Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदाः कार-बोलेरो की टक्कर में जीजा-साले समेत 4 घायल, एक रेफर

बांदाः कार-बोलेरो की टक्कर में जीजा-साले समेत 4 घायल, एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज मंगलवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में जीजा-साले समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं कुछ का इलाज बांदा जिला अस्पताल में चल रहा है। बताते हैं कि हादसे में बांदा-प्रयागराज राजमार्ग पर अल्टो कार और बोलेरो जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बोलेरो सवार लोगों को भी चोटें आईं। कार सवार एक व्यक्ति को कानपुर रेफर किया गया है। अतर्रा क्षेत्र के नागनेधी गांव के पास दुर्घटना बताया जाता है कि महोबा के कालीन पहाड़ी इलाके में रहने वाला मुकेश (23) पुत्र जयकरण अपने साले गोरेलाल (27) पुत्र सत्यनारायण, निवासी रोली भरतकूप (चित्रकूट) व एक अन्य रिश्तेदार महेश (30) पुत्र राम रतन, निवासी डाडीपुरवा महोखर क...
यूपी में अभी फिर बारिश के साथ करवट बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

यूपी में अभी फिर बारिश के साथ करवट बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बाद कुछ दिनों से निकल रही तेज धूप ने राहत देने का काम किया है। मौसम विभाग से एक बार फिर कंपा देने वाली खबर आ रही है। इस माह के जाते-जाते एक बार फिर मौसम बारिश के साथ करवट बदलेगा। मौसम विभाग की माने तो 29 को कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की पूरी-पूरी संभावना है। हालांकि, इस बारिश का असर एक दिन पहले यानि मंगलवार से ही नजर आने लगेगा। मौसम विभाग की माने तो दिन में होने वाली तेज चटक धूप पर भी बदले मौसम का असर पड़ेगा। जनवरी में हो चुकी दो बार बरसात बताते चलें कि अबतक जनवरी महीने में दो बार बरसात हो चुकी है। जनवरी के पहले हफ्ते के बाद फिर 8 जनवरी और 16 जनवरी से दो दिन तक लगातार बारिश ने लोगों को बेचैन कर दिया था। अब इसी सबके बीच फिर से मौसम करवट बदलने की तैयारी में है। मौसम बदलने से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। ...
यूपीः 7 IAS के तबादले, फतेहपुर-बरेली-रायबरेली के CDO बदले

यूपीः 7 IAS के तबादले, फतेहपुर-बरेली-रायबरेली के CDO बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखवऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए। तबादलों के इस क्रम में फतेहपुर, बरेली और रायबरेली व मथुरा के सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। गणतंत्र दिवस ठीक अगले दिन हुए इन तबादलों ने प्रशासनिक हल्के खलबली मचा दी है। शासन ने जौनपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को फतेहपुर जिले का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया है। मथुरा के सीडीओ भी बदले गए वहीं मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी राम नेवास को चिकित्सा शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बना दिया है। इसी क्रम में रायबरेली के सीडीओ राकेश कुमार (प्रथम) को विशेष सचिव पंचायती राज के पद पर नियुक्त किया है। इसी तरह बरेली के सीडीओ सत्येंद्र कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। श्रावस्ती के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन गर्ग को बरेली का सीडीओ नियुक्त...
हैवानियतः कानपुर में बेटे ने किया मां का कत्ल, कटा सिर देखकर कांप उठे लोग

हैवानियतः कानपुर में बेटे ने किया मां का कत्ल, कटा सिर देखकर कांप उठे लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज दोपहर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक सिरफिर दरिंदे ने आपसी झगड़े के बाद अपनी बूढ़ी मां का सिर धड़ से अलग करके घर के बाहर फेंक दिया। लोगों ने कटा हुई सिर देखा तो भागकर घर के भीतर पहुंचे। वहां लोगों को देखकर हत्यारा बेटा भागने की कोशिश करने लगा। गांव के लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा में रहने वाले रामकिशन कोरी पेशे से ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। नशेबाज औलाद का घिनौना कारनामा वह नशे का लती है। पत्नी माया भी तंग आकर चार महीने पहले बच्चों को लेकर मायके जाकर रहने लगी। वह अपनी मां के साथ रहता था। अक्सर वृद्ध मां मुन्नी देवी (60) से मारपीट भी कर देता था। सोमवार दोपहर को भी उसने मां से झगड़ा किया। इसी बीच आपा खोते हुए उसने घर में रखी साबड़ से मां का सिर धड़ स...
उन्नाव के माखी थाने में दुष्कर्म आरोपी ने जहर खाया, मचा हड़कंप

उन्नाव के माखी थाने में दुष्कर्म आरोपी ने जहर खाया, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः बीते कुछ माह से दुष्कर्म मामले में प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी उन्नाव जिले के माखी थाने की पुलिस फिर सुर्खियों में आ गई है। बताते हैं कि आज सोमवार दोपहर दुष्कर्म के एक आरोपी ने थाने में जहर खा लिया। रविवार को ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय ले जाने की तैयारी चल रही थी कि इसी दौरान आरोपी के जहर खाने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी को गंभीर हालत में उन्नाव जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे चिंताजनक हालत में बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में उन्नाव के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर का कहना है कि आरोपि युवक का इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया बताया जाता है कि माखी थाना क्षेत्र के मेथीटिकुर गांव का रहने वाला रशीद, बीती 31 मई 2019 को गांव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले ...
बांदाः रेलवे स्टेशन पर वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप, आग से झुलसे महंत

