Tuesday, July 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में बाइक सवार युवक की ट्रक ओवरटेक में मौत, कानों में था इयरफोन

बांदा में बाइक सवार युवक की ट्रक ओवरटेक में मौत, कानों में था इयरफोन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सड़क पर चलते वक्त एक जरा सी लापरवाही हमें मौत के मुंह में ले जा सकती है। बार-बार यह बात कही और सुनी जाती है, लेकिन फिर भी लापरवाहियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। ऐसा ही एक हादसा मंगलवार रात बांदा में हुआ। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि शहर के कालूकुआं इलाके में मोबाइल केयर सेंटर नाम से दुकान चलाने वाले कौशलेंद्र प्रताप (25) तिंदवारी के मवई गांव के रहने वाले थे। तेज रफ्तार में ट्रक को ओवरटेक करने में हादसा बताते हैं कि वह बांदा में ही रहकर काम करते थे, बीते दिवस भइया दूज के दिन अपने गांव महुई पहुंचे। वहां से रात करीब 9 बजे बाइक से तिंदवारी के लिए बाइक से निकले। रास्ते में एक ट्रक को तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय सामने से दूसरी गाड़ी आने पर खुद को बचाने के प्रयास में ट्रक में पीछे से जा टकराए। ...
बांदा में सांसद-विधायक ने निकाली गांधी पद यात्रा, उमड़ी भीड़

बांदा में सांसद-विधायक ने निकाली गांधी पद यात्रा, उमड़ी भीड़

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां मंगलवार को गांधी संकल्प यात्रा में बांदा सदर विधानसभा में सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान खुरहंड स्टेशन से शुरू होकर गांधी संकल्प यात्रा पहले छिबाव होते हुए मनोहरपुरवा पहुंची। फिर वहां से मकरी होते हुए नाई तथा दुरईमाफी में पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा में प्रमुख रूप से सांसद आरके सिंह पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लोगों को संबोधित भी किया। विधायक द्विवेदी ने मौजूद लोगों से कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर हम सभी अपने जीवन का उद्धार कर सकते हैं। क्या है यात्रा का उद्देश्य बताते चलें कि गांधी जयंती के मौके पर भाजपा द्वारा शुरू हुई गांधी संकल्प यात्रा देश में करीब 5000 जगहों पर हो रही है। इसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिल्ली से की गई थी। इस उद्देश्य लोगों तक गांधी जी के विचारों को पहुंचाना ह...
बांदा में अनशन कर दो बेटियों ने ऐसे हासिल किया अधिकार

बांदा में अनशन कर दो बेटियों ने ऐसे हासिल किया अधिकार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपने दाखिले को लेकर जंग लड़ रहीं पंडित जेएन कालेज की दो छात्राओं आरजू गुप्ता और कुमारी जीतू गुप्ता ने आज आखिरकार अपना हक पा लिया। वहीं कालेज की छात्राओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस पार्टी के आंदोलन की चेतावनी के मद्देनजर कालेज प्रबंधन ने तेजी दिखाई और छात्राओं को दाखिले के साथ ही परीक्षा फार्म भरवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों छात्राओं ने अनशन समाप्त कर दिया। इस मौके पर कालेज प्रबंधन के लोग व कांग्रेस नेता मौजूद रहे। जेएन कालेज में दाखिले में आ रही थी दिक्कत बताया जाता है कि पंडित जेएन कालेज में दाखिले को लेकर दो छात्राओं का भविष्य अधर में था। दोनों छात्राओं का आरोप था कि कालेज में दाखिले में धांधली की गई है जबकि उनका दाखिला होने के बाद भी परीक्षा फार्म नहीं कंफर्म कराया गया है। कालेज प्रबंधन द्वारा मामले में हीलाहवाली बरती गई तो दोनों छात्राएं क्रमिक अनशन पर ब...
बांदा के जख्नी गांव में किसान की डूबकर मौत

बांदा के जख्नी गांव में किसान की डूबकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मेला देखने के लिए घर से निकले वृद्ध किसान की नहर में डूबकर मौत हो गई। वहां से गुजरे दो ग्रामीणों ने देखा को मृतक के घरवालों को सूचना दी। परिजन ग्रामीणों के साथ मौक पर पहुंचे और किसान को किसी तरह नहर से निकालकर जिला अस्पताल ले पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि जखनी गांव निवासी जगनंदन (65) सोमवार दोपहर को अपने घर से मेला देखने के लिए निकले थे। मेला देखने निकले थे घर से जखनी गांव से गुजरी नहर के पास पहुंचे तो वहां नहर में गिरने से डूबकर उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह शौच के लिए रुके थे। इसी दौरान दुर्घटनावश नहर में जा गिरे। राहगीरों ने देखा तो मृतक के बड़े पुत्र अरविंद कुमार को फोन पर जानकारी दी। बेटा अन्य ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचा। बाद में किसी तरह उनको नहर से निकाला गया। फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उनको मृत...
बांदा में भाई दूज से चंद घंटे पहले 3 विवाहिताओं ने खाया जहर

