Tuesday, March 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में देर रात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एके सिंह तैनात

बांदा में देर रात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एके सिंह तैनात

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कैशियर लूटकांट के संदिग्ध का चौकी से भागने पर देर रात में बांदा कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव लाइन हाजिर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव के समय में वारदातों के बढ़ने को लेकर पहले ही उनपर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। कोतवाली से हत्याकांड के आरोपी के भागने पर एसपी ने की कार्रवाई  बताया जाता है कि शहर से सटे इलाके में बैंक के कैशियर हत्याकांड मामले में पुलिस कोई सुराग लगाने में नाकाम रही थी। इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा था लेकिन आज देर शाम वह युवक कोतवाली से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज.. पहले पुलिस मामले को दबाए रही। लेकिन बाद में यह खबर फैल गई। मामले में पुलिस की लापरवाही और ढिलाई पर एसपी शालिनी ने कोतवाली प्रभ...
बांदा में रहस्यमय ढंग से दो बहनों की नहर में डूबने से मौत, जांच में उलझी पुलिस

बांदा में रहस्यमय ढंग से दो बहनों की नहर में डूबने से मौत, जांच में उलझी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में हुई एक ह्रद्य विदारक घटना में दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों घर से शौच के लिए गई थीं। दोनों कैसे नहर में गिरीं यह अभी रहस्य है। कुछ लोगों का कहना है कि पहले बड़ी बहन कूदी और बाद में उसे बचाने के लिए छोटी ने छलांग लगा दी। लेकिन यह सब अनुमान है। हां, घटना से पहले शाम को बड़ी बहन जिसकी एक माह पहले ही शादी हुई थी, उसको किसी से फोन पर बात करते हुए देखा गया था। दोनों के शव आज नहर में उतराते हुए दिखे हैं। छोटी चचेरी बहन के साथ घर से शौच के लिए निकली थी विवाहित युवती, अगले दिन सुबह मिलीं दोनों की लाशें  बताते हैं कि थाना क्षेत्र के ग्राम बरेहंडा निवासी जगतराम वर्मा की नवविवाहित बेटी आरती (19) की शादी बांदा के ही नरैनी तहसील के ग्राम रिसौरा में बीते माह 9 जुलाई को पप्पू नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। वह  1 महीने पहले मायके बरेहंडा आई  थी। क्या हुआ कैसे च...
बुंदेलखंडः कहने के बाद भी नहीं जागा वनविभाग, ‘रामराज’ ने ले डाली एक और महिला की जान

बुंदेलखंडः कहने के बाद भी नहीं जागा वनविभाग, ‘रामराज’ ने ले डाली एक और महिला की जान

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः अवैध पेड़ों के अवैध कटान के लिए बदनाम बुंदेलखंड के वनविभाग की लापरवाही अब आम आदमी के लिए जानलेवा साबित होने लगी हैं। इस विभाग की लापरवाही और गैरजिम्मेदारी का हाल यह हो चुका है कि चेतावनी के बाद भी विभाग के अधिकारी चेतने को तैयार नहीं। चित्रकूट में फारेस्ट डिपार्टमेंट की लापरवाही के चलते रामराज ने आज एक और महिला की जान ले डाली। जबकि दूसरी को मरणासन्न करते-करते छोड़ा। हम बात कर रहे हैं रामराज नाम के एक वन रोज यानी नील गाय की। पहले भी वनरोज के हमले में 1 व्यक्ति की हो चुकी मौत और 20 से ज्यादा पहुंच चुके हैं अस्पताल  जो बीते करीब एक साल से लोगों पर जानलेवा हमला करके कई जानें ले चुका है और कई को अस्पताल पहुंचा चुका है लेकिन शिकायतों पर आंखें मूंदे बैठे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कुछ करने को तैयार नहीं हैं। बताया जाता है कि जारोंमाफी गांव की रहने वाली मुन्नी देवी...
बांदा की प्रज्ञा, रश्मि और सिमरन का क्रिकेट ट्रायल के पहले राउंड में सेलेक्शन

