Wednesday, March 18सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट

यूपी शिक्षक पुरस्कार : 75 शिक्षक चयनित, बांदा-कानपुर-अमरोहा-सीतापुर-बिजनौर से ये होंगे सम्मानित..

यूपी शिक्षक पुरस्कार : 75 शिक्षक चयनित, बांदा-कानपुर-अमरोहा-सीतापुर-बिजनौर से ये होंगे सम्मानित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए 75 शिक्षकों को चयनित किया गया है। इनकी सूची बुधवार देर शाम जारी की गई है। इस पुरस्कार के लिए हर जिले से एक-एक शिक्षक का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर इन सभी को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मानित बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार का कहना है कि शासन की ओर से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का चयन किया गया है। इसके लिए शिक्षकों का 17 से 21 अगस्त तक इंटरव्यू हुआ। समिति ने चयन प्रक्रिया पूरी की है। अमरोहा से सुमन रानी, बांदा से कृष्णपाल चयनित अमरोहा जिले से सुमन रानी, मुरादाबाद से सरीता देवी, रामपुर से डा. सुमन अरोरा, लखनऊ के गोसाईगंज स्थित महमूदपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की नीता या...
चित्रकूट : अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो जेल से रिहा, यह है पूरा मामला..

चित्रकूट : अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो जेल से रिहा, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : बांदा की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास की पत्नी निखत बानो अंसारी को जमानत मिल गई है। वह जेल से रिहा हो गई है। कोर्ट से जमानत के बाद निखत को देर रात चित्रकूट जेल से रिहा किया गया। बताते हैं कि जेल से बाहर निकलने पर निखत अपने भाई और भाभी के साथ प्रयागराज के लिए चली गई। जेल से निकलने पर निखत ने गेट के पास खड़े अपने एक साल के बच्चे गाजी को गोद में सबसे पहले गोद में उठाया। नियम विरुद्ध पति से मिलने व भगाने की साजिश के आरोप में हुई थी गिरफ्तार बताते चलें कि निखत को पुलिस अधिकारियों ने चित्रकूट जेल में नियम विरुद्ध तरीके से पति अब्बास अंसारी से मिलने पहुंचने पर गिरफ्तार किया था। वह पति से घंटों जेल में घर की तरह अलग वीआईपी कमरे में मुलाकात करती थीं। अब बिना कोर्ट को बताए पति से मिलने नहीं जा सकेंगी जेल घंटों पति के साथ समय बिताती थीं...
Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर..

Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रविवार देर शाम यूपी सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बांदा के नए पुलिस कप्तान अंकुर अग्रवाल बनाए गए हैं। अबतक वह चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक थे। 2016 बैंच के आईपीएस अधिकारी अंकुर इस समय चित्रकूट तैनात एसपी वृंदा शुक्ला के पति हैं। वह हरियाणा के अंबाला के रहने वाले हैं। हालांकि, वृंदा शुक्ला 2-014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और दो साल अपने पति से सीनियर हैं। वहीं अंकुर चंदौली के एसपी रहने से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी के पद पर तैनात रहे हैं। ये भी पढ़ें : 14 IPS के तबादले : अमरोहा-बांदा, सीतापुर-बरेली समेत कई जिलों में नए SP, पढ़िए पूरी लिस्ट..    https://samarneetinews.com/bjp-banda-who-will-become-new-district-president-such-speculations-continue/...
चित्रकूट : सड़क हादसे में बांदा के चौकी प्रभारी की मौत, महकमे में शोक की लहर

चित्रकूट : सड़क हादसे में बांदा के चौकी प्रभारी की मौत, महकमे में शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तैनात उप निरीक्षक की चित्रकूट में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि वह हाई कोर्ट (प्रयागराज) में सीए दाखिल करने प्रयागराज गए थे। वहां से आज वापस अपनी कार से बांदा लौट रहे थे। इसी दौरान चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए चित्रकूट जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 2018 बैच के उप निरीक्षक श्याम प्रकाश मूलरूप से प्रयागराज जिले के रहने वाले थे। वह इस समय बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र की महुटा पुलिस चौकी के प्रभारी थे। ये भी पढ़ें : ज्योति मौर्य मामला : होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर लटकी सस्पेंशन की तलवार ये भी पढ़ें : बांदा में हादसा, चित्रकूट की महिला समेत दो की मौत  ...
पिता-पुत्र को डंपर ने रौंदा, परिक्रमा के दौरान हादसा-दोनों की मौत

पिता-पुत्र को डंपर ने रौंदा, परिक्रमा के दौरान हादसा-दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मन्नत पूरी होने पर लेटकर परिक्रमा करते हुए घर लौट रहे पिता-पुत्र को अज्ञात डंपर ने रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे दोनों जानकारी के अनुसार पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली गांव के रहने वाले ब्रजलाल (55) अपने बेटे बाबूलाल (25) के साथ अपने कुल देवता की परिक्रमा लगाकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में बकटा पेट्रोल पंप के पास लगभग 2 बजे रात अज्ञात डंफर ने उनको रौंद दिया। ये भी पढ़ें : Banda : ओवरलोडिंग की एंट्री खेल में मस्त RTO विभाग के अधिकारी.. इससे दोनों की मौत हो गई। बताते हैं कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ा। थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने ...
माफिया मुख्तार अंसारी खामोश, बहू निखत बानो गुमशन..

