Monday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

बांदा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की कोशिश…

बांदा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की कोशिश…

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक कालोनी में दो दरिंदों ने एक 16 साल की नाबालिग किशोरी को दबोच लिया। दोनों ने उसे जबरन पकड़कर उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। लेकिन किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिवार के लोग समय रहते पहुंच गए। इससे उसकी इज्जत बच गई। हांलाकि किशोरी बुरी तरह से डरी हुई है। इसे भी पढ़ेंः इलाहाबाद रेलवे जंक्शनः गार्ड ने 4 साथियों संग किया युवती से गैंगरेप, पीड़िता लापता परिवार के लोगों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए रात में ही कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। बताते हैं कि शहर के काशीराम कालोनी में बीती रात एक किशोरी अपने परिवार के साथ घर के बाहरी हिस्से में सो रही थी। इसी दौरान पास में रहने वाले दो युवक शैलेंद्र उर्फ शैलू ...
हुजूर! पत्नी के पैर दबाता हूं फिर खाना बनाता हूं, इसलिए देर से आता हूं आफिस…

हुजूर! पत्नी के पैर दबाता हूं फिर खाना बनाता हूं, इसलिए देर से आता हूं आफिस…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः हजूर पहले पत्नी के पैर दबाता हूं और फिर घर का खाना बनाता हूं। इसके बाद आफिस आता हूं इसलिए देरी हो जाती है लेकिन इस बार आप माफ कर दीजिए। आगे से थोड़ा जल्दी काम करके समय से निकलूंगा और जल्दी आफिस पहुंच जाऊंगा। ये मजाक नहीं है सहाब, बल्कि हकीकत है वाणिज्यकर विभाग के उस कर्मचारी (आशुलिपिक) अशोक कुमार के स्पष्टीकरण की। जिससे देर से कार्यालय पहुंचने पर उसके बास ने उससे स्पष्टीकरण मांगा था। वाणिज्यकर विभाग के आशुलिपिक ने देर से आने पर कुछ ऐसा दिया है स्पष्टीकरण  अपनी समस्याओं को लिखते हुए अपने बास, एमएस वर्मा, डिप्टी कमिश्नर (कर निर्धारण/प्रशासन) वाणिज्य कर (सीतापुर (कर्वी-चित्रकूट)  को उनके नोटिस का जवाब देते हुए कर्मचारी ने लिखा है कि साहब, मेरी पत्नी बीमार रहती है। इसलिए खाना मैं ही बना रहा हूं। रोटियां बन नहीं पा रहीं, बनाता हूं तो जल जाती हैं। पत्नी की नाराजगी ...
कंचौसी स्टेशन के पास ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से गैंगमैन की टांग कटी, गंभीर रूप से घायल

कंचौसी स्टेशन के पास ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से गैंगमैन की टांग कटी, गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः रेलवे ट्रैक पर काम करते समय ट्रेन की चपेट में आकर गैंगमैन भजनलाल मीणा की टांग कट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको घायलावस्था में गोविंदपुरी स्टेशऩ लाया गया। वहां से रिजेंसी में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत इलाज के दौरान गंभीर बनी हुई है। यूनियन के पदाधिकारियों ने रेलवे पर लगाया लापरवाही का आरोप  बताते हैं कि यह हादसा कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुआ जब वहां रेलवे के कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी मालगाड़ी आने पर कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। हांलाकि वहां 25 गैंगमैन काम कर रहे थे लेकिन ईश्वर का शुकर है कि बाकी लोग बच गए। उधर, घटना की जानकारी पाकर पहुंचे रेलबे ट्रैक मैन यूनियन के विदेश त्रिपाठी और राजीव सिंह ने कहा कि मौके पर न तो लाल झंडी की व्यवस्था थी और न ही अन्य उपाए किए गए थे। ये भी पढ़ेंः Good News : अब ट्रेन का जनरल टिकट भी घर बैठे...
देखें वीडियोः दिल्ली से अपहरण, सीतापुर में हत्या और फिर हत्यारे ने थाने पहुंच पुलिस के मुंह पोती कालिख!

