Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

हैवानियतः कानपुर में बेटे ने किया मां का कत्ल, कटा सिर देखकर कांप उठे लोग

हैवानियतः कानपुर में बेटे ने किया मां का कत्ल, कटा सिर देखकर कांप उठे लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज दोपहर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक सिरफिर दरिंदे ने आपसी झगड़े के बाद अपनी बूढ़ी मां का सिर धड़ से अलग करके घर के बाहर फेंक दिया। लोगों ने कटा हुई सिर देखा तो भागकर घर के भीतर पहुंचे। वहां लोगों को देखकर हत्यारा बेटा भागने की कोशिश करने लगा। गांव के लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा में रहने वाले रामकिशन कोरी पेशे से ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। नशेबाज औलाद का घिनौना कारनामा वह नशे का लती है। पत्नी माया भी तंग आकर चार महीने पहले बच्चों को लेकर मायके जाकर रहने लगी। वह अपनी मां के साथ रहता था। अक्सर वृद्ध मां मुन्नी देवी (60) से मारपीट भी कर देता था। सोमवार दोपहर को भी उसने मां से झगड़ा किया। इसी बीच आपा खोते हुए उसने घर में रखी साबड़ से मां का सिर धड़ स...
उन्नाव के माखी थाने में दुष्कर्म आरोपी ने जहर खाया, मचा हड़कंप

उन्नाव के माखी थाने में दुष्कर्म आरोपी ने जहर खाया, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः बीते कुछ माह से दुष्कर्म मामले में प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी उन्नाव जिले के माखी थाने की पुलिस फिर सुर्खियों में आ गई है। बताते हैं कि आज सोमवार दोपहर दुष्कर्म के एक आरोपी ने थाने में जहर खा लिया। रविवार को ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय ले जाने की तैयारी चल रही थी कि इसी दौरान आरोपी के जहर खाने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी को गंभीर हालत में उन्नाव जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे चिंताजनक हालत में बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में उन्नाव के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर का कहना है कि आरोपि युवक का इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया बताया जाता है कि माखी थाना क्षेत्र के मेथीटिकुर गांव का रहने वाला रशीद, बीती 31 मई 2019 को गांव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले ...
बांदाः रेलवे स्टेशन पर वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप, आग से झुलसे महंत

बांदाः रेलवे स्टेशन पर वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप, आग से झुलसे महंत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर रविवार शाम को एक वृद्ध का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक बीपी वर्मा ने मेमो भरकर जीआरपी को जानकारी दी। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि पहचान कराने के प्रयास के क्रम में 72 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। छानबीन में जुटी जीआरपी, 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने बताया कि वृद्ध की उम्र तकरीबन 70 वर्ष के आसपास है। वह मटमेले रंग की धोती और कुर्ता पहने हुए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ठंड लगने से उनकी मृत्यु हो गई है। जीआरपी ने आसपास के लोगों को बुलाकर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। कुटिया में आग लगने से मंदिर के महंत झुलसे, भर्ती उधर, जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में ग्राम कोर...
कानपुरः ट्रेन से स्टेशन समझ आउटर पर उतरा किसान, नदी में गिरकर लापता 

कानपुरः ट्रेन से स्टेशन समझ आउटर पर उतरा किसान, नदी में गिरकर लापता 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक किसान स्टेशन समझकर ट्रेन से आउटर पर उतर गए। इसके बाद नहर में गिरने के बाद वह लापता हो गए। उनकी तलाश में पुलिस ने कई गोताखोरों को नदी में उतारा हुआ है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। मौके पर परिवार के लोगों के अलावा अन्य लोगों की भीड़ जुटी हुई है। घटनाक्रम कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र का है। चित्रकूट से आंख की दवाई लेकर लौटते वक्त हादसा बताया जाता है कि कानपुर देहात के अकबरपुर परसदापुर गांव के रहने वाले किसान मनोज (49) का चित्रकूट स्थित नेत्र अस्पताल में इलाज हो रहा था। शनिवार को वह गांव की महिला के साथ चित्रकूट से दवाई लेने गए थे। वहां से दोनों घर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुए। किसान के भतीजे अंकित ने बताया कि शनिवार रात उक्त गांव के महिला ने फोन पर बताया कि ट्रेन भीमसेन स्टेशन से पहले सचेंडी के सीढ़ी इटारा स्टेशन के पास आउटर पर रुकी। वहां किसा...
बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने संविधान को अंगीकृत करने की दिलाई शपथ

बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने संविधान को अंगीकृत करने की दिलाई शपथ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान को अंगीकृत करने की शपथ दिलाई। डीआईजी दीपक कुमार को प्लेटिनम पदक से सम्मानित किया गया है। परिक्षेत्रीय कार्यलय में डीआईजी दीपक कुमार ने ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान को अंगीकृत करने की शपथ दिलाई। प्लैटिनम पदक से सम्मानित हुए DIG दीपक कुमार इस मौके पर डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मेहनत और लगन से काम करने व कर्तव्य निर्वहन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि डीआईजी दीपक कुमार सन 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा के DIG दीपक कुमार को अवार्ड, CAA पर शांति-बदमाशों का सफाया, महकमे ने माना लोहा उनको बुंदे...
बांदा में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने फहराया तिरंगा

