Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

रिजर्व बैंक करेगा बड़े डिफाल्टरों के नामों का खुलासा, केंद्रीय सूचना आयोग का आरबीआई को निर्देश

रिजर्व बैंक करेगा बड़े डिफाल्टरों के नामों का खुलासा, केंद्रीय सूचना आयोग का आरबीआई को निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी)ने निर्देश दिया है कि बड़े कर्जदारों के नाम का खुलासा करें। सीआईसी ने केंद्रीय बैंक को निर्देश दिया है कि उन कर्जदारों के नामों का वह खुलासा करे जिनके फंसे कर्ज खातों को उसने बैंकों के पास समाधान के लिए भेजा है। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लौटाने में असफल बड़े कर्जदारों के नाम का खुलासा करने को कहा है। सीआईसी ने केंद्रीय बैंक को निर्देश दिया है कि उन कर्जदारों के नामों का वह खुलासा करे जिनके फंसे कर्ज खातों को उसने बैंकों के पास समाधान के लिए भेजा है। सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की अपील पर निर्देश   सीआईसी ने यह निर्देश लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की अपील पर दिया है। ठाकुर ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत यह जानकारी मांगी थी। नूतन ठाकुर ने अपने आरटीआई आवेदन में उ...
कांग्रेस सरकार को समर्थन देने वाली बसपा विधायक का दावा, बीजेपी का मंत्री पद व 50-60 करोड़ का ऑफर

कांग्रेस सरकार को समर्थन देने वाली बसपा विधायक का दावा, बीजेपी का मंत्री पद व 50-60 करोड़ का ऑफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अंदेशों का बाजार गर्म है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस को समर्थन दे रही बहुजन समाज पार्टी की विधायक रमा बाई ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें राज्य 'सरकार से समर्थन वापस लेने के एवज में 50-60 करोड़ रुपए देने की पेशकश की गई है। साथ में मंत्री पद भी। पैसा ही जीवन में सब कुछ नहीं -रमा बाई  विधायक रमा बाई ने कहा, 'वे (भाजपा नेता) हर किसी को इसी तरह की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन जो भी उसे कबूल करेगा वह मूर्ख होगा। पैसा ही जीवन में सब कुछ नहीं है, हमें गलत और सही देखना होगा। सच यह है कि भाजपा गलत है। मेरे लिए मंत्री पद और पैसा कोई अहमियत नहीं रखता। कमलनाथ सरकार रहे, यह अहम है। रमा बाई दमोह के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनी गई हैं। शिवराज कर चुके ऐसे आरोपों को खारिज   भाजप...
राहुल को रजनीकांत की नसीहत, इस्तीफे की बजाए साबित करें कि “वो कर सकते हैं”

राहुल को रजनीकांत की नसीहत, इस्तीफे की बजाए साबित करें कि “वो कर सकते हैं”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद इस्तीफे की पेशकर कर चुके हैं। हालांकि पार्टी ने इसे अस्वीकार कर दिया है लेंकिन राहुल अड़े हैं। इस बीच राहुल के इस्तीफे पर साउथ के सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रजनीकांत ने कहा है कि राहुल गांधी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्हें साबित करना चाहिए कि वो कर सकते हैं। लोकतंत्र में विपक्ष का मजूबत होना काफी जरूरी है। पीएम नरेंद्र मोदी को बताया इंदिरा, राजीव के बाद करिश्माई नेता  उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं बोलना चाहूंगा कि वह नेतृत्व में गलत साबित हुए हैं, लेकिन एक युवा होने के नाते कभी सीनियर नेताओं को हैंडल करना मुश्किल हो जाता है। रजनीकांत आज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कही। इसके साथ ही रजनीकांत ने नरेंद्र मोदी क...
17वीं लोकसभा की इस खूबसूरत सांसद को लेकर क्रेजी हुआ सोशल मीडिया, फैन्स हुए दीवाने..

17वीं लोकसभा की इस खूबसूरत सांसद को लेकर क्रेजी हुआ सोशल मीडिया, फैन्स हुए दीवाने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 में पश्चिम बंगाल से जीतकर लोकसभा पहुंचने वाली मिमी चक्रवर्ती आजकल सोशलमीडिया पर खूब छाई हुईं हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनको सबसे ज्यादा खूबसूरत सांसद होने का खिताब दे रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो मिमी को ग्लैमरस सांसद बता रहे हैं। बताते चलें कि अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती, ममता बनर्जी की पार्टी से सांसद चुनी गईं हैं। इस साल राजनीतिक पारी के साथ ही उनको सबसे ज्यादा चर्चा अपनी दो फिल्मों को लेकर भी है। उनको दो फिल्में खेला जोखेन और सिंदूर खेला, रिलीज हुई हैं जो खूब देखी जा रही हैं और उनके अभिनय की खूब तारीफें हो रही हैं। सांसद मिमी की खूबसूरती को लेकर सोशलमीडिया पूरी तरह से क्रेजी हुआ पड़ा है। फैन्स अपनी नेता और अभिनेत्री की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैन्स अभी से दीवाने हो गए हैं। ये भी पढें़ एक बार फिर निक जोनास के शो में हूटिंग...
बांदा में मां की हत्या के गवाह बेटे को आई एक कॅाल, इसके बाद पेड़ से लटकती मिली लाश

बांदा में मां की हत्या के गवाह बेटे को आई एक कॅाल, इसके बाद पेड़ से लटकती मिली लाश

