Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

अपडेटः थानाध्यक्ष ने थाने में फांसी लगाई, महकमे में मचा हड़कंप

police station jaitpur Ambedkar nagar so suicide

समरनीति न्यूज, डेस्कः उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक थानाध्यक्ष का थाने में ही फांसी शव लटका मिला है। घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। राजधानी लखनऊ से लेकर जिले तक पुलिस के उच्चाधिकारी घटना की जानकारी करने में जुटे हैं। हालांकि, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके पर सभी अधिकारी मौजूद हैं। घटना बुधवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

ambedkar nagar sho suicide in police station

गोंडा जिले के मूल निवासी थे थानाध्यक्ष

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। बताते हैं कि थाना प्रभारी बब्बू लाल मिश्रा यूपी के गोंडा जिल के बेगमगंज थाना क्षेत्र के अकौली उमरी बेग गांव के रहने वाले थे। एसपी अंबेडकर नगर आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि घटना कारणों को लेकर जांच चल रही है।

थाने में फांसी पर लटकता मिला शव

बताया जाता है कि अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थानाध्यक्ष बब्बू लाल मिश्र का शव आज बुधवार सुबह थाने के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कहा जा रहा है कि थानाध्यक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, कारण स्पष्ट नहीं है। घटना बुधवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। उधर, जैसे ही महकमे में यह खबर फैली, हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ेंः महिला दरोगा की हत्या के बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया

अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। छानबीन जारी है। थाने के पुलिस कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं परिवार के लोगों को जानकारी भेजी गई है। इसी थाने में बीते वर्ष एक महिला सिपाही अनीता सरोज (25) ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इतना ही नहीं उसने आत्महत्या के लिए थाने के ही एक सिपाही को जिम्मेदार ठहराया था।  उस वक्त बब्बू लाल मिश्रा ही थानाध्यक्ष थे।

ये भी पढ़ेंः जांच रिपोर्टः हत्या नहीं आत्महत्या थी एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत !