Sunday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

नागपुर से पीछे लगी मुंबई पुलिस ने कानपुर से पकड़े शातिर एटीएम हैकर्स

नागपुर से पीछे लगी मुंबई पुलिस ने कानपुर से पकड़े शातिर एटीएम हैकर्स

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः  मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने कानपुर से अंतरराज्यीय एटीएम हैकर्स गैंग के दो सदस्यों को कानपुर से गिरफ्तार किया है। ये दोनों बदमाश काफी शातिर किस्म के हैकर्स बताए जा रहे हैं जो देखते ही देखते लोगों के एटीएम से लाखों पार कर देते थे। पुलिस को इनसे एटीएम हैक करने के संबंध में कई बारीकियां और खुलासे होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस इनको गिरफ्तार करके नागपुर ले गई है। वहां से इनको जेल भेजा जाएगा। नागपुर से मुंबई पुलिस इनके पीछे लगी थी। बीते कई महीने से पुलिस के लिए बने थे सिरदर्द, अब कई खुलासे होने की संभावना  बताया जाता है कि नागपुर में दो युवक लोगों का एटीएम हैक करके लाखों का चूना लगाकर गायब हो गए। महाराष्ट्र पुलिस ने काफी दिन मामले की छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ये भी पढ़ेंः सीतापुर में पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मारा गया मुंबई पुलिस ने भी इस ...
फुटबाल प्रतियोगिता में हमीरपुर ने बांदा को हराया

फुटबाल प्रतियोगिता में हमीरपुर ने बांदा को हराया

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुंदेलखंड की मंडलीय प्रतियोगिता का आगाज आज से शुरू हो गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य दरक्शा बेगम ने किया। उन्होंने पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बाद में उनको शुभकामनाएं भी दीं। हमीरपुर के खिलाड़ियों ने 3 गोल किए, बांदा के खिलाड़ियों ने किए मात्र 2 गोल  अंडर-19 के मैच में आज के मुकाबले में हमीरपुर ने बांदा को 3-2 से हरा दिया। हमीरपुर की ओर से रमन यादव ने 2 और मोहम्मद शान ने 1 गोल किया। बांदा की टीम से रामकिशन, दिलीप पाल ने 1-1 गोल किए। ये भी पढ़ेंः बांदा में जोरदार ढंग से क्रिकेट में भिड़ीं टीमें, विजेताओं को पुरस्कार  मैच में शैलेंद्र, जगीर, राम बाबू और विष्णु धुरिया ने रेफरी का काम किया। हमीरपुर की ओर से राजेश अवस्थी, जितेंद्र सिंह, शेर बहादुर, अशोक कुमार, कौशल त्रिपाठी तथा बांदा से वीरेंद्र सिंह, रामदेव व रम...
कालिंजरः नीलकंठ दर्शन को समस्याओं से जूझे, फिर भी बम-बम भोले जमकर गूंजे

कालिंजरः नीलकंठ दर्शन को समस्याओं से जूझे, फिर भी बम-बम भोले जमकर गूंजे

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पौराणिक दुर्ग कालिंजर में आज सावन के चौथे सोमवार को भगवान नीलकंढ के दर्शनों को सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान नीलकंढ का भक्तों ने जल चढ़ाकर अभिषेक किया। इसके साथ ही पूजा आरती भी की। वहीं मंदिर में लगे घंटों की आवाज किले के नीचे तक सुनाई पड़ रही थी जो भक्तों की आस्था और दृढ़ता का परिचय दे रही थी। भगवान नीलकंढ की पूजा के लिए बेलपत्र व मदार के फूल हाथों में लिए भक्तों की भारी भीड़ शाम तक बनी रही। दूसरी ओर भक्त दुर्ग में अब लगने वाले टिकट के बावजदू समस्याओं से जूझते रहे। मंदिर प्रांगड़ में लगे फ्रीजर से एक भी बूद पानी नहीं निकल रहा था। इस कारण भक्तों को अपनी प्यास बुझाने के लिए परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों को हुई। ये भी पढ़ेंः वीर गाथाओं से बनी ऐतिहासिक धरोहर है कालिंजर का अपराजेय किला पेयजल की समस्या पूरे सावन महीन...
सिंचाई को बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों का फूटा गुस्सा

