समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में लगातार तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला को उसके शौहर ने तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध है। इसलिए उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। अब उसने तलाक दे दिया। उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
महिला के गंभीर आरोपों पर पुलिस जांच शुरू
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति अपनी भाभी के साथ मिलकर उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे।
बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र का है मामला
जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है। उसका कहना है कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। एक बेटी थी, जिसकी बीती जनवरी 2023 में मौत हो गई। पति शराबी है और उसके अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं।
ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को सफलता, शहर में 21 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
उसके द्वारा अवैध संबंधों का विरोध किया गया। इसपर दोनों उसे किसी न किसी बहाने से प्रताड़ित करने लगे। पति आए दिन भाभी के साथ मिलकर मारता-पीटता रहा। वह अपने मायके आ गई। पति ने फोन करके उसे तीन तलाक दे दिया। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : UP : चित्रकूट में ट्रेन से पानी लेने उतरे 3 यात्रियों की कटकर मौत, एक गंभीर