बांदा की प्रज्ञा, रश्मि और सिमरन का क्रिकेट ट्रायल के पहले राउंड में सेलेक्शन

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः बांदा की तीन महिला खिलाड़ियों ने क्रिकेट ट्रायल में पहला राउंड पार कर लिया है। इन खिलाड़ियों में रश्मि गौतम, प्रज्ञा दिवेदी और सिमरन सिंह शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का टेस्ट कानपुर के कमला क्लब में हुआ। ये तीनों खिलाड़ी जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बांदा) की ओर से यहां हिस्सा लेने आईं थीं। यह जानकारी एसोसिएशन के वासिफ जमां ने दी। अब दूसरे राउंड में फिर होगी 300 खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत, 60 बेस्ट का होगा सेलेक्शन   श्री जमां ने बताया है कि अभी कुल 300 बालिका खिला़ड़ियों को छांटा गया है। इसके बाद दूसरे राउंड में 60 बच्चों का सेलेक्शन होगा। इनके बीच क्रिकेट मैच कराए जाएंगे। इन मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा जाएगा। ये भी पढ़ेंः बांदा में जोरदार ढंग से क्रिकेट में भिड़ीं टीमें, विजेताओं को पुरस्कार मैच संपन्न होने के बाद प्रतिभा के आधार...
बांदा के फेमस मिठाई वाले रामकिशन गुप्ता उर्फ बासू बाबा को जेल

बांदा के फेमस मिठाई वाले रामकिशन गुप्ता उर्फ बासू बाबा को जेल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मिठाई के फेमस दुकानदार रामकिशन गुप्ता उर्फ बासू बाबा को अदालत ने आज जेल भेज दिया। दरअसल, अदालत ने 9 साल पुराने एक मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। 9 साल पुराने मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनाई सजा, 5 साल जेल, जुर्माना  बताया जाता है कि दुकानदार बासू घरेलू गैस सिलेंडरों से दुकान का काम करता रहा है। इसी शिकायत को लेकर उसके खिलाफ 21 अगस्त 2009 को शहर कोतवाली में 3/7 वस्तु अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। ये भी पढ़ेंः बांदा में महिला की प्रसव के बाद मौत, जमकर बवाल-हंगामा, महिला सीएमएस के खिलाफ होगी जांच इस मामले की सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाते हुए राम किशन गुप्ता उर्फ बासू बाबा को पांच साल की कैद और 25 हजार रूपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ का ठेकेदार और गुर्गे थे उन्नाव मे...
बांदा में महिला की प्रसव के बाद मौत, जमकर बवाल-हंगामा, महिला सीएमएस के खिलाफ होगी जांच

बांदा में महिला की प्रसव के बाद मौत, जमकर बवाल-हंगामा, महिला सीएमएस के खिलाफ होगी जांच

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक ओर जहां बांदा में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर जिले के महिला अस्पताल में जमकर बवाल हो रहा था। एक महिला की प्रसव के बाद मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल किया। महिला सीएमएम डा. उषा सिंह और बाकी स्टाफ को सैकड़ों लोगों की भीड़ ने अस्पताल में घेर लिया। प्रसव के बाद महिला ने सीने में दर्द की शिकायत के बाद तोड़ा दम, सीएमएस पर रुपए ने देने पर इलाज में लापरवाही का आरोप  उनके उपर 15 हजार मांगने और रूपए न देने पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक चला बवाल उस वक्त समाप्त हुआ, जब पुलिस अधिकारी और सीएमओ वहां पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और भीड़ को समझाया और आश्वासन दिया कि महिला सीएमएस के खिलाफ जांच कराएंगे और मुकदमा दर्ज कराएंगे। सीएमओ ने भी विभागीय जांच का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत ...
बांदा के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बांदा के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल के निदेशक नवल किशोर चौधरी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इसमें स्कूल का स्टाफ व बच्चे शामिल हुए। भारत माता की जय के नारों से पूरा स्कूल प्रांगण गूंज उठा। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। साथ ही कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति की अलख जगाई। पौधरोपण और वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला। बताया कि वृक्षों से पर्यावरण संरक्षण में कितनी सहायता मिलती है और पेड़ हमारे जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और आयुष्मान भारत की सौगात वक्ताओं ने बेटियों के भविष्य को लेकर विचार रखे। कहा कि बे...
बुंदेलखंडः लूट ली गरीब से मजदूरी-कर्जे की रकम, वो सदमे में दुनिया छोड़ गया…

