Wednesday, June 10सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बुंदेलखंड में खनन में रारः गाजियाबाद के बालू कारोबारी को बांदा में धमकी, पैसा दो नहीं तो चलाएंगे गोलियां

बुंदेलखंड में खनन में रारः गाजियाबाद के बालू कारोबारी को बांदा में धमकी, पैसा दो नहीं तो चलाएंगे गोलियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस और प्रशासन की गैरजिम्मेदारी बुंदेलखंड के बांदा में बालू खनन में बड़े गैंगवार की वजह बन सकती है क्योंकि जिले में बालू खनन को लेकर रार शुरू हो गई है। गाजियाबाद के एक बालू कारोबारी को अवैध वसूली के लिए गोली मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। हांलाकि पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। यूपी-एमपी सीमा पर गिरवां क्षेत्र का मामला   बताया जाता है कि बांदा में मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित जरर गांव के पास ठेकेदार गाजियाबाद के नूरनगर के मूल निवासी विपुल त्यागी पुत्र रवींद्रकांत त्यागी की बालू खदान है। विपुल त्यागी ने गिरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शनिवार 17 नवंबर को दोपहर अपनी खदान पर बैठा था। ये भी पढ़ेंः एमपी-यूपी के बालू माफियाओं में डेढ़ घंटे चलीं गोलियां, 1 घायल, 200 जानें फसीं इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर ...
बांदा में पहले ट्रैक्टर से टक्कर मारकर फौजी की ली जान, फिर 20 हजार रूपए लूटकर भाग गए बदमाश

बांदा में पहले ट्रैक्टर से टक्कर मारकर फौजी की ली जान, फिर 20 हजार रूपए लूटकर भाग गए बदमाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपए निकालकर ले जा रहे फौजी और उसके साथी को ट्रैक्टर सवार बदमाशों ने टक्कर मार दी। दोनों को मरणासन्न करने के बाद 20 हजार लूटकर बदमाश फरार हो गए। फौजी की मौत हो गई है जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। वहीं फौजी के घर में पत्नी ने एक दिन पहले ही संतान को जन्म दिया है। ऐसे में फौजी की मौत से घर में मातम पसर गया है। घर में थी संतान के जन्म की खुशी  घटना जिले के बदौसा और फतेहपुर थाना क्षेत्रों से जुड़ी है। बताया जाता है कि फतेहगंज क्षेत्र के ग्राम पियार के अंश दाडिन पुरवा गांव के रहने वाले सैनिक  बृजभान यादव (25) पुत्र मइयादीन की पत्नी ने संतान को जन्म दिया था। पत्नी एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती थी। फौजी का परिवार घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशी में डूबा था। ये भी पढ़ेंः इंसानियत और खाकी कलंकित करने वाले तीन दरोगा ...
उत्तर प्रदेश में खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान 26 नवंबर से, बांदा में अधिकारियों ने ली बैठक

उत्तर प्रदेश में खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान 26 नवंबर से, बांदा में अधिकारियों ने ली बैठक

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी 9 मई से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों का खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान आगामी 26 नवंबर से शुरू होगा। इस संबंध में विकास भवन सभागार में जिले के सभी मदरसों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है और यह रोग बहुत संक्रामक है। इसलिए 9 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण कराया जाए। 9 माह से 15 साल के बच्चों के टीकाकरण पर दिया जोर  बैठक में मंडलीय उपनिदेशक एसएन त्रिपाठी ने कहा कि रूबेला रोग के घातक परिणाम हो सकते हैं। इसलिए सभी मदरसों में 9 माह से 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराया जाए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रीतिलता सिंह ने कहा है कि निर्धारित तिथि को सभी मदरसों में टीकाकरण अभियान होगा। इसमें किसी भी दशा में कोई बच्चा छूटने ना पाए। ये भी पढ़ेंः बुलंद हौंसलों से दुनिया को झु...
हैवानियतः हमीरपुर में शौच को गई लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर तेल डालकर जिंदा जलाया

हैवानियतः हमीरपुर में शौच को गई लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर तेल डालकर जिंदा जलाया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: भले ही सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए तमाम दावे कर रही हो। लेकिन बेटियां आज भी बेहद असुरक्षित हैं और हैवानियत का खुलेआम शिकार हो रही हैं। जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में शौच को गई एक किशोरी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वह सोमवार सुबह शौच को गई थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। घटना से इलाके में फैली सनसनी, पीड़ित लड़की झांसी रेफर  विरोध करने पर तेल डालकर उसे आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां से झांसी रेफर कर दिया गया। वहां लगातार मौत से जूझ रही है। उधर, आरोपी मौके से फरार है और पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ेंः उन्नाव में छेड़छाड़ ही नहीं महिला से हुआ था गैंगरेप, सामने आई पीड़िता ने खोला राज, 3 गिरफ्तार बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र एक जराखर गांव की रहने वाली एक कि...
बुलंद हौंसलों से दुनिया को झुकाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहा आज पूरा देश

बुलंद हौंसलों से दुनिया को झुकाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहा आज पूरा देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: आयरन लेडी के नाम से देश और विदेश में विख्यात देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आज जन्मदिन है। पूरा देश उनका जन्मदिन मना रहा है। आज ही के दिन यूपी के इलाहाबाद यानि आज के प्रयागराज में 19 नवंबर 1917 में उनका जन्म हुआ था। उनको अपने बुलंद हौसलों और अडिग फैसलों के लिए जाना जाता था। अपने हौंसलों से ही उन्होंने पूरी दुनिया को देश के आगे झुकाया। सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने शक्तिस्थल पर दी श्रद्धांजलि   आजन उनके जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती के मौके पर शक्तिस्थल जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अजय माकन सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने भी स्वर्गीय ...
वसीम रिजवी की फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ का पोस्टर जारी, राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