सिंचाई को बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों का फूटा गुस्सा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है। अंधाधुंध कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान बांदा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को किसानों ने सिंचाई को बिजली न मिलने पर जमकर गुस्सा निकाला। बांदा-सिंहपुर गांव के ग्रामीणों बिजली विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए। किसानों ने सुबह लगभग साढ़े 9 बजे जाम लगा दिया। बांदा-सिंहपुर मार्ग पर किसानों ने लगाया जाम, पुलिस और एसडीओ के आश्वासन पर माने  देखते ही देखते बसों और ट्रकों की लाइन लग गई। जानकारी होने पर पुलिस भी सकते में आ गई। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद बिजली विभाग के एसडीओ को भी मौके पर बुलाया गया। ये भी पढ़ेंः यूपी के किसानों के दिल में जगह बनाने को भाजपा चल रही...
बुंदेलखंडः दो महीने पहले खुशी-खुशी चढ़ा था घोड़ी, आज घरवालों ने रोते हुए उठाई अर्थी

बुंदेलखंडः दो महीने पहले खुशी-खुशी चढ़ा था घोड़ी, आज घरवालों ने रोते हुए उठाई अर्थी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः सुमेरपुर से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार तीन युवक राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को उठाकर इलाज को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक में ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, राजमार्ग पर यातायात रहा बाधित   कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम मदारपुर निवासी सुनील (22) पुत्र बब्बू, रामसुफल (20) पुत्र बडकू व गोरेलाल (18) पुत्र छुटकू रविवार देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में राजमार्ग पर ग्राम मकरांव के पास एक ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। हमीरपुर से कानपुर हुए रेफर   सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल युवकों को लहूलुहान हालत ...
प्रधान के घर वसूली को पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

प्रधान के घर वसूली को पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, सुल्तानपुर: सुल्तानपुर के सेमलघाट गांव में प्रधान के घर अवैध वसूली को पहुंचे बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि बदमाश उस वक्त गांव के एक व्यक्ति से अवैध वसूली को ए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है। क्षेत्र का कुख्यात बदमाश व हिस्ट्रीशीटर था जितेंद्र प्रताप और उसका साथी धनंज्य यादव  बताते हैं कि कुख्यात बदमाश जितेंद्र प्रताप अपने चार अन्य साथियों के साथ सेमलघाट गांव पहुंचा। वहां प्रधान जयप्रकाश के घर पहुंचकर उनको धमकाते हुए दो लाख देने की धमकी दी। प्रधान ने रुपए देने से साफ इंकार कर दिया। इसपर बदमाशों ने प्रधान के सामने ही उसकी मां रमा देवी और घर के बाकी लोगों को पीटना शुरू कर दिया। घर में चीख-पुकार मच गई। लोग मदद को चिल्लाने लगे। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः देखें-...
..अब ‘वैदिक गणित’ के जरिये गणित का डर छात्रों के मन से निकालेंगे गुरू जी

..अब ‘वैदिक गणित’ के जरिये गणित का डर छात्रों के मन से निकालेंगे गुरू जी

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सोमवार को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं चित्रा डिग्री कालेज द्वारा वैदिक गणित विषय पर एक वर्कशाप आयोजित हुई।  यह वर्कशाप गल्लामंडली के पास नौबस्ता में चित्रा डिग्री कालेज में हुई। इसमें चित्रा डिग्री कालेज सहित चित्रा प्रबंधन के सभी कॉलेजों की ब्रांचों व कई अन्य स्कूलों के शिक्षक/शिक्षिकाएं व छात्र/छात्राओं के अलावा न्यास के पदाधिकारी मौजूद रहे। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं चित्रा डिग्री कालेज के संयुक्त तत्वाधान में हुआ निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, वैदिक गणित के राष्ट्रीय संयोजक श्री कैलाश विश्वकर्मा जी रहे। इस दौरान सबसे कठिन लगने वाले विषय गणित को वैदिक गणित के माध्यम से सरलतम बनाने पर चर्चा हुई। वैदिक रीति से गणित बन जाती है आसान   मुख्य अतिथि श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आज...
बुंदेलखंडः एक भाई की हत्या, दूसरे की जान को बना खतरा हत्यारोपी

