Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

पाकिस्तान समझ गया मोदी नहीं करेंगे देश की सुरक्षा से समझौता- साक्षी महाराज

पाकिस्तान समझ गया मोदी नहीं करेंगे देश की सुरक्षा से समझौता- साक्षी महाराज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज विकासखंड के गांव आशाखेड़ा में सांसद निधि से नवनिर्मित 300 मीटर सड़क मार्ग का उद्घाटन सोमवार को सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने किया। यह सड़क आशाखेड़ा के मजरा बाबाखेड़ा में 18 लाख की लागत से बनी है। इसी तरह भैसौरा गांव में एक पंचायत भवन और शिवरात्रि मेले का भी उद्घाटन सांसद द्वारा किया गया। सांसद साक्षी महाराज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि पूर्व की सरकारों ने गांवो की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया। शहरों और गांवों को जोड़ रही सरकार  अब मोदी सरकार ने आते ही सड़कों का जाल बिछाना शुरू कर दिया है। कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीणों को सुविधाए देने के लिए संपर्क मार्गों का जाल बिछाया है। इतना ही नहीं अटल सड़क योजना में छूटे हुए सभी मार्गों का भी जल्द निर्माण कराया जाएगा। साक्षी महाराज ने कहा कि देश में इस वक्त हिंदुस्तान-पाकिस्तान खूब चल रहा है...
सीतापुर की पूर्व बसपा सांसद कैसर जहां और उनके पूर्व विधायक पति कांग्रेस में शामिल

सीतापुर की पूर्व बसपा सांसद कैसर जहां और उनके पूर्व विधायक पति कांग्रेस में शामिल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः सीतापुर लोकसभा सीट से पूर्व बसपा सांसद कैसर जहां तथा उनके पति पूर्व बसपा विधायक एवं मौजूदा नगर पालिका चेयरमैन जासमीर अंसारी ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दोनों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लखनऊ कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बब्बर ने पूर्व सांसद कैसर और उनके पति पूर्व बसपा विधायक जासमीर समेत उनके सैकड़ों समर्थकों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। लहपुर से हो सकती हैं उम्मीदवार  माना जा रहा है कि कैसरजहां का लहरपुर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार होना लगभग तय है। इस मौके पर कैसरजहां ने कहा कि कांग्रेस की जीत के लिए वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगी। बताते चलें कि 2009 में पहली बार बसपा के टिकट से सांसद चुनी गईं, कैसर जहां की गिनती पार्टी की कद्दावर नेताओं में होती थी लेकिन बाद में बसपा से...
चित्रकूट में महोबा के युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

चित्रकूट में महोबा के युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः धर्मनगरी चित्रकूट में बदमाशों ने कुंभ स्नान करके लौट रहे परिवार के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात झांसी-मीरजापुर हाइवे पर हुई। मृतक महोबा का रहने वाला बताया जा रहा है और कथित रूप से हिंदू युवा वाहिनी का नेता भी था। गोली लगने से युवक विजय पाराशर (33) उर्फ रामू की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार के साथ सफारी गाड़ी से मंदिर दर्शन को पहुंचा था। इस दौरान झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पाराशर अपनी सफारी गाड़ी में एक लाज के किनारे बैठे हुए थे। युवा वाहिनी का कथित नेता था मृतक  बताया जा रहा है कि यह वारदात शिवरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में झांसी-मीरजापुर हाईवे के किनारे हुई है। महोबा के कबरई निवासी 33 वर्षीय विजय पाराशर उर्फ रामू बीते दिवस अपने लोकतंत्र सेनानी पिता बिंदादीन...
सनसनीः बांदा शहर में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

सनसनीः बांदा शहर में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में बीती रात एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली एक 315 बोर के अवैध तमंचे से युवक की कनपटी पर दाहिनी ओर लगी। इससे युवक का सिर और चेहरा उड़ गया। घटना मृतक युवक के घर की छत पर हुई। लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई। घटना रात करीब ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है। शहर के कटरा तकिया मोहल्ले का मामला  मामला शहर के कटरा तकिया मोहल्ले का है। वहां रहने वाले चुन्नू लाल अपने परिवार के साथ महबूब के मकान में किराए पर रहते हैं। बताया जाता है कि उनके 30 साल के बेटे जैकी का खून से लथपथ शव घर की छत पर पड़ा मिला। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक बेकरी का काम करता था। ये भी पढ़ेंः बांदा शहर के व्यस्तम इलाके में छात्रा की गोली मारकर हत्या, सनसनी  बताया जाता है कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे...
फतेहपुर में भीषण हादसाः एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर में भीषण हादसाः एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। इनमें परिवार की दुल्हन भी शामिल बताई जा रही है। यह हादसा रविवार रात हुसैनगंज-हथगाम मार्ग पर हुआ। बेटी को विदा कराकर ला रहे थे परिजन  बताया जाता है कि हुसैनगंज के गोपीपुर गांव निवासी राकेश पासवान की बेटी विमला की शादी बीती 25 फरवरी को जिले के ही हथगाम के नौरंगाबाद में रहने वाले धर्मेंद्र से हुई थी। बेटी को विदा कराकर राकेश बोलेरो गाड़ी से बीती रात करीब साढ़े 8 बजे परिवार के साथ घर लौट रहे थे। गाड़ी में चालक समेत करीब 15 लोग सवार थे। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में ओवरलोड बालू लदे ट्रक का टायर फटने से रोडवेज सवार मां-बेटी समेत छह की मौत, 45 यात्री घायल बताते हैं कि रास्ते में बेला मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रिक...
भाजपा में शामिल हुईं इस क्रिकेटर की पत्नी, निभा सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा में शामिल हुईं इस क्रिकेटर की पत्नी, निभा सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल बड़े और नए चेहरों को अपने साथ जोड़ने में जुटे हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने जामनगर में बीजेपी का दामन थामा है। वह गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फलदू और सांसद पूनम माडम की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी ने किया गर्मजोशी से स्वागत  बीजेपी नेताओं ने पार्टी में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही रीवाबा को एक भगवा दुपट्टा भी भेंट किया। बताते चलें कि रीवाबा कुछ महीने पहले ही करणी सेना से जुड़ी थीं। वह बीते वर्ष अक्टूबर में करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में शामिल हुई थीं। बता दें कि रीवाबा जडेजा ने दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है और वह सिविल सर्विस में जगह बनाना चाहती थीं। रीवाबा की शादी रवींद्र जडेजा से 17 अप्रैल 201...
झांसी पहुंचे गडकरी ने बेतवा को किया जलमार्ग घोषित, कहा- तकदीर बदल देगा केन-बेतवा का गठजोड़