देखें वीडियोः दिल्ली से अपहरण, सीतापुर में हत्या और फिर हत्यारे ने थाने पहुंच पुलिस के मुंह पोती कालिख!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः हत्या की वारदातें तो आपने बहुत पढ़ी और सुनीं होंगी। लेकिन ऐसी वारदातें खुद पुलिस के मुंह पर कालिख पोत जाती हैं जिनकी जानकारी होने के बावजूद पुलिस उनको रोक न पाए। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में सामने आया। एक युवक की दिनदहाड़े सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस युवक को हत्यारों ने दिल्ली से अगवा किया था और उसे सीतापुर के लहरपुर इलाके में ले आए थे। मरने वाले के भाई ने पुलिस को दी थी तहरीर, पुलिस ने कर रही थी तलाश पर नहीं बचा पाई पुलिस को इसकी जानकारी दी जा चुकी थी। मरने वाले के भाई और परिवार ने पुलिस को लिखित रूप से तहरीर भी पुलिस को दी थी। पुलिस ने हाथ-पैर भी मारे लेकिन पूरी तरह से फेल साबित हुई। पुलिस और हत्यारोपियों के बीच 36 घंटे से ज्यादा समय तक चूहे-बिल्ली का खेल चलता रहा। लेकिन इस वारदात में पुलिस...
सिद्धू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वाराणसी और कानपुर में परिवाद दाखिल

सिद्धू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वाराणसी और कानपुर में परिवाद दाखिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊः पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्होंने पाकिस्तान जाकर जिस तरह से वहां के सेना प्रमुख बाजपा को प्यार की झप्फी दी है, उससे देश के लोगों में खासा गुस्सा है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान वाराणसी और कानपुर में सिद्धू के खिलाफ परिवाद दाखिल हुए हैं। ऐसे में सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जरूर पढ़ियेः एक ने देश के लिए सिर कटाया तो दूसरे ने देश का सिर झुकाया, सिद्धू पर देशभर में धिक्कार, दलबीर बरसीं बताया जाता है कि एक परिवाद वाराणसी कोर्ट में अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी की अपील पर दाखिल हुआ है। इस परिवाद की सुनवाई -ACj-9 के यहां होगी। अधिवक्ता ने कोर्ट की शरण में जाकर सिद्धू के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने के लिए गुहार लगाई है। वहीं दूसरा परिवाद कानपुर में अधिवक्ता प्रियांसु सक्सेना की ओर से एमएम-7 की कोर्ट में दाखिल किया गया है। इसप...
कानपुर-बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर, इन तारीखों पर सेना में भर्ती का मौका..

कानपुर-बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर, इन तारीखों पर सेना में भर्ती का मौका..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। यहां के युवाओं को सेना में भर्ती होने का जल्द ही एक सुनहरा मौका मिलने वाला है। ये भर्ती कानपुर में होगी और इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला प्रशासन कानपुर ने वाकयदा सेना के अधिकारियों और संबंधित विभाग के अफसरों के साथ बैठक भी की है। कानपुर और आसपास के जिलों के युवाओं को भी भर्ती का मौका मिलेगा। इसमें बुंदेलखंड को शामिल किए जाने की संभावना है। 26 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच कानपुर में होगी सेना की भर्ती रैली   बताते चलें कि कानपुर के जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेना भर्ती रैली के अधिकारी, भर्ती निदेशक कर्नल दीपक शर्मा के साथ बैठक की। इस दौरान कर्नल शर्मा ने जिला प्रशासन के सहयोग से रैली संपन्न कराने के लिए समस्त व्यवस्थाएं कराकर सभी विभाग से सहयोग दिलाने को कहा। इ...
अच्छी खबरः देश की बेटी विनेश फोगाट ने जकार्ता में दिखाया दम, जीत लाई सोना

