इसकेअलावा आंखों में चोट लगने, धुंधला दिखाई देना या तेज रोशनी में कम दिखाई देने जैसी बीमारी वाले मरीजों का भी इलाज किया गया। इतना ही नहीं मरीजो को निशुल्क आई ड्राप भी बांटे गए। ये भी पढ़ेंः बांदा में भीषण हादसे में ट्रक की टक्कर से घिसटती बाइक धू-धूकर जली, चला रहे युवक के भी चीथड़े उड़े उद्घाटन के मौके पर विशिष्ट अतिथि जवाहरलाल (जलज) ने कवित...
बुंदेलखंडः हैवान पिता ने तीन बेटियों की सोते वक्त हथौड़े से मार-मारकर कर दी हत्या, तेल डालकर शव जलाए

बुंदेलखंडः हैवान पिता ने तीन बेटियों की सोते वक्त हथौड़े से मार-मारकर कर दी हत्या, तेल डालकर शव जलाए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः जिले में एक रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। घटनाक्रम के अनुसार एक हैवान पिता ने मंगलवार सुबह अचानक हैवान बन बैठा। उसने सोकर उठने के बाद घर में सो रहीं तीन मासूम बेटियों को हथौड़े से मार-मारकर उनकी हत्या कर दी। पत्नी उसकी पिटाई से नाराज होकर चली गई थी मायके  इतना ही नहीं तीनों पर तेल डालकर आग लगा दी। पड़ोसियों ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर हैवान को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि घटना बानपुर थाना क्षेत्र के वीर गांव की है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में सूदखोरों का विधवा को फरमान, बेच दो बेटियां-हमें तो बस पैसा दो वहां के रहने वाले छिद्दू कुशवाह ने घर में सो रही अपनी तीन बेटियों को सुबह-सुबह हथौड़े से मारना शुरू कर दिया। बाद में तीनों पर तल छिड़कर आग लगा दी। आग देखकर पड़ोसियों भागकर घर के भीतर पहुंचे और हैवान पिता ...
दोस्त ने 2 लाख के लिए रायबरेली से अपहरण किया और फतेहपुर में मारकर टांग दिया, व्हाट्सएप ने खोला राज

दोस्त ने 2 लाख के लिए रायबरेली से अपहरण किया और फतेहपुर में मारकर टांग दिया, व्हाट्सएप ने खोला राज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः फतेहपुर जिले में पुलिस ने फिरौती के हत्या के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें एक शख्स ने अपने दोस्त का सिर्फ दो लाख रुपए के लिए अपहरण किया। इतना ही नहीं अपहरण की रकम न मिलने पर उसके गले में सरिया मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात को छिपाने के लिए शव को फतेहपुर जिले में एक सुनसान जगह पर पेड़ से लटका दिया। ताकि मामला आत्महत्या का लगे। हत्यारे को पूरी उम्मीद थी कि पुलिस के हाथ उसतक नहीं पहुंचेंगे और शव की पहचान न होने के पर निश्चित रूप से मामला यहीं दफन होकर रह जाएगा। लेकिन व्हाट्सअप की बदौलत आखिरकार पुलिस के हाथ हत्यारे तक पहुंच ही गए। 9 नवंबर को किया था अपहरण, रुपए न मिलने पर हत्या  बताया जाता है कि रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कुर्मिन का डेरा गांव का रहने वाला 19 साल का गंगासागर पुत्र स्वर्गीय रामकुमार प्लंबर का काम करता था। बीती 9 नव...
फतेहपुर में त्रिवेणी साल्वेक्स फैक्ट्री में भीषण आग में 12 मजदूर बुरी तरह झुलसे, कई के फंसे होने की आशंका

फतेहपुर में त्रिवेणी साल्वेक्स फैक्ट्री में भीषण आग में 12 मजदूर बुरी तरह झुलसे, कई के फंसे होने की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले के औंग कस्बे में हुए एक दर्दनाक हादसे में त्रिवेणी साल्वेक्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में काम कर रहे 12 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। फैक्ट्री में कितने मजदूर काम कर रहे थे इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हुए हैं और छानबीन कर रहे हैं। सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक लगी आग में फंसे मजदूर  बताते हैं कि थाना क्षेत्र के गोधरौली स्थित त्रिवेणी साल्वेक्स फैक्ट्री में सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूर उसी में फंस गए। ये भी पढ़ेंः बांदाः अवैध रिफलिंग के दौरान लगी आग में धमकों के बीच धू-धूकर जलीं गाड़ियां इस दौरान किसी तरह मजदूरों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फिर भी 12 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ...
विज्ञान प्रदर्शनी में होनहारों ने दिखाईं प्रतिभाएं, किसी ने बनाई हाइड्रोलिक तो किसी ने वैक्यूम..

विज्ञान प्रदर्शनी में होनहारों ने दिखाईं प्रतिभाएं, किसी ने बनाई हाइड्रोलिक तो किसी ने वैक्यूम..

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हजरत मौलाना सिद्दीकी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कला और विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक माडल प्रस्तुत किए। 10वीं के छात्र शादाब और नायाब ने हाइड्रोलिक मशीन का माडल तैयार किया। इस माडल को प्रथम स्थान मिला। वहीं वैक्यूम क्लीनर के माडल को दूसरा स्थान मिला। हाइड्रोलिक मशीन को पहला स्थान  इसे 8वीं के छात्र शहनवाज और फैजान और अमन ने मिलकर बनाया था। इस दौरान छठवीं कक्षा की अलीजा, वर्षा और जैनब नाम की छात्राओं द्वारा तैयार माडल और डिस्टीलेशन को तीसरा स्थान मिला। ये भी पढ़ेंः बांदा की नैना और ऋषभ देशभर में सितारा बनकर चमके, दोनों मेधावियों ने IES में बनाई शानदार जगह माडल को सीमा सिंह, छवि पुरवार , डा. शबाना रफीक, वरिष्ठ चिकित्सक डा. रफीक, डा. जितेंद्र शर्मा, डा. सबीहा रहमानी, शमीम बानो, राकुमार राज आदि मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने छात्र-छात...
बांदा की नैना और ऋषभ देशभर में सितारा बनकर चमके, दोनों मेधावियों ने IES में बनाई शानदार जगह

बांदा की नैना और ऋषभ देशभर में सितारा बनकर चमके, दोनों मेधावियों ने IES में बनाई शानदार जगह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के दो मेधावियों ने देशभर में न सिर्फ अपने परिवार और माता-पिता का सिर ऊंचा किया है बल्कि बांदा शहर का भी नाम रोशन किया है। इन दोनों मेधावी छात्र-छात्राओं में बांदा शहर की बेटी नैना नागपाल और बेटा ऋषभ है। इन दोनों ने IES यानी इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा-2018 में शानदार स्थान बनाया है। नैना ने IES में पाई 40वीं रैंक और मेधावी ऋषण ने 48वीं रैंक  बांदा के किराना व्यवसायी राजेश नागपाल की बेटी नैना ने आईईएस परीक्षा में देशभर में 40वीं रैंक हासिल की है जबकि ऋषभ ने इसी परीक्षा में देशभर में 48वीं रैंक पाई है। मेधावी नैना के पिता किराना व्यवसायी हैं और मां रेखा पूर्ण रूप से ग्रहणी हैं। बेटी की शानदार सफलता पर दोनों माता-पिता बेहद खुश हैं और दोनों ने गले लगाकर बेटी को शाबाशी भी दी है। ये भी पढ़ेंः सोशलमीडिया से दूरी बनाकर टापर की सीढ़ी चढ़ीं मेघना बताते हैं...