बुंदेलखंडः लूट ली गरीब से मजदूरी-कर्जे की रकम, वो सदमे में दुनिया छोड़ गया…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक गरीब मजदूर की लूट के बाद सदमे में मौत हो गई। उसे इलाज के लिए अर्द्धविक्षिप्त हालत में इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहद गरीब इस परिवार की हालत इतनी खराब है कि मुखिया की मौत के बाद अब बीबी-बच्चों के सामने मुखमरी की नौबत आ गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि लुटेरों को जल्द पकड़ा जाएगा। खुद से हुई लूट के बाद रातभर मजदूरी और रेहन के पैसे जाने की चिंता में डूबा रहा  बताते हैं कि अतर्रा ग्रामीण के मजरा झंडू का पुरवा का रहने वाला बाबूलाल वर्मा शुक्रवार शाम बाजार से घर लौट रहा था। उसने घर की जरूरत पूरी करने के लिए जेवर रेहन पर रखे थे। रेहन के 10 हजार रुपए और मजदूरी के 5 हजार उसके पास थे। ये भी पढ़ेंः बांदाः आत्महत्या नहीं, हत्या थी सरम बहादुर की मौत, होमगार्ड प्रेम में पुलिस की लापवाही बन गई वजह इसी दौरान बांदा ...
चित्रकूटः  50000 का इनामी डकैत पंजाबी उर्फ जंगलिया मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 

चित्रकूटः 50000 का इनामी डकैत पंजाबी उर्फ जंगलिया मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूट पुलिस ने आज कामयाबी हासिल करते हुए 50 हजार के इनामी डकैत पंजाबी उर्फ जंगलिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि उसने कई घंटे की मुठभेड़ के बाद इस इनामी बदमाश को पकड़ा है। यह बदमाश यूपी और एमपी दो राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने बबुली कौल गिरोह का सदस्य है। इसलिए पंजाबी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। मानिकपुर थाना प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक मारकुण्डी प्रभारी को सूचना मिली थी कि कल्याणपुर करौंहा के जंगल में डकैत बबुली कोल का गैंग मौजूद है। इसके बाद पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट मनोज झा के निर्देशन में पुलिस डकैतों को पकड़ने के लिए निकल पड़ी। दोनों थानों की टीमें कल्याणपुर के जंगल में डकैतों की धरपकड़ के लिए वहां पहुंची। पुलिस ने वहां कांबिंग की। बताते हैं कि पुलिस ने घेराबंदी की रणनीति अपनाते हुए बहिलपुरवा ...
चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, पांच घायलों में 1 गंभीर

चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, पांच घायलों में 1 गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पन्ना जिला के धर्मपुर थाना अंतर्गत ग्राम मुंशीपुरवा निवासी श्रद्धालु कार में सवार होकर शुक्रवार रात अमावस्या के मौके पर चित्रकूट जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार अतर्रा से आगे तुर्रा गांव के पास पहुंची। सामने से आ रही डायल हंड्रेड की गाड़ी ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार पलट कर सड़क किनारे जा गिरी। अमावस्या पर चित्रकूट स्नान-पूजन के लिए जा रहा था मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का परिवार  कार में बैठे मध्यप्रदेश के सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा पहुंचाया। वहां से उन सभी को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये भी पढ़ेंः अपडेटः बुंदेलखंडः भीषण हादसे में भाजपा के बड़े नेता एवं बुंदेलखंड उपाध्य...