Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में बहन की चौथी लेकर लौटा था भाई और घर आकर लगा ली फांसी..

बांदा में बहन की चौथी लेकर लौटा था भाई और घर आकर लगा ली फांसी..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना के तहत बहन की ससुराल से चौथी लेकर लौटे भाई ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने जानकारी होने पर कमरा खोला तो शव लटका देखा। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव में लाला प्रजापति (32) पुत्र गोरेलाल सोमवार को अतर्रा गांव अपनी बहन की चौथी लेने गया था। परिवार के लोग नहीं बता सके कारण  वहां ले लौटकर न जाने क्या बात हुई कि उसने घर के उपरी कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक घर की छत से वापस नीचे न आने पर पत्नी ने जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति का शव फंदे पर लटका हुआ था। मृतक के दादा चंद्रपाल ने बताया है कि 11 जून को लाला की बहन आरती की शादी हुई थी। शादी के बाद लाला चौथी लेने ससुराल अतर्रा गया था। वहां से...
खनिज निदेशक रोशन जैकब का बांदा की खदानों पर छापा, अवैध खनन मिलने पर विवादित खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह निलंबित..

खनिज निदेशक रोशन जैकब का बांदा की खदानों पर छापा, अवैध खनन मिलने पर विवादित खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह निलंबित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः जिले में एनजीटी के नियमों के विरुद्ध खदानों पर चल रहे अवैध खनन के आरोपों सच साबित हुए। लखनऊ से औचक निरीक्षण पर बांदा पहुंचीं निदेशक, भूतत्व एवं खनिजकर्म डा रोशन जैकब ने खुद खदानों पर अवैध खनन और नियम विरुद्ध मात्रा से अधिक खनन पकड़ा। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सबकुछ जिले के खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा था। ऐसे में खनिज निदेशक ने बांदा के खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए निलंबन की संस्तुति कर दी है। फतेहपुर के खनिज अधिकारी को भी प्रतिकूल प्रविष्टि  वहीं फतेहपुर के खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को ओवरलोडिंग मिलने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं और बीती रात खनिज निदेशक ने इस आरोपों की सच्चाई भी शाय...
बांदा में दिल दहला देने वाली घटना, हाईटेंशन विद्युत तार टूटने से पिता-पुत्र की मौत

बांदा में दिल दहला देने वाली घटना, हाईटेंशन विद्युत तार टूटने से पिता-पुत्र की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। एक बेहद दुखद घटनाक्रम में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर जाने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह दुखद घटना बीती देर रात हुई। बताते हैं कि तार गिरने से पिता की मरता देख, बेटे ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और खुद भी चपेट में आकर जान दे दी। गुस्साए लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना था कि तीन दिन से यह तार बार-बार टूटता था और लाइनमैन जोड़कर चला जाता था लेकिन उसने कोई स्थाई सुधार नहीं किया। बीती देर रात सोते समय हादसा  बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़े गांव में मंगलवार रात वहां रहने वाले पप्पू (50) पुत्र मदारी अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। बताते हैं कि रात करीब 2 बजे उपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर उनकी चारपाई पर गिर गया। इससे बिना संभलने का मौका ...
बुंदेलखंड की परिस्थितियां जैविक खेती के लिए पूरी तरह अनुकूल- राजाबाबू सिंह

बुंदेलखंड की परिस्थितियां जैविक खेती के लिए पूरी तरह अनुकूल- राजाबाबू सिंह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कृषि एवं प्रद्यौगिकी विश्वविद्यालय द्वारा बुंदेलखंड परिक्षेत्र के सभी सात जिलों बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, झांसी व ललितपुर में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए बुंदेलखंड जैविक कारीडोर की योजना तैयार की गई है। मंगलवार को ग्राम पचनेही में कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पचेनही के निवासी एवं ग्वालियर (मप्र) के आईजी राजाबाबू सिंह रहे। श्री सिंह ने उपस्थित कृषकों एवं वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा है कि बुंदेलखंड की परिस्थितियां व उपलब्ध संसाधन जैविक खेती के अनुकूल हैं। कृषि विश्वविद्यालय में जागरूकता अभियान कार्यक्रम    आईजी राजाबाबू सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड की बहुत सी समस्याएं हैं, जिनमें अन्ना प्रथा एक प्रमुख समस्या है। यह समस्या नहीं बल्कि जै...
बांदा में वाहन चेकिंग में व्यस्त पुलिस को चोरों की बड़ी चुनौती, रिहायशी इलाके से लाखों की नगदी-जेवर पार

बांदा में वाहन चेकिंग में व्यस्त पुलिस को चोरों की बड़ी चुनौती, रिहायशी इलाके से लाखों की नगदी-जेवर पार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में वाहन चेकिंग में व्यस्त कोतवाली पुलिस को चोरों ने जबरदस्त चुनौती देते हुए सक्रियता की पोल भी खोलकर रख दी है। शहर के बेहद व्यस्तम इलाके में स्थित पदमाकर चौराहे के पास चोरों ने बीती रात एक घर में घुसकर लगभग 6 लाख के जेवर और हजारों की नकदी पर हाथ कर दिया। चोरी की जानकारी मकान मालिक को रात में उस वक्त हुई, जब वह लघुशंका के लिए उठे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। बताते चलें कि शहर में चोरियां लगातार हो रही हैं वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस अधिकारियों के बंगलों के आसपास वाहन चेकिंग करके अपनी सक्रियता दिखाने का प्रयास कर रही है। शहर के पदमाकर चौराहे के पास बड़ी चोरी   शहर कोतवाली क्षेत्र के पद्माकर चौराहा निवासी अविनाथ गुप्ता पुत्र शिव कुमार सोमवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ घर के दूसरे कमरे पर सो रहे थे। रात में पीछे की दीवार के पास खड़े ...
बांदा में क्षत्रिय समाज की महिला सदस्यों ने मंदिर में किया गरीबों को भोजन वितरण

