बांदा में बाइक सवार युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : नानी के घर से लौट रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मरने वाला युवक अपनी नानी के घर एक निमंत्रण में शामिल होने गया था। युवक का शव सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं और बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस पृथम दृष्टया मामले को हादसा मानकर चल रही है, लेकिन सही बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
ननिहाल से लौटते हुई घटना
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गुड़ाकला गांव के मजरा डोमानी पुरवा के रहने वाले बच्चालाल राजपूत का बेटा 18 साल का जितेंद्र अपनी ननिहाल गया था। वहां उसे एक घरेलू कार्यक्रम में शामिल होना था। मंगलवार सुबह बाइक से वह अपनी ननिहाल दरगाहीपुरवा (गिरवां) गांव पहुंचा। रात में वापस लौटने के लिए निकला। इसके...