झांसी पहुंचे गडकरी ने बेतवा को किया जलमार्ग घोषित, कहा- तकदीर बदल देगा केन-बेतवा का गठजोड़

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी आज यहां योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान श्री गडकरी ने बेतवा नदी को जलमार्ग घोषित किया है। कहा कि यह आवागमन का सस्ता साधन साबित होने वाला है और इससे क्षेत्र के विकास की संभावनाएं तेज होंगी। उन्होंने कहा कि केन और बेतवा का गठजोड़ बुंदेलखंड की तकदीर बदल देगा। कहा कि केन बेतवा गठजोड़ से एमपी की 6.52 लाख हेक्ट. और यूपी की 2.5 लाख हेक्टे. जमीन सिंचित हो सकेगी।  गडकरी बोले, अपने विभाग की ओर से घोषित कर रहे जलमार्ग  साथ ही केन बेतवा गठजोड़ से 103 मेगावाट बिजली का उत्पादन संभव हो सकेगा। कहा कि 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का भी उत्पादन किया जा सकेगा। श्री गडकरी ने कहा कि सबसे खास बात यह है कि इस गठजोड़ से 63 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। इस दौरान बुंदेलखंड के विकास के लिए उन्होंने 616 करो़ड़ की 85 परियोजनाओं का शिलान्या...
साक्षी महाराज बोले, 56 इंच के सीने वाला ही कर सकता है ऐसा बड़ा काम..

साक्षी महाराज बोले, 56 इंच के सीने वाला ही कर सकता है ऐसा बड़ा काम..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव/नवाबगंजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह करोड़ महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए। अब पाइपलाइन के जरिये गैस देने जा रहे हैं। यह काम सिर्फ 56 इंच के सीने वाला ही कर सकता है। ये बातें उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हर साक्षी महाराज ने रविवार को कहीं। वह नवाबगंज ब्लाक की ग्रामसभा मद्दुखेड़ा में सांसद निधि से निर्मित सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। ब्लाक प्रमुख ने दी योजनाओं की जानकारी    उनके साथ ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सिंह ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग के लोगों का ख्याल रख रही है। उन्होंने वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश के सभी गांवों को पक्की सड़कों का तोहफा देकर शहरों से जोड़ने का काम...
कानपुर के ‘बरसाना’ से उपयोगी पहल, अपार्टमेंट के गीले कूड़े से बनेगी जैविक खाद, आयुक्त ने किया शुभारंभ

कानपुर के ‘बरसाना’ से उपयोगी पहल, अपार्टमेंट के गीले कूड़े से बनेगी जैविक खाद, आयुक्त ने किया शुभारंभ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी की मदद से परिवर्तन संस्था ने एक उपयोगी एवं बेहद कारगर पहल की है। सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में घरों का गीला कूड़ा जैविक खाद बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। कानपुर के बरसाना अपार्टमेंट से इस दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी गई है। खुद कानपुर के आयुक्त संतोष शर्मा ने इस पहल का फीता काटते हुए उद्घाटन किया और दूसरों से भी इससे प्रेरणा लेने की अपील की। आयुक्त बोले, लोग लें प्रेरणा  बताते हैं कि स्वरूप नगर में आज बरसाना अपार्टमेंट में गीले कूड़े से उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर नगर आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि बरसाना अपार्टमेंट की यह पहल बेहद जरूरी होने के साथ ही उपयोगी भी है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर और उसके भाई विजय कपूर के घर ईडी का छापा कहा कि दूसरे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगो...
फोन पर हुई न जाने क्या बात, दौड़कर कुएं में जा कूदा और फिर ले गई मौत..

फोन पर हुई न जाने क्या बात, दौड़कर कुएं में जा कूदा और फिर ले गई मौत..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः फोन पर बात करते-करते न जाने क्या हुआ एक युवक को, भागकर कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद जबतक परिवार के लोग उसतक पहुंचे और बाहर निकाला, मौत उसे अपने साथ ले जा चुकी थी। जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुजरख में उमेश उर्फ बऊवा यादव (18) ने गाव के ही दूसरे मुहल्ले के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक तीन भाइयों मे सबसे छोटा और अविवाहित था। उसकी मौत से पूरा का पूरा परिवार सदमे में है। उसके बड़े भाई अनिल ने बताया है कि अभी एक हफ्ते पहले राजकोट (गुजरात) से वह मजदूरी करके लौटा था। उसने यह भी बताया कि उमेश जब से आया था तभी से गुमशुम बैठा रहता था और किसी से ठीक से बातचीत भी नहीं करता था। गुजरात से लौटने के बाद से था गुमशुम   मृतक के पिता बड़कू यादव ने कहा कि उसने आज सुबह जानवरों के लिए उनके साथ मशीन में चारा भी कटवाया। फिर पिता चारा डालने चले गए। इसके बाद पता नहीं वह क...