बांदा में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने फहराया तिरंगा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने सुबह 10 बजे सोसाइटी भवन में गणतंत्र दिवस मनाया और तिरंगा फहराया। इसके साथ ही शहीदों को नमन किया। पूर्व सचिव डा. शरद चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ध्वज को सलामी दी गई। सचि वबाबूलाल गुप्त ने संविधानकी शपथ दिलाई गई। पूर्व सचिव डा. संतोष मसुरहा ने नेकी के बरामदे का उद्घाटन किया। इस मौके पर अशोक गुप्ता और वंदना गुप्ता, शिवपूजन गुप्त, महमूद हुसैन खां, प्रशांत शर्मा, संजय ओमर, भुवनेंद्र रावत, मइयादीन सोनी आदि मौजूद रहे। नेत्र शिविर का आयोजन बांदा। रेडक्रास भवन में डा. एसपी गुप्ता की व्यवस्था में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ डा. संतोष कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया। इस मौके पर 105 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया और 20 मरीजों को निःशुल्क लेंस प्रतयारोपण के लिए चयनित किया गया। सांस्क...
बांदाः 71वें गणतंत्र दिवस पर दूरदर्शन-आकाशवाणी केंद्र पर ध्वजारोहण

बांदाः 71वें गणतंत्र दिवस पर दूरदर्शन-आकाशवाणी केंद्र पर ध्वजारोहण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय इंदिरा नगर में स्थित दूरदर्शन केंद्र एवं आकाशवाणी एफएम केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर 71वें गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकरण वर्मा, आहरण एवं वितरण अधिकारी दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र (झांसी) रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराते हुए राष्ट्र ध्वज को सलामी भी दी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही नए भारत निर्माण में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग की अपील की। मुख्य अतिथि ने नए भारत निर्माण में सहयोग की अपील की आकाशवाणी एफएम केंद्र (बांदा) के सहायक अभियंता आरके गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कार्य में पूरी इमानदारी और निष्ठा भी देशभक्त का ही एक रूप है। सहायक अभियंता अजय शंकर त्रिपाठी ने सभी से अपेक्षा की, कि सब मिलकर दूरदर्शन और आकाशवाणी को पुनः उसकी खोई प...
लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आनंदी बेन ने ली परेड की सलामी

लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आनंदी बेन ने ली परेड की सलामी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में 71वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन हुआ। विधानभवन के सामने हुए परेड आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जवानों से सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। हेलीकाप्टर से परेड पर बरसाए फूल इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहवर्धन किया। परेड पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। सेना के शक्ति प्रदर्शन ने वहां बैठे लोगों को खूब रोमांचित किया। लोगों ने राष्ट्रगान किया। साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे भी लगाए। राज्यपालन आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को पावन पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हमें शहीदों के बलिदान को याद दिलाता है। देश के प्रति एकता और समर्पण...
उन्नावः गणतंत्र दिवस पर ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने किया ध्वजारोहण, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

उन्नावः गणतंत्र दिवस पर ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने किया ध्वजारोहण, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः 71वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विकास खंड नवाबगंज मुख्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह व जिला विकास अधिकारी/खंड विकास अधिकारी राम उजागिरी द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ब्लाक परिसर में बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए ब्लाक प्रमुख व अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित दी। साथ ही वहीं ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ-साथ कर्मचारियों को स्वच्छता की भी शपथ दिलाई। कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा, सड़कों का लोकार्पण इसके बाद ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने कई स्कूलों व अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस क्रम में विकासखंड के ग्राम पंचायत अमरेथा के मजरा जालिम खेड़ा में ध्वजारोहण किया। सात ही ग्राम विकास वासियों को क्षेत्र पंचायत द्वारा निर्मित सीसी सड़क का उद्घाटन करते हुए लोगों को समर्पित...
फिल्म मलंग (MALANG) में बोल्ड कैरेक्टर को लेकर एक्ट्रेस एली अवराम सुर्खियों में… 

फिल्म मलंग (MALANG) में बोल्ड कैरेक्टर को लेकर एक्ट्रेस एली अवराम सुर्खियों में… 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः फिल्म मलंग में अपने बेहद बोल्ड कैरेक्टर को लेकर खूबसूरत एक्ट्रेस एली अवराम इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी आने वाली फिल्म मलंग काफी चर्चा में है। वह इस फिल्म में काफी बोल्ड भूमिका में नजर आएंगी। खुद सोशल मीडिया पर वायरल की हॅाट फोटो खुद के इसी बोल्ड लुक की फोटो वह इन दिनों लगातार सोशल मीडिया शेयर कर रही हैं। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बोल्डनेस की काफी सीमाएं उन्होंने पार कर दी हैं। फिल्म के लिए बालों को दिया गया है अलग रंग इन फोटो में देखा जा रहा है कि एली अवराम ने अपने बालों को अलग रंग दिया है। वहीं शरीर पर कई सेक्सी टैटू भी बनवाएं हैं जो फोटो में साफ दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में एक्ट्रेस एली का बिल्कुल अलग लुक इन फोटो में एली का बदला हुआ लुक साफ दिखाई दे रहा है। बात यहीं खत्म नहीं हो रही, एली ने शरीर पर टैटू ही नहीं बनवाए हैं, बल्कि...