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपनी मां की हत्या के मामले में गवाह युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। परिवार के लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। यह युवक घर से निकला था और बाद में उसका कुछ पता नहीं चला। तलाश करने पर शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या करके शव को लटका दिया गया है। दो साल पहले हुई थी मां की हत्या   नरैनी के शाहपाटन गांव के मजरा कुइंया कगार के रहने वाले लाल बहादुर निषाद का पुत्र लालाराम (25) रविवार शाम को बिना बताए घर से निकल गया था। इस दौरान परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज सुबह मृतक के दोस्त ने उसका शव घर से काफी दूर खेत में पेड़ से लटकता देखा ...
नेहरू की पुण्यतिथि पर मोदी ने कहा- राष्ट्र निर्माण में नेहरू के योगदान को हम याद करते हैं..

नेहरू की पुण्यतिथि पर मोदी ने कहा- राष्ट्र निर्माण में नेहरू के योगदान को हम याद करते हैं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज डेस्क: चुनावों के दौरान भले ही पीएम मोदी सहित बीजेपी नेता देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कोसते रहे हों लेकिन आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर सभी ने उनको याद  किया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए ट्वीट किया। पीएम ने लिखा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं। पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम  वेंकैया नायडू ने भी नेहरू को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। याद रखा जाएगा आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, निवर्तमान कैबिनेट ...
सनसनीः बांदा में लड़की की जिंदा जलकर मौत, पिता का दो युवकों पर जलाकर मारने का आरोप

सनसनीः बांदा में लड़की की जिंदा जलकर मौत, पिता का दो युवकों पर जलाकर मारने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। शहर से सटे देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में बीती रात एक 17 साल की लड़की की संदिग्ध हालात में घर के पास तालाब  के किनारे जलकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लड़की ने मरने से पहले गांव के दो युवकों द्वारा उसे जिंदा जलाने की बात कही है। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि उसे लिखित या मौखिक रूप से ऐसी कोई सूचना मृतका के परिजनों द्वारा नहीं दी गई है। पुलिस ने यह भी कहा कि जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। हांलिक, वारदात को लगभग 24 होने को हैं और अगर पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं है तो यह अपने आप में बड़ी बात है। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में हुई वारदात      बताया जाता है कि देहात कोतवाली के लामा गांव के रहने वाले मदन...
दो साल पहले फेसबुक पर बीफ को लेकर पोस्ट लिखने वाले आदिवासी शिक्षक को पुलिस ने भेजा जेल

दो साल पहले फेसबुक पर बीफ को लेकर पोस्ट लिखने वाले आदिवासी शिक्षक को पुलिस ने भेजा जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज डेस्क: झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें फेसबुक पर दो साल पहले लिखी पोस्ट की वजह से अब  गिरफ्तार किया गया है। जमशेदपुर के एक प्रवक्ता को पुलिस ने दो साल बाद इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि न उसने दो साल पहले बीफ  खाने को लेकर एक पोस्ट लिखा था। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर अनुबंध पर काम कर रहे जीतराई हांसदा ने दो  साल पहले फेसबुक पर बीफ खाने को लेकर एक पोस्ट लिखी थी। इस मामले में 25 मई की रात जमशेदपुर के साकची इलाके  से पुलिस ने  उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मई 2017 में लिखी थी फेसबुक पर पोस्ट अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जीतराई हांसदा ने  मई 2017 में फेसबुक पर लिखा था कि बीफ खाना  आदिवासी संस्कृति का हिस्सा है। कोर्ट रिकॉर्ड्स के मुताबिक, उन्होंने गोहत्या के खिलाफ कानून की आलोचना भी की थी और पूछा था कि  आदिवासी हिंदुओं ...
सर्वे में खुलासाः OBC और SC-ST के साथ सवर्ण हिंदुओं ने दिए NDA को सबसे ज्यादा वोट

सर्वे में खुलासाः OBC और SC-ST के साथ सवर्ण हिंदुओं ने दिए NDA को सबसे ज्यादा वोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की प्रचण्ड जीत ने सबको चौका दिया था। देश की जनता ने बीजेपी को 303 सीटें दी तो वहीं एनडीए को 350 का आंकड़ा पार करा दिया। बीजेपी का कोर वोट तो सभी को पता है लेकिन यह भी सच है कि कोर वोटर के भरोसे इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर सकती। यानि की बीजेपी की जीत में सवर्ण के अलावा एससी, ओवीसी का भी योगदान हैै। ऐसा ही खुलासा आईएएनएस-सीवोटर की सर्वे में हुआ है। एनडीए को सबसे ज्यादा वोट ओबीसी, एससी-एसटी और सवर्ण हिंदुओं ने दिए हैं। आईएएनएस-सी वोटर का रिजल्ट   आईएएनएस-सीवोटर ने वोटिंग पैटर्न की स्टडी करने के बाद ये रिजल्ट निकाला है, जिसमें एनडीए को मिलने वाले कुल वोटों में से अलग-अलग वर्गों का वोट प्रतिशत निकाला गया और एक अनुमान लगाकर अंतिम नतीजे निकाले। एनडीए को 47.1 प्रतिशत ओबीसी, 43.2 प्रतिशत एसटी और 39.5 प्रतिशत एससी वोट मिला। इस सर्वे में किए गए...