माफिया मुख्तार अंसारी खामोश, बहू निखत बानो गुमशन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड के 32 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा से वह बेचैन है। जेल सूत्र बताते हैं कि माफिया इसके बाद से खामोश है और ज्यादातर बातों का जवाब इशारों में ही दे रहा है। जेल सूत्रों का यह भी कहना है कि माफिया की रातें करवटें बदलती कट रही हैं। बांदा में माफिया मुख्तार, चित्रकूट में बहू उधर, चित्रकूट जेल में बंद मुख्तार की बहू निखत बानो भी ससुर को सजा होने के बाद से गुमशुम है। निखत ने पहले भीषण गर्मी बताते हुए कूलर की मांग की थी। मगर अब वह कूलर के लिए नहीं कह रही है। जेल में दो रातों से करवटें बदल रहा जेल सूत्रों का कहना है कि वाराणसी के अवधेश राय हत्याकांड में उम्रकैद की सजा होने के बाद माफिया मुख्तार की नींद उड़ गई है। रात में उसने बेमन एक रोटी खाई और फिर माथे पर हाथ धरे तन्हाई बैरक में रातभर करवटें बदल...
चाची ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, खुद बताई हत्या की यह वजह..

चाची ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, खुद बताई हत्या की यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : एक महिला ने अपने भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला। युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। महिला का कहना है कि वह खुद पर बुरी नियत और बेटी से छेड़छाड़ को लेकर मृतक से परेशान थी। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना चित्रकूट जिले की है। चचेरे भाई-बहन में कथित प्रेम प्रसंग की चर्चा जानकारी के अनुसार चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के बियावल के काशीनाथ का पुरवा में ननकू (22) नाम का व्यक्ति रहता था। आज उसकी चाची ऊषा ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि चाची की बेटी से ननकू का बीते दो साल से प्रेम प्रसंग था। चाची विरोध करती थी। शुक्रवार रात इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्यों में मारपीट होने लगी। ये भी पढ़ें : चित्रकू...
चित्रकूट : तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल से घर में कैद परिवार, चौंका देगी यह खबर..

चित्रकूट : तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल से घर में कैद परिवार, चौंका देगी यह खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुख्यालय कर्वी से सटे तरौंहा में तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक परिवार 3 साल से घर में कैद रहा। रिश्तेदारों की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने आज पुलिस की मदद से उस परिवार को घर से निकाला। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां दंपती और बच्चों की मानसिक रूप से हालत खराब पाई गई। सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में जिसने भी सुना वही अचंभित है। आसपास के लोगों का कहना है कि परिवार के लोग ज्यादा संपर्क में नहीं थे। इसलिए उनको कभी इसका एहसास भी नहीं हुआ। चाइल्ड लाइन ने पुलिस के साथ दंपती-बच्चों को निकाला चाइल्ड लाइन के समन्वयक विशेष त्रिपाठी का कहना है कि उनके हेल्पलाइन नंबर 1098 पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे काल आई। उनको सूचना मिली कि कर्वी के तरौंहा के दुर्गाकुंज मोहल्ले में एक ...
बांदा पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक 

बांदा पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2014 से पहले की स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसा लग रहा था कि देश दोबारा गुलाम हो जाएगा। कहा कि जब से सीएम योगी ने देश की कमान संभाली है। देश विश्व गुरू बनने की राह पर है। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद दीक्षित समेत सभी पार्टी नेता मौजूद रहे। देर शाम पूर्व सीएम पोखरियाल बांदा पहुंचे। बांदा सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ये भी पढ़ें : चित्रकूट : तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल से घर में कैद परिवार, चौंका देगी यह खबर..  ...
Chitrakoot : धर्मनगरी के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, युवतियां गिरफ्तार-होटल मालिक-मैनेजर समेत कई पर FIR..

Chitrakoot : धर्मनगरी के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, युवतियां गिरफ्तार-होटल मालिक-मैनेजर समेत कई पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट जिले में सिरसावन के पास स्थित रामदरबार होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने दो युवतियों को देहव्यापार करते समय रंगे हाथ पकड़ा है। मामले में होटल मालिक, मैनेजर और दलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह होटल थाने से कुछ दूरी पर ही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पुलिस को जानकारी इतनी देरी से क्यों हुई। हालांकि, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में बताए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं दोनों युवतियां दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। मध्य प्रदेश के चित्रकूट के नयागांव सीओ आशीष जैन का कहना है कि काफी समय से होटल में सेक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी। दरअसल, पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि ग्राहकों से युवतियां जबरन रुपए, अंगूठी और चेन आदि भी छीन लेती थीं। इसी शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को एक सिपाही क...