वसीम रिजवी की फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ का पोस्टर जारी, राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः चुनावी माहौल में राम मंदिर का मुद्दा पहले से ही चर्चाओं में है। वहीं अब शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम जन्म भूमि और बाबरी विध्वंस के ऊपर फिल्म बना दी है। इससे जबरदस्त ढंग से हड़कंप मच गया है। फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानि 19 नवंबर को लखनऊ में जारी होगा। इतना ही नहीं श्री रिजवी की ओर से फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है।  अयोध्या में बाबरी ढांचे के ऊपर 'जय श्री राम' लिखे हुए झंडा लगा पोस्टर जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 19 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर जारी करने की तैयारी  कांग्रेस ने इस मामले में बोलने से पल्ला झाड़ लिया है कि यह वसीम रिजवी की निजी राय है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक राज से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी उनको इसकी जानकारी नहीं है। ये भी पढ़ेंः आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम ...
..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का पति, सीएम योगी से मुझे जान का खतरा

..जब गुंडागर्दी पर कसी नकेल तो बोला भाजपा विधायक का पति, सीएम योगी से मुझे जान का खतरा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः पहले तहसीलदार को थप्पड़। फिर सीओ को मारी चप्पल। खुलेआम की गुंडागर्दी, कानून से किया खिलवाड़ और सरकार की करा दी फजीहत। जब पुलिस ने कसी नकेल तो बड़ी बोला, सीएम योगी से मुझे जान का खतरा। ये डबल रोल है बहराइच की महिला भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के गुंडागर्दी करने वाले पति दिलीप वर्मा का। बहराइच की महिला विधायक के पति की गुंडागर्दी का मामला जिसने दो दिन से बहराइच में कानून की नाक में दम कर रखा था। हांलाकि पूर्व में सपा का विधायक रहा दिलीप वर्मा की दबंगई और गुंडागर्दी का लंबा-चौड़ा चिट्ठा है लेकिन फिलहाल हाल की दो घटनाओं ने पूरे सूबे में न सिर्फ सरकार की फजीहत कराई बल्कि सभ्य समाज के मुंह पर कालिख पोतने का काम किया। ये भी पढ़ेंः वीडियो में देखें- भाजपा विधायक का गुंडा पतिः तहसीलदार को थप्पड़ के बाद सीओ को मारी चप्पल बताते चलें कि बहराइच के नानपारा विधानसभा से भाजप...
बांदा में बाइक सवार दो सरकारी टीचर हादसे में हुए घायल, दोनों गंभीर हालत में कानपुर रेफर

बांदा में बाइक सवार दो सरकारी टीचर हादसे में हुए घायल, दोनों गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बाइक से शनिवार सुबह स्कूल ड्यूटी करने जा रहे दो शिक्षक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से दोनों को गंभीर अंदरूनी चोटों के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहां दोनों को रीजेंसी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। दोनों शिक्षक उरई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे दोनों एक ही बाइक से   बताया जाता है कि उरई के बधैरा के रहने वाले कप्तान सिंह (32) तथा वहीं के भंगा निवासी कौशलेंद्र प्रताप (27) एक ही बाइक से अपनी तैनाती वाले स्कूल में ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञान वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः बार्डर के रियल हीरो ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन, सन्नी देओल ने निभाया था रोल हेलमेट न लगाए होने की वजह से दोनों के सिर मे...
बांदा में हजारों बाइकों के साथ कमल संदेश लेकर निकले सांसद-विधायक और कार्यकर्ता

बांदा में हजारों बाइकों के साथ कमल संदेश लेकर निकले सांसद-विधायक और कार्यकर्ता

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कमल संदेश बाइक रैली में हजारों बाइकों के साथ सांसद-विधायक कार्यकर्ताओं के साथ निकले। इस दौरान बांदा-चित्रकूट लोकसभा की सभी विधानसभाओं से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बाइकों से जिला मुख्यालय पहुंचे। ये सभी एक जुट होकर शहर के जीआईसी मैदान में स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जीआईसी मैदान में एकजुट हुए बांदा-चित्रकूट के भाजपाई  वहां सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के सभी का स्वागत किया। इसके बाद विधायक भी उनके साथ बाइक रैली में शामिल हुए। जीआईसी मैदान से बांदा-चित्रकूट के सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता सहित भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, मऊ-मानिकपुर से विधायक आर.के. सिंह पटेल मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः अचानक राजधानी लखनऊ में पुलिस लाइन के निरीक्षण को पहुंचे सीएम योगी, मच गया हड़कंप इसके अलावा कर्वी-...
बांदा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन युवा का विस्तार

बांदा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन युवा का विस्तार

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में सर्वसहमति से युवा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान गौरव गुप्ता को जिला मंत्री, राजन गुप्ता को कार्य समिति का सदस्य तथा हिमांशु सोनी को नगर अध्यक्ष केमिस्ट प्रकोष्ठ बनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रियांशू ने दिए तेजी के निर्देश  बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष युवा प्रियांशु गुप्ता ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक ओमर, मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता, संजीव सिंह, विनोद दिवेदी, जिला संगठन मंत्री जय कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विरेंद्र निषाद, गौतम अग्रवाल, अभिषेक जैन, अरविन्द गुप्ता, रवि शिवहरे आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः वरिष्ठ सपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी की हालत गंभीर, अस्पताल ने जारी की बुलेटिन  ...