अच्छी खबरः देश की बेटी विनेश फोगाट ने जकार्ता में दिखाया दम, जीत लाई सोना

Breaking News, Feature, खेलकूद
समरनीति न्यूज, डेस्कः इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन बजरंग पूनिया के सोना झटकने के बाद सोमवारको दूसरे दिन भारत की बेटी ने भी महिला वर्ग में भी अपनी ताकत का लोहा मनवा लिया। 50 किलो भार वर्ग में मनवाया दुनिया को ताकत का लोहा  दम-खम दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। यह पदक विनेश फोगाट ने 50 किग्रा भार वर्ग में जीता है। विनेश ने अपनी जापानी प्रतिद्वंदी रीयुकी को 6-2 से चित करके जीता। इसी के साथ विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली विनेश ने इन खेलों में शानदार दम दिखाया।   ये भी पढ़ेंः IPL Qualifier 2 : कोलकाता को दूसरा झटका, रन आउट  ...
इलाहाबाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, फ्रिज-अलमारी और अटैजी में मिली लाशें

इलाहाबाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, फ्रिज-अलमारी और अटैजी में मिली लाशें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, इलाहाबादः जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की घर में क्षत-विक्षप्त लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। ये सभी लाशें घर में फ्रिज, अलमारी और अटैजी में बंद मिले हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और घटना का कारण जानने की कोशिश में लगे हैं। प्रारंभिक तौर पर कहा यह जा रहा है कि घर के मालिक मनोज नाम के शख्स ने इन हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक रूप से घर के मुखिया पर पत्नी-बेटियों की हत्या करके खुद आत्महत्या करने का अंदेशा  बताते चलें कि इलाहाबाद के धूमनगंज इलाके के पीपल गांव में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के मनोज कुश्वाह के घर में उसके परिवार व उसकी खुद की लाशें मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस जब घर के भीतर दाखिल हुई तो उसके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला को लेकर कई सवाल उठ रहे ...
बुंदेलखंडः जिंदगी और मौत से जूझ रही 7 साल की मासूम गुड़िया, खुला घूम रहा दरिंदा…

बुंदेलखंडः जिंदगी और मौत से जूझ रही 7 साल की मासूम गुड़िया, खुला घूम रहा दरिंदा…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः दरिंदों की कोई पहचान नहीं होती। आपके आसपास भी कोई दरिंदा हो सकता है। इसलिए अपने मासूम बच्चों को लेकर सतर्क रहिए। जी हां, बीते कुछ दिनों से बुंदेलखंड में मासूम बच्चियों से बढ़ती हैवानियत की वारदातों के क्रम में शनिवार को हमीरपुर में एक और वारदात दर्ज हो गई। एक मासूम बच्ची गुड़िया (7) (काल्पनिक नाम) के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दरिंदे ने रेप कर डाला था। आरोपी मौके से भाग निकला। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए थे और पुलिस दरिंदे की गिरफ्तारी के लिए आजतक दबिशें दे रही है लेकिन वह खुला घूम रहा है। दूसरी ओर बच्ची कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत से लड़ रही है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। पड़ोसी युवक ने 3 में पढ़ने वाली मासूम से किया था रेप  बताते चलें कि मौदहा कस्बे में मासूम को हवस का शिकार बनाने वाला अभी भी पुलिस की गिफ्त से दूर है। वहीं का...
रोडवेज में चुनावः अरविंद अध्यक्ष और जयचंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

रोडवेज में चुनावः अरविंद अध्यक्ष और जयचंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी
समरनीति न्यूज, कानपुरः रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर क्षेत्र का वार्षिक चुनाव सोमवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान रोडवेज बस स्टेशन, चुन्नीगंज में पूरा चुनाव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान इलाहाबाद और झांसी से आए प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक मान सिंह और प्रबल प्रताप सिंह की देख-रेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मत से कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुरील को चुना गया। रोडवेज यूनियन का चुनाव बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न   जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयचंद प्रकाश,  क्षेत्रीय मंत्री सुरेन्द्र सिंह व प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर वीएस बाजपेई को चुना गया। इस दौरान 23 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इनको भी मिली है जिम्मेदारियां   साथ ही 4 सदस्यीय संरक्षक व 6 विशेष आमंत्रित सदस्य भी प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थित में आम सहमति से बनाए गए। अरविंद कु...