बांदा में भाई दूज से चंद घंटे पहले 3 विवाहिताओं ने खाया जहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक ओर जहां पूरे देश में बहनें भाई दूज की तैयारियां कर रही थीं, वहीं बांदा में चंद घंटों पहले बीती रात तीन विवाहिताओं ने जहर खा लिया। यह तीनों अलग-अलग मामले में हैं। इसी तरह 13 साल के एक किशोर समेत दो अन्य पुरुषों ने भी जहर खाकर अपनी जीवन-लीला समाप्त करने का प्रयास किया। सभी छह लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शहर के जंगल दफ्तर इलाके में रहने वाली सुकन्या मिश्रा (28) (काल्पनिक नाम) ने सोमवार की रात को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। 13 साल के किशोर समेत 3 और.. गंभीर हालात में उनको जिला अस्पताल लाया गया। इसी तरह नगर कोतवाली क्षेत्र के डिगवाही गांव में रहने वाली तृप्ती (32) (काल्पनिक नाम) ने भी बीती रात जहर खाकर जान देने की कोशिश की। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। परिजनों ने समय पर देख लिया और उनको ज...
बांदा में PWD मुख्य अभियंता के बंगले में चौकीदार के बेटे का शव मिलने से सनसनी

बांदा में PWD मुख्य अभियंता के बंगले में चौकीदार के बेटे का शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंडल के लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के बंगले में तैनात चौकीदार कैलाश धुरिया के बेटे अमित धुरिया (26) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, युवक पिता के साथ बंगले में ही एक हिस्से में रहता था। बेटे की मौत की जानकारी सुबह बेटे को उस वक्त मिली जब वह घर लौटा। घर के अंदर बेटे का शव पड़ा था। पहले पिता द्वारा बेटे की हत्या की आशंका जताई गई, लेकिन बाद में उसने कहा कि उसका बेटा टीवी की बीमारी से ग्रसित था। पिता ने बाद में हत्या की जैसी किसी आशंका से इंकार करते हुए टीवी की बीमारी से बेटे की मौत की बात कही है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ई-रिक्शा चलाता था मृतक युवक पुलिस ने लिखा-पढ़ी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि युवक की मौत किस कारण से और किन हाला...
बांदा में शराबी युवक ने भतीजी से किया रेप, DIG के आदेश पर एक्शन में आई पुलिस

बांदा में शराबी युवक ने भतीजी से किया रेप, DIG के आदेश पर एक्शन में आई पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा जिले में सोमवार को घिनौना घटनाक्रम सामने आया है। एक शराबी युवक ने अपनी रिश्ते की भतीजी 6 साल की मासूम से दुष्कर्म कर डाला। घटनाक्रम शहर कोतवाली क्षेत्र का है। बताते हैं कि कोतवाली पुलिस ने पहले तो मामले को टालने का प्रयास किया, लेकिन बाद में डीआईजीके संज्ञान में मामला पहुंचा तो पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। डीआईजी के आदेश पर सक्रिय हुई पुलिस बताया जाता है कि शराबी युवक अमित पुत्र भवानीदीन आज सोमवार को अपनी रिश्ते की भतीजी 6 साल की मासूम से रेप किया। रोती-बिलखती पहुंची बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला अपनी बच्ची को लेकर शहर कोतवाली पहुंची। साथ ही आरोपी अमित के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी। उधर, पहले तो कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी। ये भी...
बांदा शहर में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

बांदा शहर में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में शनिवार की रात को पति ने विवाद के बाद पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। गोली पत्नी के हाथ को चीरते हुए कंधे के पीछे जा धंसी। पत्नी को गोली मारने के बाद पति मौके से भाग निकला। बाद में मोहल्ले वालों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शहर के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी सुनीता (45) और उनके पति संजय गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गोली मारने के बाद मौके से भागा पति विवाद के दौरान बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि संजय ने अपनी पत्नी सुनीता पर तमंचे से गोली चला दी। गोली सुनीता के हाथ को चीरते हुए कंधे में जा धंसी। पति संजय घटना के बाद मौके से भाग निकला। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। किसी तरह से खून से लतपत घायल महिला को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल ले जाय...
बांदा में बड़ा हादसाः कानपुर के श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत-20 घायल

बांदा में बड़ा हादसाः कानपुर के श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत-20 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज दीपावली पर्व की खुशियों के बीच रविवार तड़के सुबह भीषण हादसा हो गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों से भरी बस हादस अनियंत्रित होकर शहर कोतवाली के मवई गांव के पास पलट गई। इससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। सभी लोग कानपुर के गजनेर देहात के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो चित्रकूट के अमावस्या मेले में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह बताया जाता है कि कोतवाली के मबई गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई। बताते हैं कि बस को संभालने के लिए चालक ने तेज रफ्तार में ब्रेक लगाए। इसके बाद बस पलटा खाते हुए सड़क किनारे जा पलटी। बस में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार...
बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक को बड़ी बेरहमी से कत्ल किया गया है। पुलिस का कहना है कि इसके बाद घर वालों को सूचना देने के बाद ढाबा संचालक और उसके साथी शव को अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन समय से परिजनों के पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हो गया। परिजन जिस वक्त पहुंचे शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया मामले को हत्या मान रही है। ढाबे पर काम करता था मरने वाला युवक बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा के समीप स्थित एक ढाबे में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी डेरा दरदा निवासी राकेश उर्फ खिलाड़ी (38) तकरीबन 3 साल से काम क...