Friday, June 12सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति नीति न्यूज, बांदाः जिले में दो किसानों की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों ही घटनाएं उस वक्त हुईं जब दोनों किसान अपने-अपने खेतों पर फसलों की रखवाली कर रहे थे। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खेत में फसल की रखवाली करते वक्त घटना   बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर ब्लाक के ग्राम लुकतरा निवासी कृपाली प्रजापति पुत्र मलखान ग्राम लोकतरा खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। बारिश होने पर पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली उपर गिर गई। बताते हैं कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः हमीरपुर-कर्ज में डूबे किसान की मौत, कर्ज के सदमे में तोड़ा दम इसकी जानकारी दातादीन यादव ने पीड़ित परिजनों को दी। जानकारी होने पर परिजन वहां पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक के तीन बेटियां हैं। घर की माली हालत बेहद खर...
पुलवामा अटैकः पीएम मोदी बोले, आतंकियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी

पुलवामा अटैकः पीएम मोदी बोले, आतंकियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले के मद्देनजर आज सुबह सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी की बेहद अहम बैठक हुई। बैठक में पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्रियों ने शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती की है और इसकी उन्हें बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। पीएम ने इस मुद्दे की राजनीति नहीं करने की अपील की। कहा है कि इस मुश्किल घड़ी का सामना पूरा देश एकजुट होकर करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, पूरा देश एक साथ  पीएम मोदी ने कहा कि  जम्मू-कश्मीर में हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में पुलवामा में आतंकी अटैक में 38 जवान शहीद हुए हैं। शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश एक साथ है। उन्होंने कहा कि राजनीति छोड़कर पूरा देश एकजुट होकर इस मुश्क...
पुलवामा अटैक : वीरेन्द्र सहवाग दी  आतंकियों को नसीहत, सुधर जाओ वरना सुधार देंगे..

पुलवामा अटैक : वीरेन्द्र सहवाग दी आतंकियों को नसीहत, सुधर जाओ वरना सुधार देंगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, खेल डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कल सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का पूरे देश में रोष का माहौल है। आम जनता से लेकर सेलिब्रेटीज सभी इस हमले की निंदा कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकियों को नसीहत भी दी है। उन्होंने लिखा है-सुधर जाओ वरना सुधार देंगे। वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- 'आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण हमले से मन दुखी है। इस हमले में हमारे सीआरपीएफ के कई जवान शहीद हो गए। कहा, अब मैदान-ए-जंग में हो बातचीत   इस दर्द को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उन्होंने इसी के साथ एक हैश टैग डाला है जिसमें लिखा था इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इस हमले की निंदा की है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, 'हां, बात करते हैं अलगाववादियों से, बात करते करते हैं पाकिस्तान से लेकिन इस बार बातचीत टेबल पर न...
कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला, 40 जवान शहीद और 42 गंभीर रूप से घायल

कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला, 40 जवान शहीद और 42 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आतंकियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोर के पास गोरीपोरा में एक बड़े हमले को अंजाम दिया। हमले मे एक आतंकी ने स्कार्पियों कार में विस्पोटक भरकर वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ के काफिले की एक गाड़ी से टकराकर उड़ा दिया। इस हमले को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते अफजल गुरु स्क्वाड के स्थानीय आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास ने अंजाम दिया। इस शक्तिशाली विस्फोट में 40 जवान शहीद हो गए, जबकि 42 अन्य जख्मी हो गए हैं। इस दौरान काफिले की 3 अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उधर, शुक्रवार को सरकार ने सीसीएस की बैठक की। इसमें हमले के बाद जरूरी कदम उठाने को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री सीतारमण, वित्तमंत्री अरुण जेटली के अलावा अजीत डोभाल आदि मौजूद रहे। 350 किलो विस्फोटक से लदी थी स्कार्पियो  घायल जवानों को उपचार के लिए बाद...
मोदी सरकार ने विज्ञापनों पर जमकर बरसाया धन, 3 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च, सबसे ज्यादा इलेक्ट्रानिक मीडिया को..

मोदी सरकार ने विज्ञापनों पर जमकर बरसाया धन, 3 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च, सबसे ज्यादा इलेक्ट्रानिक मीडिया को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर केंद्र सरकार ने पिछले पांच साल में 3 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च कर डाले हैं। इनमें आधे से कहीं ज्यादा पैसा इलेक्ट्रानिक मीडिया के हिस्से में आया है। एक आरटीआई के जवाब में यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन काम करने वाली ब्यूरो ऑफ ऑउटरीच एंड कम्यूनिकेशन से खुलकर सामने आई है। आरटीआई में मिली जानकारी  जानकारी के मुताबिक 2,374 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर खर्च किए गए हैं जबकि 670 करोड़ बाहरी प्रचार के लिए इस्तेमाल हुआ है। दरअसल, यह जवाब संजीव चतुर्वेदी की ओर से दाखिल आरटीआई के जवाब में मिला है। ये भी पढ़ेंः अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार बताया गया है कि इंटरनेट, प्रोडक्शन, एसएमएस, ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नेशनल, मूवी थियेटर, टेलीविजन और अन्य...
सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी से जुड़े आदेशों से छेड़छाड़ करने वाले दो अधिकारियों को किया बर्खास्त

सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी से जुड़े आदेशों से छेड़छाड़ करने वाले दो अधिकारियों को किया बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश की सर्वोच्च अदालत ने अनिल अंबानी से जुड़े आदेशों से छेड़छाड़ करने वाले दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बताते हैं कि इन दोनों अधिकारियों ने अवमानना से जुड़े एक मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी को समन भेजते समय आदेश के साथ छेड़छाड़ कर दी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने दोनों अफसरों को बर्खास्त कर दिया है। स्वीडिश कंपनी के 550 करोड़ नहीं चुकाने के मामले में अवमानना का सामना कर रहे अनिल  बताया जाता है कि स्वीडिश कंपनी एरिक्सन के 550 करोड़ रुपए नहीं चुकाने के मामले में अनिल अंबानी इस वक्त सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका का सामना कर रहे हैं। बताते हैं कि बुधवार को अदालत के आदेश पर अंबानी इस मामले में व्यक्तिगततौर पर कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीमकोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है। व्यक्तिगत तौर पर पेशी के आद...
बांदा में हेलीकाप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा तो हजारों की भीड़ ने दी विदाई..

बांदा में हेलीकाप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा तो हजारों की भीड़ ने दी विदाई..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा कस्बे में आज एक वैवाहिक समारोह काफी चर्चा में रहा। दुल्हन की विदाई को देखने के लिए घराती और बाराती ही नहीं, बल्कि पूरा कस्बा एकजुट हो गया। खास बात यह रही कि दुल्हन को बिदा कराने के लिए दूल्हा हेलीकाप्टर लेकर पहुंचा था। बस फिर क्या था, लोग देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। चित्रकूट का रहने वाला है दूल्हा, दुल्हन अतर्रा की  बताया जाता है कि बुधवार को चित्रकूट जिले के पहाड़ी कस्बे के रहने वाले मोती लाल पांडेय के पुत्र प्रशांत की शादी अतर्रा लोधूथोक इलाके के बजरंगनगर निवासी राजकुमार की बेटी किरण के साथ हुई। हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पूरा वैवाहिक समारोह संपन्न हुआ। ये भी पढ़ेंः अनोखा क्रिकेटः धोती-कुर्ता पहने खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के और संस्कृत में अंपायरों ने दी कमेंट्री गुरुवार को दुल्हन को विदा होना था। इसके लिए दूल्हा हेलीकाप्टर लेकर पहुंचा थ...
धूमधाम के साथ महिला कालेज में शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

धूमधाम के साथ महिला कालेज में शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बांदा में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का बड़ी ही धूमधाम के साथ समापन हुआ। शिविर समापन पर छात्राओं ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित फर्स्ट एड बाक्स और लैंगिक संवेदीकरण भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं छात्राएं की गईं पुरस्कृत इसमें विजयी हुईं छात्राओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत भी किया। हरदौल तलैया में राजकीय महिला महाविद्यालय के 7 दिवसीय विशेष शिविर गुरुवार को समाप्त हो गया। ये भी पढ़ेंः बीएचयू छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप.. समापन की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डा.बालकृष्ण पांडेय और चित्रकूटधाम मंडल स्वास्थ्य सलाहकार डा तरन्नुम सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से...
पहली बार नहीं बढ़ाईं मुलायम ने अपने ही बेटे अखिलेश की मुश्किलें…

पहली बार नहीं बढ़ाईं मुलायम ने अपने ही बेटे अखिलेश की मुश्किलें…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यह पहला मौका नहीं है जब मुलायम सिंह ने अपने ही बेटे सपा मुखिया अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया हो। लोकसभा में प्रधानमंत्री को दोबारा पीएम बनने का आशीर्वाद देने के पीछे राजनीतिक हल्के में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे सीबीआई का डर बता रहे हैं तो कुछ लोग दूसरे कयास भी लगा रहे हैं। बहरहाल इतना तय है कि मुलायम सिंह का 16वीं लोकसभा के आखिरी दिन संसद में पीएम मोदी से यह कहना कि ‘हम कामना करते हैं कि आप दोबारा प्रधानमंत्री बनें।’ यह कोई अप्रत्याशित नहीं था बल्कि मुलायम शायद कई दिनों से इस दिन के इंतजार में रहे होंगे। तल्खी के दौर में मुलायम का बयान  मुलायम सिंह ने फिर से इस बयान ने उनके ही बेटे अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वह भी ऐसे समय में जब सपा खेमे में लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव को योगी सरकार द्वारा जबरन रोके जाने के ...
एससी के फैसले पर विफरे केजरीवाल, कहा- जो सरकार अफसरों के तबादले नहीं कर सकती वो चलेगी कैसे..

एससी के फैसले पर विफरे केजरीवाल, कहा- जो सरकार अफसरों के तबादले नहीं कर सकती वो चलेगी कैसे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच कई अहम मुद्दों पर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया। दिल्ली में पोस्ट हुए अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े मसले को छोड़कर सुप्रीम कोर्ट ने अन्य 5 मुद्दों पर फैसला साफ कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है और दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय है। कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है फैसला   केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। यह दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय है। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन फैसला अन्यायपूर्ण है। अगर चुनी हुई सरकार को ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार नहीं दिया जाएगा, तो सरकार चलेगी कैसे...? ये भी पढ़ेंः दिल्ली में 9 दिन बाद केजरीवाल का एलजी दफ्तर में धरना खत्...