बांदा में क्षत्रिय समाज की महिला सदस्यों ने मंदिर में किया गरीबों को भोजन वितरण

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मंगलवार को संकट मोचन मंदिर में भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान दिव्यांग, वृद्ध, असहाय, गरीब व बुजुर्ग महिलाओं को भोजन खिलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की उत्तर प्रदेश संरक्षिका आशा सिंह के नेतृत्व में किया गया। क्षत्रिय महासभा का उद्देश्य समाज को बेहतर दिशा प्रदान करना व क्षत्रिय धर्म का पूर्ण पालन करना है। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की पहल   महासभा के लोगों ने बताया कि जब समाज में क्षत्रिय समाज के लोगों आगे आकर गरीब, असहाय लोगों की मदद करेंगे। कहा कि आज का भोजन वितरण कार्यक्रम उसी दिशा में छोटा प्रयास है। संरक्षिका के साथ प्रदेश अध्यक्ष महिला शोभा चौहान, नुपुर चौहान, सरोज चौहान, रागिनी सिंह, नुपुर सिंह, मीरा सिंह, अर्चना सिंह, मिथला सिंह, सौम्या सिंह, संयोगिता सिंह, युवाराज सिंह, देवेंद्र सिं...
बांदा में सपाइयों ने ध्वस्त बताई प्रदेश की कानून व्यवस्था, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद सौंपा डीएम को ज्ञापन

बांदा में सपाइयों ने ध्वस्त बताई प्रदेश की कानून व्यवस्था, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद सौंपा डीएम को ज्ञापन

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में बांदा के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।  इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सपाइयों ने कहा है कि सूबे की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान सभी परेशान हैं। समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। सपाइयों ने राज्यपाल से मांग की है कि सूबे की सरकार को निर्देशित करते हुए समस्या का समाधान कराया जाए। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया   सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी व अन्य सपाइयों ने कहा है कि यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। दिनदहाड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं। साथ ही बांदा शहर समेत जिले में पीने के पानी का जबरदस्त संकट है। कई महीने से शहर में प...
बांदा में खेत पर खाद डाल रहे किसान को सांप ने काटा, मौत से परिवार में हाहाकार

बांदा में खेत पर खाद डाल रहे किसान को सांप ने काटा, मौत से परिवार में हाहाकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ैछ गांव में सोमवार की शाम को खेत में खाद डालते समय किसान को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे और इलाज के लिए लेकर भागे। बताते हैं कि किसान को पहले स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मंगलवार को हुई घटना, अस्पताल में तोड़ा दम   वहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जाता है कि बड़ैछ गांव निवासी आसाराम (38) पुत्र सरजू सोमवार शाम को अपने खेतों में खाद डालने गए थे। खाद डालते समय उनको सांप ने काट लिया। इसके बाद वह गिरकर तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे और परिवार के लोगों को जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः नाव पलटने, सांप काटने और बोरवेल में गिरने पर भी भी 4-4 लाख मदद कुछ लोगों का कहना है कि इलाज से पहले परिवा...
बांदा में पूजा करने निकला था किसान, मौत कुछ इस तरह से खींच ले गई साथ..

बांदा में पूजा करने निकला था किसान, मौत कुछ इस तरह से खींच ले गई साथ..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर से मंदिर पूजा करने के लिए किसान को जरा भी आभाष नहीं था कि आज उनके साथ इतनी बड़ी अनहोनी होने जा रही है। रोज की तरह घर से नहा-धोकर पास के मंदिर में पूजा करने के लिए निकला। समय यही कोई 5 बजे के आसपास का रहा होगा। इसी दौरान घर से चंद कदमों की दूरी पर तारों में फंसकर गिर पड़े और इसके बाद तारों में दौड़ रहे करंट ने उनको दोबारा उठने का मौका नहीं दिया। यहां तक कि वह मदद के लिए किसी को पुकार तक नहीं सके। परिवार और गांव के लोगों को काफी देर बाद जागने पर इसकी जानकारी हो सकी। कमासिन कस्बे में सुबह हुई घटना  इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  बताया जाता है कि कमासिन कस्बा निवासी किसान कल्लू प्रसाद (70) मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे घर से स्नानादि करके पास में बने मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान वहां आंधी के दौरान टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आकर वहीं करंट से चिप...
पैलानी में पुलिस ने बचाई फांसी पर लटके नशेबाज की जान, बड़ोखरखुर्द में चले लाठी-डंडे

पैलानी में पुलिस ने बचाई फांसी पर लटके नशेबाज की जान, बड़ोखरखुर्द में चले लाठी-डंडे

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः समय पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में फांसी पर लटके युवक की जान बचा ली। मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है। युवक फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं दूसरी ओर बड़ोखरखुर्द गांव में बीती रात हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के खपटिहा कला गांव में मंगलवार तड़के सुबह धनीराम (26) पुत्र बिपतिया ने शराब के नशे में घर से कुछ दूरी पर लगे आम के पेड़ में लटककर फांसी लगा ली। जिला अस्पताल में चल रहा इलाज   परिजनों ने देखने के बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पेड़ से उतारकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां उसकी जान बच गई और इलाज चल रहा है। युवक के पिता का कहना है कि धनीराम अक्सर शराब के नशे में रहता है और परिवार के लोग भी उसकी इस आदत से परेशान हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में किस...