बांदा में संतोष फिर बने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष, अमित उपाध्यक्ष और संजय संगठन मंत्री
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में रविवार को संतोष गुप्ता 'अनशऩकारी' एक बार फिर भारी मतों से नगर अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं संजय गुप्ता, कृष्ण प्रकाश गुप्ता को निर्विरोध संगठन मंत्री चुना गया है। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चारुचंद्र खरे, सहायक निर्वाचन अधिकारी ज्वाला प्रसाद गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता रहे। इस मौके पर शहर के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया के बाद रिजल्ट आने पर सभी चुने गए पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भी बांटे गए।
श्याम सुंदर वरिष्ठ मंत्री, संदीप-अंकुर व सौरभ बने मंत्री
इस दौरान अमित सेठ (सोनू), महेश प्रसाद गुप्ता, दीपक गुप्ता, दिलीप जैन उपाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह श्यामसुंदर गुप्ता वरिष्ठ मंत्री तथा संदीप गुप्ता अंकुर गुप्ता, सौरभ गुप्ता व श्रीकृष्ण गुप्ता निर्विरोध मंत्री चुने गए। इसी तरह महामंत्री के पद पर प्रेम गुप्ता ...