बांदाः रेलवे स्टेशन पर वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप, आग से झुलसे महंत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर रविवार शाम को एक वृद्ध का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक बीपी वर्मा ने मेमो भरकर जीआरपी को जानकारी दी। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि पहचान कराने के प्रयास के क्रम में 72 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। छानबीन में जुटी जीआरपी, 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने बताया कि वृद्ध की उम्र तकरीबन 70 वर्ष के आसपास है। वह मटमेले रंग की धोती और कुर्ता पहने हुए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ठंड लगने से उनकी मृत्यु हो गई है। जीआरपी ने आसपास के लोगों को बुलाकर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। कुटिया में आग लगने से मंदिर के महंत झुलसे, भर्ती उधर, जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में ग्राम कोर...
कानपुरः ट्रेन से स्टेशन समझ आउटर पर उतरा किसान, नदी में गिरकर लापता 

कानपुरः ट्रेन से स्टेशन समझ आउटर पर उतरा किसान, नदी में गिरकर लापता 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक किसान स्टेशन समझकर ट्रेन से आउटर पर उतर गए। इसके बाद नहर में गिरने के बाद वह लापता हो गए। उनकी तलाश में पुलिस ने कई गोताखोरों को नदी में उतारा हुआ है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। मौके पर परिवार के लोगों के अलावा अन्य लोगों की भीड़ जुटी हुई है। घटनाक्रम कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र का है। चित्रकूट से आंख की दवाई लेकर लौटते वक्त हादसा बताया जाता है कि कानपुर देहात के अकबरपुर परसदापुर गांव के रहने वाले किसान मनोज (49) का चित्रकूट स्थित नेत्र अस्पताल में इलाज हो रहा था। शनिवार को वह गांव की महिला के साथ चित्रकूट से दवाई लेने गए थे। वहां से दोनों घर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुए। किसान के भतीजे अंकित ने बताया कि शनिवार रात उक्त गांव के महिला ने फोन पर बताया कि ट्रेन भीमसेन स्टेशन से पहले सचेंडी के सीढ़ी इटारा स्टेशन के पास आउटर पर रुकी। वहां किसा...
बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने संविधान को अंगीकृत करने की दिलाई शपथ

बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने संविधान को अंगीकृत करने की दिलाई शपथ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान को अंगीकृत करने की शपथ दिलाई। डीआईजी दीपक कुमार को प्लेटिनम पदक से सम्मानित किया गया है। परिक्षेत्रीय कार्यलय में डीआईजी दीपक कुमार ने ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से संविधान को अंगीकृत करने की शपथ दिलाई। प्लैटिनम पदक से सम्मानित हुए DIG दीपक कुमार इस मौके पर डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मेहनत और लगन से काम करने व कर्तव्य निर्वहन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि डीआईजी दीपक कुमार सन 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा के DIG दीपक कुमार को अवार्ड, CAA पर शांति-बदमाशों का सफाया, महकमे ने माना लोहा उनको बुंदे...
बांदा में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने फहराया तिरंगा

बांदा में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने फहराया तिरंगा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने सुबह 10 बजे सोसाइटी भवन में गणतंत्र दिवस मनाया और तिरंगा फहराया। इसके साथ ही शहीदों को नमन किया। पूर्व सचिव डा. शरद चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ध्वज को सलामी दी गई। सचि वबाबूलाल गुप्त ने संविधानकी शपथ दिलाई गई। पूर्व सचिव डा. संतोष मसुरहा ने नेकी के बरामदे का उद्घाटन किया। इस मौके पर अशोक गुप्ता और वंदना गुप्ता, शिवपूजन गुप्त, महमूद हुसैन खां, प्रशांत शर्मा, संजय ओमर, भुवनेंद्र रावत, मइयादीन सोनी आदि मौजूद रहे। नेत्र शिविर का आयोजन बांदा। रेडक्रास भवन में डा. एसपी गुप्ता की व्यवस्था में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ डा. संतोष कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया। इस मौके पर 105 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया और 20 मरीजों को निःशुल्क लेंस प्रतयारोपण के लिए चयनित किया गया। सांस्क...
बांदाः 71वें गणतंत्र दिवस पर दूरदर्शन-आकाशवाणी केंद्र पर ध्वजारोहण

बांदाः 71वें गणतंत्र दिवस पर दूरदर्शन-आकाशवाणी केंद्र पर ध्वजारोहण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय इंदिरा नगर में स्थित दूरदर्शन केंद्र एवं आकाशवाणी एफएम केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर 71वें गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकरण वर्मा, आहरण एवं वितरण अधिकारी दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र (झांसी) रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराते हुए राष्ट्र ध्वज को सलामी भी दी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही नए भारत निर्माण में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग की अपील की। मुख्य अतिथि ने नए भारत निर्माण में सहयोग की अपील की आकाशवाणी एफएम केंद्र (बांदा) के सहायक अभियंता आरके गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कार्य में पूरी इमानदारी और निष्ठा भी देशभक्त का ही एक रूप है। सहायक अभियंता अजय शंकर त्रिपाठी ने सभी से अपेक्षा की, कि सब मिलकर दूरदर्शन और आकाशवाणी को पुनः उसकी खोई प...