बुंदेलखंडः एक भाई की हत्या, दूसरे की जान को बना खतरा हत्यारोपी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 11 दिन पहले एक भाई का कत्ल कर दिया गया। अब फरार हत्याभियुक्त से दूसरे भाई की जान को खतरा बना हुआ है। पुलिस की पकड़ से हत्याभियुक्त अभी तक बाहर है। ऐसे में पीड़ित परिवार के बाकी सदस्य भी दहशत में हैं। बताते चलें कि जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के इस्लामपुरवा में बीती 9 अगस्त को नासिर नाम के व्यक्ति का कत्ल हो गया था। वारदात के बाद मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। गिरवां के इस्लामपुर गांव में हुए नासिर हत्याकांड से जुड़े मामला  मृतक के भाई जाकिर ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुरू में तेजी दिखाते हुए चार हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। ये भी पढ़ेंः जालौन डबल-मर्डरः गांव से नफरत, अंधी मासूम बहन और बूढ़ी मां की हत्या का प्रतिशोध था संघी हत्याकांड जबकि एक शातिर किस्म का हत्याभियुक्त ...
एक ने देश के लिए सिर कटाया तो दूसरे ने देश का सिर झुकाया, सिद्धू पर देशभर में धिक्कार, दलबीर बरसीं

एक ने देश के लिए सिर कटाया तो दूसरे ने देश का सिर झुकाया, सिद्धू पर देशभर में धिक्कार, दलबीर बरसीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः इमरान खान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बुलावे पर सिर पर पैर रखकर दौड़े सिद्धू अब पूरे देश में आलोचना झेल रहे हैं। हर कोई सिद्धू को धिक्कार की नजर से देख रहा है। विपक्षी पार्टियां ही नहीं, सोशलमीडिया पर आम लोग भी सिद्धू के लिए बेहद खराब राय प्रकट कर रहे हैं। लोग शहीद सपूत सरबजीत से भी सिद्धू की तुलना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक ने देश के लिए अपना सिर कटा दिया, तो दूसरे ने पाकिस्तान में जाकर दुश्मन को गले लगा-लगाकर देश का सिर झुका दिया। दलबीर बोलीं, पाकिस्तान में शायरी गाकर सिद्धू ने कहा 'पाकिस्तान जीवे', क्या कोई पाकिस्तानी बोलेगा भारत के लिए यह बात  इसी सबके बीच पाकिस्तान की जेल में शहीद हुए देश के सपूत सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भी सिद्धू पर जमकर बरसीं। दलवीर कौर ने कहा कि सिद्धू ने पाकिस्तान में शेरो शायरी की और कहा कि पाकिस्तान जीवे। उन्होंने सिद्ध...
शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल  

शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कुछ शरारती तत्व ने सपा की दो महिला नेताओं के फर्जी ढंग अश्लील वीडियो वायरल करके उनके लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। किसी ओर से अश्लील वीडियो पर इन दोनों सपा महिला नेताओं के नाम और पद नाम लिखकर सोशल साइट पर डालकर वायरल कर दिया गया। इसके बाद दोनों महिला नेताओं के फोन पर सैकड़ों अश्लील मैसेज और कमेंट्स आने लगे। परेशान होकर दोनों महिला नेताओं को अपने फेसबुक एकाउंट बंद करने पड़े। शनिवार को एक महिला नेता ने लखनऊ तो दूसरी ने इटावा में की एफआईआर अब पीड़ित सपा महिला नेताओं ने साइबर क्राइम सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कहना है कि बहुत जल्द दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, किसी ने दोनों महिला सपा नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर डाल दिए। साथ में यह भी लिख दिया कि यह हैं सपा की नई अभिनेत्रियां। दोनों ने कहा वीडियो-फोटो में उनके च...